अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

मुख्यमंत्री धामी का निर्देश: पंचायत प्रतिनिधियों को मिले आधुनिक प्रशिक्षण, एकीकृत पंचायत भवनों का होगा निर्माण

On: July 31, 2025 11:09 AM
Follow Us:

देहरादून,

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को सचिवालय में पंचायतीराज विभाग की उच्चस्तरीय बैठक में अधिकारियों को निर्देशित किया कि नव-निर्वाचित ग्राम प्रधानों, क्षेत्र एवं जिला पंचायत सदस्यों को आधुनिक तकनीक, वित्तीय प्रबंधन और शासन प्रणाली का प्रशिक्षण दिया जाए, ताकि स्थानीय स्तर पर प्रभावी एवं पारदर्शी प्रशासन सुनिश्चित किया जा सके।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “विकसित भारत-2047” के संकल्प की पूर्ति के लिए ग्राम स्तर पर ठोस कार्य योजना और समेकित प्रयास जरूरी हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि गांवों का समुचित विकास ही प्रदेश और देश की प्रगति का आधार बनेगा।

एकीकृत पंचायत भवनों का होगा निर्माण

मुख्यमंत्री ने राज्य में ‘एकीकृत पंचायत भवनों’ के निर्माण के निर्देश भी दिए। इन भवनों में ग्राम पंचायत विकास अधिकारी, पटवारी, आशा कार्यकर्ता सहित अन्य स्थानीय सेवाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध होंगी। इसके लिए रोस्टर प्रणाली लागू की जाएगी, ताकि ग्रामीणों को सुविधाएं सुगमता से मिल सकें।

ग्राम विकास की योजना को मिले गति

मुख्यमंत्री ने पंचायत बजट नियोजन को और बेहतर बनाने, हर ग्राम पंचायत के संतुलित विकास की दिशा में सुनियोजित प्रयास करने तथा ग्रामीण क्षेत्रों के शहरीकरण की गति का अगले 15 वर्षों का आकलन करने के निर्देश दिए। यह प्रक्रिया राज्य के दीर्घकालिक विकास की दिशा तय करने में सहायक होगी।

स्थापना दिवस को उत्सव के रूप में मनाने का सुझाव

मुख्यमंत्री ने कहा कि ग्राम सभाओं के स्थापना दिवस को उत्सव के रूप में मनाया जाए। इसके लिए ग्रामवासियों से संवाद कर नियमित कैलेंडर तैयार किया जाए। साथ ही, स्थानीय मेलों, मिलन कार्यक्रमों और महापुरुषों की जयंती जैसे अवसरों पर भी इस दिन को विशेष रूप से मनाया जा सकता है।

ई-गवर्नेंस और पारदर्शिता पर जोर

बैठक में मुख्यमंत्री ने पंचायतों में ई-गवर्नेंस को बढ़ावा देने, सभी कार्यों का ऑडिट सुनिश्चित करने और उसे सार्वजनिक पोर्टल पर अपलोड करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक पंचायत स्तर पर शिकायत निवारण तंत्र तैयार किया जाए, जिससे तय समय सीमा में समस्याओं का समाधान हो सके।

बैठक में ये अधिकारी रहे मौजूद

इस बैठक में अवस्थापना अनुश्रवण परिषद के उपाध्यक्ष श्री विश्वास डाबर, मुख्य सचिव श्री आनंद बर्द्धन, प्रमुख सचिव आर. के. सुधांशु, सचिव श्री मीनाक्षी सुंदरम, श्री चंद्रेश कुमार यादव, अपर सचिव श्री बंशीधर तिवारी और पंचायतीराज निदेशक सुश्री निधि यादव सहित कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

यह भी पढें- देहरादून: स्वतंत्रता दिवस को लेकर मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने की समीक्षा बैठक, प्रदेशभर में होंगे भव्य आयोजन

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Vice President Uttarakhand Visit: दो दिवसीय दौरे पर देहरादून पहुंचे उपराष्ट्रपति, एलबीएसएनएए और आईजीएनएफए के कार्यक्रमों में करेंगे शिरकत

Ankita Bhandari Murder Case Uttarakhand High Court hearing and Pulkit Arya bail rejection news visual.

Ankita Bhandari Murder Case: पुलकित आर्य समेत तीनों दोषियों को बड़ा झटका, हाईकोर्ट ने खारिज की जमानत याचिका

​आज दून पहुंचेंगे उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन, घर से निकलने से पहले चेक कर लें रूट डायवर्जन प्लान

Damaged car and loader at road accident site near Manimai temple in Dehradun with emergency responders.

देहरादून में दर्दनाक सड़क हादसा: मणिमाई मंदिर के पास खड़े लोडर से टकराई तेज रफ्तार कार, 2 की मौके पर मौत, 3 की हालत नाजुक

Haridwar Murder Case crime scene investigation by police near Gangnahar in Manglaur.

​Haridwar Murder Case: मंगलौर में सौतेली मां की निर्मम हत्या, बेटी और उसका प्रेमी हिरासत में

Uttarakhand Tunnel Collapse: Death toll rises, two workers still missing; search operation underway.

Uttarakhand Tunnel Collapse: मौतों का आंकड़ा बढ़ा, दो मजदूर अब भी लापता, तलाश अभियान जारी

Leave a Comment