अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

मसूरी-देहरादून में बारिश का कहर: गिरते पेड़ों से वाहन और मकान क्षतिग्रस्त, एक व्यक्ति घायल

On: July 9, 2025 7:28 AM
Follow Us:

मसूरी/देहरादून। पर्वतीय क्षेत्रों में लगातार हो रही बारिश अब खतरे का कारण बनती जा रही है। मंगलवार को मसूरी और देहरादून में अलग-अलग स्थानों पर पेड़ गिरने की घटनाओं से जनजीवन प्रभावित हुआ। इन हादसों में कई वाहन क्षतिग्रस्त हो गए और एक व्यक्ति घायल हो गया।

मसूरी में पुराने टिहरी बस स्टैंड के पास गिरा पेड़, दो वाहन क्षतिग्रस्त
मसूरी-धनोल्टी मार्ग पर पुराने टिहरी बस स्टैंड के समीप भारी बारिश के चलते एक पुराना बांज का पेड़ सड़क पर गिर गया। इस घटना में सड़क किनारे खड़े दो वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। हादसे के कारण मार्ग पर दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और यातायात बाधित हो गया। सूचना मिलते ही फायर सर्विस और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और सड़क से पेड़ को हटाने का कार्य शुरू कर दिया। कुछ ही देर में यातायात सामान्य कर दिया गया।

टपकेश्वर चौक पर पीपल का पेड़ गिरा, मकान और कई वाहन क्षतिग्रस्त, एक घायल
दूसरी घटना देहरादून के टपकेश्वर चौक क्षेत्र में घटी, जहां एक प्राचीन पीपल के पेड़ का बड़ा हिस्सा अचानक टूटकर गिर गया। पेड़ का एक हिस्सा एक मकान की छत पर अटक गया, जिससे मकान को आंशिक क्षति पहुंची। वहीं कुछ हिस्सा नीचे गिरकर वहां खड़े दो कारों और कुछ बाइकों पर गिर गया, जिससे वाहन क्षतिग्रस्त हो गए।

इस दौरान एक कार में सवार व्यक्ति को चोटें आईं, जिसे तत्काल उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। गनीमत रही कि पेड़ का पूरा हिस्सा मकान पर नहीं गिरा, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार घटना के वक्त मंदिर के आसपास बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे, जो दर्शन करके लौट रहे थे। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड और पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए पेड़ के गिर चुके हिस्से को हटाया और स्थिति को नियंत्रित किया।

कैंट कोतवाली प्रभारी निरीक्षक केसी भट्ट ने बताया कि हादसे में मकान व कई वाहन क्षतिग्रस्त हुए हैं और एक व्यक्ति घायल हुआ है। फिलहाल क्षेत्र में हालात सामान्य हैं।

लापरवाही पड़ सकती है भारी
बरसात के मौसम में कमजोर और पुराने पेड़ों के गिरने का खतरा बढ़ जाता है। प्रशासन ने लोगों से बारिश के दौरान सतर्क रहने और पुराने पेड़ों के आसपास सावधानी बरतने की अपील की है।

यह भी पढें- Roorkee : रुड़की के जौरासी गांव में दो पक्षों के बीच खूनी टकराव, युवक की गई जान , गांव में तनाव

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

चमोली के ओडर गांव में जांच करती उत्तराखंड पुलिस की टीम।

चमोली में पारिवारिक कलह का खौफनाक अंत: सनकी पति ने पत्नी और बेटे को काट डाला, फिर जंगल में फंदे से झूलकर दी जान

मिशन 2027 का बिगुल: हरिद्वार पहुंचे गृह मंत्री अमित शाह, 1100 करोड़ की योजनाओं का लोकार्पण और संतों के साथ बड़ी बैठक

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में उत्तराखंड कैबिनेट बैठक 2026 की फाइल फोटो

धामी कैबिनेट का बड़ा फैसला: उत्तराखंड में जुए और सट्टे पर लगेगी लगाम, पांच अहम विधेयकों को मिली मंजूरी

देहरादून: श्री झंडा जी के आरोहण पर यातायात पुलिस का बड़ा एक्शन, 8 मार्च को शहर का रूट प्लान बदला; घर से निकलने से पहले पढ़ लें ये गाइडलाइन

Dehradun Police team with two arrested accused for molestation during Holi in Nehru Colony.

देहरादून: होली की आड़ में हुड़दंगियों ने पार की सीमा, युवती से छेड़छाड़ और मारपीट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

उत्तराखंड चारधाम यात्रा 2026 के लिए ऑनलाइन पंजीकरण करवाते श्रद्धालु और पंजीकरण केंद्र का दृश्य।

चारधाम यात्रा 2026: आज से ऑनलाइन पंजीकरण का शंखनाद, जानें रजिस्ट्रेशन की पूरी प्रक्रिया और ऑफलाइन सुविधा की तारीख

Leave a Comment