अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

Kanwar Yatra 2025: कांवड़ यात्रा में लाठी-डंडा और धारदार वस्तुएं ले जाना होगा प्रतिबंधित, सीएम धामी ने दिए सख्त आदेश

On: July 8, 2025 3:41 PM
Follow Us:

देहरादून। आगामी कांवड़ यात्रा को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सुरक्षा और कानून व्यवस्था को लेकर अधिकारियों को सख्त दिशा-निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि यात्रा मार्ग पर किसी भी तरह के उपद्रव और अव्यवस्था को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सीएम धामी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं द्वारा लाठी, डंडे, नुकीली वस्तुएं आदि ले जाने पर पूरी तरह रोक लगाई जाए और इसके लिए व्यापक प्रचार-प्रसार भी किया जाए।

मुख्यमंत्री ने यात्रा मार्ग पर नशीले पदार्थों, शराब और मांस की बिक्री पर पूरी सख्ती से प्रतिबंध लागू करने के निर्देश दिए। साथ ही, यात्रा मार्ग पर शिविरों का संचालन करने वाले, वालंटियर्स, होटल और धर्मशालाओं में ठहरने वाले सभी लोगों का पूर्ण सत्यापन कराने को भी कहा। उन्होंने आतंकवाद संबंधी किसी भी खतरे को ध्यान में रखते हुए एटीएस और विशेष सुरक्षा बलों की तैनाती सुनिश्चित करने के आदेश दिए।

नई दिल्ली से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित समीक्षा बैठक में सीएम धामी ने अधिकारियों से कहा कि कांवड़ यात्रा जैसे विशाल धार्मिक आयोजन में किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए प्रभावी भीड़ प्रबंधन, ट्रैफिक कंट्रोल और सुरक्षा इंतजाम किए जाएं। सभी प्रमुख स्थानों पर एक्स-रे मशीन, फायर टेंडर, अग्निशमन उपकरण और संबंधित कर्मियों की तैनाती के निर्देश भी दिए गए।

मुख्यमंत्री ने ड्रोन और सीसीटीवी कैमरों के जरिए यात्रा मार्ग पर हर गतिविधि पर निगरानी बनाए रखने और खुफिया तंत्र को पूरी तरह सक्रिय रखने को कहा। उन्होंने भीड़ प्रबंधन में स्वयंसेवकों की मदद लेने पर भी जोर दिया। हरिद्वार के घाटों, नीलकंठ महादेव मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर एंबुलेंस और बैकअप व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि महिला कांवड़ियों की संख्या को देखते हुए महिला घाटों और धर्मशालाओं में विशेष सुरक्षा प्रबंध किए जाएं। साथ ही, यात्रा मार्गों पर सादे कपड़ों में महिला और पुरुष पुलिसकर्मियों की पर्याप्त तैनाती की जाए। आपातकालीन स्थिति के लिए जल पुलिस और गोताखोरों को अलर्ट मोड पर रखा जाए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यात्रा मार्गों पर ध्वनि विस्तारक यंत्र, डीजे और लाउडस्पीकर का प्रयोग तय मानकों के अनुसार ही हो। यात्रियों को क्या करें और क्या न करें, इसकी जानकारी हर माध्यम से दी जाए ताकि किसी तरह की समस्या उत्पन्न न हो।

सीएम धामी ने सोशल मीडिया पर भी विशेष निगरानी रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए और ऐसी पोस्ट का तुरंत खंडन किया जाए। अंतरराज्यीय समन्वय बढ़ाकर सूचनाओं का त्वरित आदान-प्रदान किया जाए ताकि किसी भी चुनौती का समय रहते समाधान किया जा सके।

बैठक में सचिव गृह शैलेश बगौली, पुलिस महानिदेशक दीपम सेठ, सचिव आपदा प्रबंधन विनोद कुमार सुमन समेत कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

यह भी पढें- Udham Singh Nagar News: अवैध शराब पर पुलिस का सख्त शिकंजा, 168 लीटर कच्ची शराब पकड़ी, छह अवैध भट्टियां ध्वस्त

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

चमोली के ओडर गांव में जांच करती उत्तराखंड पुलिस की टीम।

चमोली में पारिवारिक कलह का खौफनाक अंत: सनकी पति ने पत्नी और बेटे को काट डाला, फिर जंगल में फंदे से झूलकर दी जान

मिशन 2027 का बिगुल: हरिद्वार पहुंचे गृह मंत्री अमित शाह, 1100 करोड़ की योजनाओं का लोकार्पण और संतों के साथ बड़ी बैठक

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में उत्तराखंड कैबिनेट बैठक 2026 की फाइल फोटो

धामी कैबिनेट का बड़ा फैसला: उत्तराखंड में जुए और सट्टे पर लगेगी लगाम, पांच अहम विधेयकों को मिली मंजूरी

देहरादून: श्री झंडा जी के आरोहण पर यातायात पुलिस का बड़ा एक्शन, 8 मार्च को शहर का रूट प्लान बदला; घर से निकलने से पहले पढ़ लें ये गाइडलाइन

Dehradun Police team with two arrested accused for molestation during Holi in Nehru Colony.

देहरादून: होली की आड़ में हुड़दंगियों ने पार की सीमा, युवती से छेड़छाड़ और मारपीट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

उत्तराखंड चारधाम यात्रा 2026 के लिए ऑनलाइन पंजीकरण करवाते श्रद्धालु और पंजीकरण केंद्र का दृश्य।

चारधाम यात्रा 2026: आज से ऑनलाइन पंजीकरण का शंखनाद, जानें रजिस्ट्रेशन की पूरी प्रक्रिया और ऑफलाइन सुविधा की तारीख

Leave a Comment