अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

“महेंद्र भट्ट लगातार दूसरी बार बने उत्तराखंड बीजेपी अध्यक्ष,निर्विरोध चुने गए अध्यक्ष; राष्ट्रीय परिषद के 8 सदस्य घोषित”

On: July 1, 2025 8:11 AM
Follow Us:

देहरादून: उत्तराखंड बीजेपी को एक बार फिर वही नेतृत्व मिला है। राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट को प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष पद के लिए निर्विरोध चुना गया। सोमवार को उन्होंने नामांकन दाखिल किया था और एकमात्र उम्मीदवार होने के कारण उसी दिन साफ हो गया था कि वह दूसरी बार संगठन की कमान संभालेंगे।

भाजपा के संगठन पर्व के दौरान आयोजित प्रदेश परिषद की बैठक में इस निर्णय की औपचारिक घोषणा की गई। इस दौरान केंद्रीय राज्य मंत्री और चुनाव प्रभारी हर्ष मल्होत्रा ने न केवल प्रदेश अध्यक्ष के रूप में महेंद्र भट्ट के नाम की घोषणा की, बल्कि राष्ट्रीय परिषद के सदस्यों के नाम भी सार्वजनिक किए।

लगातार दूसरा कार्यकाल, पार्टी हाईकमान का भरोसा बरकरार

प्रदेश मुख्यालय देहरादून में आयोजित इस बैठक में सभी वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहे। महेंद्र भट्ट का लगातार दूसरी बार निर्वाचित होना इस बात का संकेत है कि पार्टी नेतृत्व को उन पर पूरा भरोसा है। उनके नेतृत्व में पार्टी ने 2024 के लोकसभा चुनावों में राज्य की सभी 5 सीटों पर जीत दर्ज की थी, साथ ही निकाय चुनावों में भी संगठन को बड़ी सफलता मिली थी।

बीजेपी आलाकमान ने उनके प्रदर्शन को देखते हुए उन्हें राज्यसभा सदस्य भी बनाया। यही नहीं, महेंद्र भट्ट की मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से भी बेहतर तालमेल माना जाता है। पार्टी नेतृत्व को भरोसा है कि इस जोड़ी के नेतृत्व में 2027 विधानसभा चुनावों में भी पार्टी को मजबूती मिलेगी।

बीजेपी राष्ट्रीय परिषद के 8 सदस्य घोषित

इस मौके पर बीजेपी की राष्ट्रीय परिषद के लिए उत्तराखंड से 8 सदस्यों के नामों की भी घोषणा की गई। ये सदस्य राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव में मतदान करेंगे।

घोषित सदस्य इस प्रकार हैं:

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा

पूर्व केंद्रीय शिक्षा मंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल ‘निशंक’

हरिद्वार सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत

पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत

टिहरी सांसद माला राज्य लक्ष्मी शाह

नैनीताल-ऊधमसिंह नगर सांसद अजय भट्ट

कल्पना सैनी

यह भी पढें- कोटद्वार-नजीबाबाद मार्ग पर दो जगह हाईवे ध्वस्त, यातायात ठप, यात्रियों को भारी परेशानी

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

मिशन 2027 का बिगुल: हरिद्वार पहुंचे गृह मंत्री अमित शाह, 1100 करोड़ की योजनाओं का लोकार्पण और संतों के साथ बड़ी बैठक

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में उत्तराखंड कैबिनेट बैठक 2026 की फाइल फोटो

धामी कैबिनेट का बड़ा फैसला: उत्तराखंड में जुए और सट्टे पर लगेगी लगाम, पांच अहम विधेयकों को मिली मंजूरी

देहरादून: श्री झंडा जी के आरोहण पर यातायात पुलिस का बड़ा एक्शन, 8 मार्च को शहर का रूट प्लान बदला; घर से निकलने से पहले पढ़ लें ये गाइडलाइन

Dehradun Police team with two arrested accused for molestation during Holi in Nehru Colony.

देहरादून: होली की आड़ में हुड़दंगियों ने पार की सीमा, युवती से छेड़छाड़ और मारपीट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

उत्तराखंड चारधाम यात्रा 2026 के लिए ऑनलाइन पंजीकरण करवाते श्रद्धालु और पंजीकरण केंद्र का दृश्य।

चारधाम यात्रा 2026: आज से ऑनलाइन पंजीकरण का शंखनाद, जानें रजिस्ट्रेशन की पूरी प्रक्रिया और ऑफलाइन सुविधा की तारीख

पिथौरागढ़ के गुरना में खाई में गिरे टिप्पर का रेस्क्यू ऑपरेशन करती पुलिस और SDRF की टीम।

पिथौरागढ़ हाईवे पर दर्दनाक हादसा: गुरना के पास गहरी खाई में गिरा टिप्पर, चालक की मौके पर ही मौत

Leave a Comment