अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

Kanwar Yatra 2025: हाथियों का उत्पात, कांवड़ियों के भंडारे में मच गई अफरा-तफरी, ट्रॉलियां पलटीं

On: July 20, 2025 3:30 AM
Follow Us:

डोईवाला/देहरादून। कांवड़ यात्रा के दौरान देहरादून-हरिद्वार मार्ग पर लच्छीवाला रेंज स्थित मणी माई मंदिर के पास एक भंडारे में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब अचानक तीन हाथी वहां आ पहुंचे। साउंड सिस्टम की तेज आवाज और लोगों के शोरगुल से गुस्साए हाथियों ने मौके पर खड़ी दो ट्रॉलियां पलट दीं, जिससे कांवड़ियों में भगदड़ मच गई। हालांकि, समय रहते वन विभाग की टीम ने मोर्चा संभाल लिया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।

तेज आवाज और छेड़छाड़ से भड़के हाथी

शनिवार रात करीब 8:30 बजे एक नर, एक मादा और उनके शावक को जंगल पार कर सड़क के दूसरी ओर जाना था। लेकिन रास्ते में मणी माई मंदिर के पास लगे भंडारे में बज रहे तेज साउंड सिस्टम और भीड़ के शोर ने हाथियों को विचलित कर दिया। मौके पर मौजूद कुछ कांवड़िए हाथियों की वीडियो बनाने लगे और उन्हें चिढ़ाने की कोशिश की। इससे हाथी आक्रोशित हो गए और दो ट्रॉली पलट दीं।

वन विभाग और पुलिस ने संभाला मोर्चा

घटना की सूचना मिलते ही वन दरोगा पूरन सिंह रावत के नेतृत्व में वन विभाग की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। टीम ने भंडारा स्थल खाली करवाया और बम पटाखों की मदद से हाथियों को सुरक्षित जंगल की ओर वापस खदेड़ दिया। वहीं, पुलिस ने भी मौके पर पहुंचकर ट्रैफिक व्यवस्था को नियंत्रित किया और कांवड़ियों को वन क्षेत्र में न रुकने की हिदायत दी।

हाथी कॉरिडोर में भंडारा लगाना बना खतरा

लच्छीवाला क्षेत्र हाथी कॉरिडोर के अंतर्गत आता है। यह इलाका हाथियों के प्राकृतिक आवागमन का मार्ग है। ऐसे में तेज आवाज वाले आयोजन वन्यजीवों की दिनचर्या को बाधित करते हैं और उन्हें आक्रामक बना सकते हैं। टोल प्लाजा सुपरवाइजर राकेश नौटियाल और अरुण ने बताया कि यदि हाथी पंडाल के भीतर घुस जाते, तो स्थिति भयावह हो सकती थी, क्योंकि उस समय वहां सैकड़ों लोग मौजूद थे।

वन्यजीवों के एकांत में न डालें खलल

इस घटना ने फिर यह चेताया है कि वन क्षेत्रों में बिना योजना और अनुमति के बड़े आयोजन नहीं किए जाने चाहिए। जंगलों में तेज साउंड सिस्टम और अनियंत्रित भीड़ वन्यजीवों के लिए तनाव का कारण बन सकती है, जिससे उनकी आक्रामकता बढ़ती है और जनहानि की आशंका भी बढ़ जाती है।

यह भी पढें- भारी बारिश की आशंका: उत्तराखंड के पहाड़ी जिलों में मौसम विभाग की चेतावनी, सहायता के लिए टोल फ्री नंबर जारी

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

चमोली के ओडर गांव में जांच करती उत्तराखंड पुलिस की टीम।

चमोली में पारिवारिक कलह का खौफनाक अंत: सनकी पति ने पत्नी और बेटे को काट डाला, फिर जंगल में फंदे से झूलकर दी जान

मिशन 2027 का बिगुल: हरिद्वार पहुंचे गृह मंत्री अमित शाह, 1100 करोड़ की योजनाओं का लोकार्पण और संतों के साथ बड़ी बैठक

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में उत्तराखंड कैबिनेट बैठक 2026 की फाइल फोटो

धामी कैबिनेट का बड़ा फैसला: उत्तराखंड में जुए और सट्टे पर लगेगी लगाम, पांच अहम विधेयकों को मिली मंजूरी

देहरादून: श्री झंडा जी के आरोहण पर यातायात पुलिस का बड़ा एक्शन, 8 मार्च को शहर का रूट प्लान बदला; घर से निकलने से पहले पढ़ लें ये गाइडलाइन

Dehradun Police team with two arrested accused for molestation during Holi in Nehru Colony.

देहरादून: होली की आड़ में हुड़दंगियों ने पार की सीमा, युवती से छेड़छाड़ और मारपीट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

उत्तराखंड चारधाम यात्रा 2026 के लिए ऑनलाइन पंजीकरण करवाते श्रद्धालु और पंजीकरण केंद्र का दृश्य।

चारधाम यात्रा 2026: आज से ऑनलाइन पंजीकरण का शंखनाद, जानें रजिस्ट्रेशन की पूरी प्रक्रिया और ऑफलाइन सुविधा की तारीख

Leave a Comment