अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

गंगोत्री हाईवे पर भूस्खलन और भू-धंसाव का कहर, आवाजाही बार-बार बाधित

On: July 4, 2025 7:32 AM
Follow Us:

उत्तरकाशी जिले में लगातार हो रही भारी बारिश के चलते गंगोत्री हाईवे एक बार फिर भू-धंसाव और भूस्खलन की चपेट में आ गया है। भटवाड़ी के समीप पापड़गाड क्षेत्र में सड़क का लगभग 20 मीटर हिस्सा धंसने से यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ है। सीमा सड़क संगठन (BRO) की टीम मौके पर पहुंचकर मार्ग को खोलने के प्रयासों में लगी हुई है, वहीं सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस ने वाहनों को सुरक्षित स्थानों पर रोक दिया है।

बुधवार रात मूसलाधार बारिश के बाद भटवाड़ी के चड़ेथी और पापड़गाड के बीच हाईवे पर पांच घंटे तक आवाजाही ठप रही। BRO ने गड्ढों को भरकर अस्थायी रूप से रास्ता खोला, लेकिन स्थिति अभी भी स्थिर नहीं है। दूसरी ओर संगलाई क्षेत्र में पहाड़ी से मलबा गिरने के कारण करीब सात घंटे तक मार्ग बंद रहा, जिससे दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।

गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर नेताला, हेलगुगाड और संगलाई के पास भी भूस्खलन की घटनाएं सामने आई हैं, जिसके कारण कई घंटों तक आवागमन प्रभावित रहा। यात्रियों और स्थानीय लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। जगह-जगह सड़क पर मलबा और दरारें आने से खतरा लगातार बना हुआ है।

विशेषज्ञों के अनुसार लगातार हो रही बारिश और कमजोर पहाड़ी संरचना के चलते यह क्षेत्र अत्यधिक संवेदनशील हो गया है। प्रशासन और BRO द्वारा राहत कार्य तेजी से किए जा रहे हैं, लेकिन जब तक मौसम अनुकूल नहीं होता, तब तक हाईवे की स्थिति अस्थिर बनी रह सकती है।

यह भी पढ़ें : ऋषिकेश के वेडिंग पॉइंट में भीषण अग्निकांड, छह लोग फंसे, कई वाहन जलकर राख

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Badrinath Donation Counting Controversy intensifies as a four-member probe committee heads to Badrinath Temple. Demands for a investigation.

Badrinath Donation Counting Controversy: दो दिन में बदरीनाथ पहुंचेगी जांच समिति, दान गिनती विवाद में कर्मचारियों पर हो सकती है बड़ी कार्रवाई

Uttarakhand Political History

Uttarakhand Political History: 26 साल में 12 मुख्यमंत्री, सत्ता परिवर्तन से स्थिर नेतृत्व तक की पूरी कहानी

देहरादून में सनसनीखेज वारदात: युवक को स्कूटी से मारी टक्कर, फिर बंधक बनाकर दिया करंट और गर्म रॉड से दागा

बद्रीनाथ धाम की सुरक्षा में बड़ी चूक: गर्भगृह में ‘स्पाई कैमरे वाले चश्मे’ से वीडियो बनाते मुंबई का यात्री गिरफ्तार, पुलिस ने डिलीट कराई रिकॉर्डिंग

उत्तराखंड में आसमानी आफत: रुद्रप्रयाग में अलकनंदा ने धारण किया रौद्र रूप, मलबे से सड़कें बंद होने के कारण पैदल ही त्रियुगीनारायण पहुंचे दूल्हा-दुल्हन

Uttarakhand Governor Creates History: 7 Facts About

Uttarakhand Governor: लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ने रचा इतिहास, बने उत्तराखंड के सबसे लंबे समय तक सेवा देने वाले राज्यपाल

Leave a Comment