अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

Kanwar Yatra 2025: रेस्टोरेंट और ढाबों पर मालिक का नाम होगा अनिवार्य, आधार कार्ड से होगा सत्यापन

On: June 27, 2025 11:08 AM
Follow Us:

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा बुधवार रात कांवड़ यात्रा को लेकर दिए गए दिशा-निर्देशों के अनुपालन में जिला प्रशासन ने कार्यवाही शुरू कर दी है। गुरुवार को जिलाधिकारी डॉ. वीके सिंह ने विकास भवन सभागार में संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक कर यात्रा की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की और आवश्यक निर्देश जारी किए।

बैठक में डीएम ने स्पष्ट किया कि कांवड़ मार्ग पर स्थित सभी स्थायी और अस्थायी ढाबों, रेस्टोरेंट्स पर उनके मालिकों का नाम स्पष्ट रूप से अंकित किया जाएगा। साथ ही उन्होंने निर्देश दिए कि कांवड़ यात्रा मार्ग को पूरी तरह गड्ढामुक्त बनाया जाए। इसके लिए पीडब्ल्यूडी, एनएचएआई, सिंचाई विभाग, नगर निगम और अन्य संबंधित एजेंसियों को समन्वय के साथ काम करने को कहा गया।

बिजली सुरक्षा को लेकर डीएम ने कहा कि सभी बिजली की लाइनों और तारों की मरम्मत कर उन्हें सुरक्षित ऊंचाई पर सुनिश्चित किया जाए। ट्रांसफार्मर को लोहे के जाल में कवर किया जाए और बिजली के खंभों को पालीथिन से सुरक्षित किया जाए। जहां भी बिजली की लाइनें सड़क मार्ग को पार कर रही हैं, वहां चेतावनी बोर्ड लगाए जाएं।

कांवड़ की ऊंचाई और डीजे की आवाज मानकों के अनुरूप रखने पर विशेष जोर दिया गया। डीएम ने कहा कि अधिकारी अपने विभागीय कार्यों की पूर्व जांच (मॉक ड्रिल) करें, क्योंकि पांच जुलाई को सभी तैयारियों की केंद्रीय मॉक ड्रिल की जाएगी।

प्रकाश व्यवस्था को शहरी और ग्रामीण दोनों क्षेत्रों में दुरुस्त रखने के निर्देश दिए गए। नहरों, रजवाहों और पटरियों पर साफ-सफाई कराई जाए, आवश्यक स्थानों पर गोताखोर तैनात किए जाएं, मोटर बोट की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए और झाड़ियों की कटाई समय पर की जाए।

खाद्य सुरक्षा विभाग को निर्देश दिए गए कि कांवड़ मार्ग पर स्थित सभी खानपान के प्रतिष्ठानों की जांच करें। खाने की गुणवत्ता, मूल्य सूची और मालिक का नाम दुकान पर प्रदर्शित होना अनिवार्य किया जाए।

पुलिस विभाग को निर्देश दिए गए कि सभी कांवड़ सेवा शिविरों और दुकानों के संचालकों का सत्यापन अनिवार्य रूप से किया जाए, ताकि किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि से बचा जा सके।

इस महत्वपूर्ण बैठक में सीडीओ नूपुर गोयल, सीएमओ डॉ. अशोक कटारिया, एडीएम प्रशासन सत्य प्रकाश सिंह, एडीएम सिटी बृजेश सिंह, एडीएम वित्त सूर्यकांत त्रिपाठी, एडीएम भूमि अध्यापति राजपाल सिंह, एमडीए सचिव आनंद प्रकाश सिंह, एसपी ट्रैफिक राघवेन्द्र मिश्रा, सभी एसडीएम और अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में उत्तराखंड कैबिनेट बैठक 2026 की फाइल फोटो

धामी कैबिनेट का बड़ा फैसला: उत्तराखंड में जुए और सट्टे पर लगेगी लगाम, पांच अहम विधेयकों को मिली मंजूरी

देहरादून: श्री झंडा जी के आरोहण पर यातायात पुलिस का बड़ा एक्शन, 8 मार्च को शहर का रूट प्लान बदला; घर से निकलने से पहले पढ़ लें ये गाइडलाइन

Dehradun Police team with two arrested accused for molestation during Holi in Nehru Colony.

देहरादून: होली की आड़ में हुड़दंगियों ने पार की सीमा, युवती से छेड़छाड़ और मारपीट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

उत्तराखंड चारधाम यात्रा 2026 के लिए ऑनलाइन पंजीकरण करवाते श्रद्धालु और पंजीकरण केंद्र का दृश्य।

चारधाम यात्रा 2026: आज से ऑनलाइन पंजीकरण का शंखनाद, जानें रजिस्ट्रेशन की पूरी प्रक्रिया और ऑफलाइन सुविधा की तारीख

पिथौरागढ़ के गुरना में खाई में गिरे टिप्पर का रेस्क्यू ऑपरेशन करती पुलिस और SDRF की टीम।

पिथौरागढ़ हाईवे पर दर्दनाक हादसा: गुरना के पास गहरी खाई में गिरा टिप्पर, चालक की मौके पर ही मौत

पूर्व राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद का भीमताल आगमन और कंट्री इन रिसॉर्ट के बाहर स्वागत दृश्य।

पूर्व राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद चार दिवसीय उत्तराखंड प्रवास पर: भीमताल में सुरक्षा के कड़े इंतजाम, जानें पूरा कार्यक्रम

Leave a Comment