अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

Kotdwar News: ड्यूटी के दौरान जवान की हार्ट अटैक से मौत, शादी के एक माह बाद ही खुशी का माहौल बना गमगीन

On: July 21, 2025 9:27 AM
Follow Us:

गढ़वाल राइफल्स में तैनात 26 वर्षीय लोकेंद्र प्रताप की हार्ट अटैक से मौत हो गई। जवान की कुछ ही समय पहले शादी हुई थी, जिससे परिवार में खुशी का माहौल था, लेकिन अचानक आए इस दुखद हादसे ने सब कुछ बदलकर रख दिया।

लोकेंद्र प्रताप, पुत्र भगत सिंह, पौड़ी जिले के श्रीनगर क्षेत्र के कटाखोली गांव (पोस्ट नवाखाल) के रहने वाले थे। वे आठ साल पहले भारतीय सेना में भर्ती हुए थे और इन दिनों गब्बर सिंह कैंप, कौड़िया में ट्रेनिंग पर थे।

बताया जा रहा है कि बुधवार रात करीब 11:30 बजे तक उन्होंने अपने परिजनों से बातचीत की थी और फिर सोने चले गए। अगली सुबह जब साथी जवानों ने उन्हें उठाने की कोशिश की, तो वह अचेत अवस्था में पाए गए।

फौरन मेडिकल टीम को बुलाया गया, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। शुरुआती जांच में उनकी मौत का कारण हार्ट अटैक बताया गया है।

जिस घर में एक महीने पहले तक शादी की शहनाइयों की गूंज थी, वहां अब मातम पसरा हुआ है। परिवार समेत पूरे गांव में शोक की लहर है।

यह भी पढें- हल्द्वानी: शादी के तीन महीने बाद युवक की संदिग्ध हालात में मौत, जंगल में पेड़ से लटका मिला शव; इलाके में फैली सनसनी

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

चमोली के ओडर गांव में जांच करती उत्तराखंड पुलिस की टीम।

चमोली में पारिवारिक कलह का खौफनाक अंत: सनकी पति ने पत्नी और बेटे को काट डाला, फिर जंगल में फंदे से झूलकर दी जान

मिशन 2027 का बिगुल: हरिद्वार पहुंचे गृह मंत्री अमित शाह, 1100 करोड़ की योजनाओं का लोकार्पण और संतों के साथ बड़ी बैठक

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में उत्तराखंड कैबिनेट बैठक 2026 की फाइल फोटो

धामी कैबिनेट का बड़ा फैसला: उत्तराखंड में जुए और सट्टे पर लगेगी लगाम, पांच अहम विधेयकों को मिली मंजूरी

देहरादून: श्री झंडा जी के आरोहण पर यातायात पुलिस का बड़ा एक्शन, 8 मार्च को शहर का रूट प्लान बदला; घर से निकलने से पहले पढ़ लें ये गाइडलाइन

Dehradun Police team with two arrested accused for molestation during Holi in Nehru Colony.

देहरादून: होली की आड़ में हुड़दंगियों ने पार की सीमा, युवती से छेड़छाड़ और मारपीट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

उत्तराखंड चारधाम यात्रा 2026 के लिए ऑनलाइन पंजीकरण करवाते श्रद्धालु और पंजीकरण केंद्र का दृश्य।

चारधाम यात्रा 2026: आज से ऑनलाइन पंजीकरण का शंखनाद, जानें रजिस्ट्रेशन की पूरी प्रक्रिया और ऑफलाइन सुविधा की तारीख

Leave a Comment