अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

उमट्टा में बढ़ता भूस्खलन बना चिंता का कारण, बदरीनाथ हाईवे पर फिर खतरे के बादल

On: July 5, 2025 8:23 AM
Follow Us:

चमोली जनपद में बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग के उमट्टा क्षेत्र में भूस्खलन की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं, जिससे हाईवे की सुरक्षा पर सवाल खड़े हो गए हैं। पहाड़ी के ऊपरी हिस्से से लगातार खिसकता मलबा सड़क पर गिर रहा है, जिससे यातायात बार-बार प्रभावित हो रहा है। शुक्रवार को एनएचआईडीसीएल ने स्थिति नियंत्रण में रखने के लिए दो घंटे तक यातायात रोककर मलबा हटाने का कार्य किया।

शनिवार को एनएचआईडीसीएल और जिला प्रशासन की संयुक्त टीम द्वारा भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र का निरीक्षण किया जाएगा। अधिकारियों के मुताबिक, निरीक्षण के बाद हाईवे की सुरक्षा के लिए ट्रीटमेंट कार्य शुरू किया जाएगा ताकि मार्ग को स्थायी रूप से सुरक्षित बनाया जा सके। हालांकि हिल साइड पर अभी भी भारी मात्रा में मलबा मौजूद है, जिससे पुनः अवरोध की संभावना बनी हुई है।

जिलाधिकारी संदीप तिवारी ने बताया कि हाईवे को सुरक्षित और चालू रखने के लिए एनएचआईडीसीएल के साथ लगातार संवाद किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यात्रियों को किसी तरह की असुविधा न हो, इसके लिए वैकल्पिक यातायात व्यवस्थाएं लागू की जाएंगी और मलबे के निस्तारण के दौरान लोगों की सुरक्षा को प्राथमिकता दी जाएगी।

बढ़ते भूस्खलन के कारण बदरीनाथ धाम की यात्रा पर भी प्रभाव पड़ सकता है। प्रशासन इस संवेदनशील स्थिति को गंभीरता से लेते हुए जल्द समाधान के लिए प्रयासरत है, जिससे तीर्थयात्रा और आम जनजीवन दोनों सुरक्षित रह सकें।

यह भी पढ़ें : उत्तराखंड कैंपा योजना को केंद्र सरकार से मिली बड़ी मंजूरी, राज्य को 439.50 करोड़ रुपये की वार्षिक योजना का लाभ

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

मिशन 2027 का बिगुल: हरिद्वार पहुंचे गृह मंत्री अमित शाह, 1100 करोड़ की योजनाओं का लोकार्पण और संतों के साथ बड़ी बैठक

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में उत्तराखंड कैबिनेट बैठक 2026 की फाइल फोटो

धामी कैबिनेट का बड़ा फैसला: उत्तराखंड में जुए और सट्टे पर लगेगी लगाम, पांच अहम विधेयकों को मिली मंजूरी

देहरादून: श्री झंडा जी के आरोहण पर यातायात पुलिस का बड़ा एक्शन, 8 मार्च को शहर का रूट प्लान बदला; घर से निकलने से पहले पढ़ लें ये गाइडलाइन

Dehradun Police team with two arrested accused for molestation during Holi in Nehru Colony.

देहरादून: होली की आड़ में हुड़दंगियों ने पार की सीमा, युवती से छेड़छाड़ और मारपीट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

उत्तराखंड चारधाम यात्रा 2026 के लिए ऑनलाइन पंजीकरण करवाते श्रद्धालु और पंजीकरण केंद्र का दृश्य।

चारधाम यात्रा 2026: आज से ऑनलाइन पंजीकरण का शंखनाद, जानें रजिस्ट्रेशन की पूरी प्रक्रिया और ऑफलाइन सुविधा की तारीख

पिथौरागढ़ के गुरना में खाई में गिरे टिप्पर का रेस्क्यू ऑपरेशन करती पुलिस और SDRF की टीम।

पिथौरागढ़ हाईवे पर दर्दनाक हादसा: गुरना के पास गहरी खाई में गिरा टिप्पर, चालक की मौके पर ही मौत

Leave a Comment