अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

मुख्यमंत्री धामी ने सीएम हेल्पलाइन की समीक्षा बैठक में जताई सख्त नाराजगी

On: June 27, 2025 5:59 AM
Follow Us:

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सीएम हेल्पलाइन 1905 के तहत प्राप्त जनशिकायतों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि जनता की समस्याओं का समयबद्ध समाधान हर हाल में सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने इस बात पर चिंता जताई कि कई शिकायतें छह माह से अधिक समय से लंबित हैं, जो प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े करती हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि जो अधिकारी शिकायतों के समाधान में लापरवाही बरतते हैं, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने सभी लंबित शिकायतों को ‘क्रिटिकल कैटेगरी’ में डालकर एक विशेष अभियान के तहत प्राथमिकता से निपटाने के निर्देश दिए हैं। इस अभियान की निगरानी मुख्यमंत्री कार्यालय द्वारा की जाएगी।

मुख्यमंत्री ने सभी जिलाधिकारियों को निर्देशित किया कि जनसमस्याओं के समाधान के लिए जनता दर्शन, तहसील दिवस और बीडीसी बैठकों का नियमित रूप से आयोजन सुनिश्चित किया जाए। इसके साथ ही उन्होंने पुलिस और प्रशासन को संयुक्त रूप से अतिक्रमण हटाने तथा सत्यापन अभियान को प्रभावी ढंग से संचालित करने का आदेश दिया।

बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने यह भी स्पष्ट किया कि राज्यभर में एक ही दिन ‘तहसील दिवस’ आयोजित किया जाएगा और वे स्वयं भी किसी जिले में औचक निरीक्षण के लिए पहुंच सकते हैं। उन्होंने कहा कि शासन का लक्ष्य केवल समस्याओं की सुनवाई नहीं, बल्कि उनके सार्थक और समयबद्ध समाधान को सुनिश्चित करना है।

यह भी पढ़ें : अलकनंदा में बस हादसा: लापता यात्रियों की तलाश जारी, अब तक चार शव बरामद

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

एक भारतीय महिला और एक हलवाई के पास रखे घरेलू और कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर जिन पर नई दरें 913 और 1883 रुपये लिखी हैं।

​बड़ी खबर: आज से महंगा हुआ रसोई गैस, घरेलू सिलेंडर पर ₹60 और कमर्शियल पर ₹115 की भारी बढ़ोत्तरी।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में उत्तराखंड कैबिनेट बैठक 2026 की फाइल फोटो

धामी कैबिनेट का बड़ा फैसला: उत्तराखंड में जुए और सट्टे पर लगेगी लगाम, पांच अहम विधेयकों को मिली मंजूरी

देहरादून: श्री झंडा जी के आरोहण पर यातायात पुलिस का बड़ा एक्शन, 8 मार्च को शहर का रूट प्लान बदला; घर से निकलने से पहले पढ़ लें ये गाइडलाइन

UPSC 2025 topper Anuj Agnihotri celebrating with family and media after securing AIR 1

UPSC CSE 2025 Final Result: कोटा के अनुज अग्निहोत्री ने किया देश में टॉप, टॉप 10 में 3 बेटियों का जलवा; यहाँ देखें पूरी टॉपर लिस्ट

Dehradun Police team with two arrested accused for molestation during Holi in Nehru Colony.

देहरादून: होली की आड़ में हुड़दंगियों ने पार की सीमा, युवती से छेड़छाड़ और मारपीट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

उत्तराखंड चारधाम यात्रा 2026 के लिए ऑनलाइन पंजीकरण करवाते श्रद्धालु और पंजीकरण केंद्र का दृश्य।

चारधाम यात्रा 2026: आज से ऑनलाइन पंजीकरण का शंखनाद, जानें रजिस्ट्रेशन की पूरी प्रक्रिया और ऑफलाइन सुविधा की तारीख

Leave a Comment