अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

Kanwar Yatra 2025: देहरादून से दिल्ली जाने वाली बसों का रूट बदला, अब देवबंद होते हुए भेजी जा रही हैं बसें

On: July 12, 2025 8:40 AM
Follow Us:

देहरादून। कांवड़ यात्रा के चलते उत्तराखंड परिवहन निगम ने दिल्ली व आसपास के क्षेत्रों के लिए संचालित होने वाली बसों के रूट में बदलाव किया है। शुक्रवार से देहरादून से दिल्ली की ओर जाने वाली बसों को छुटमलपुर-रुड़की मार्ग के बंद होने के कारण सहारनपुर एक्सप्रेस-वे होते हुए देवबंद, मुजफ्फरनगर और मेरठ के रास्ते भेजा जा रहा है। यह अस्थायी बदलाव यात्रियों की सुरक्षा और सुगम यातायात व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए किया गया है।

हालांकि अधिकारियों का कहना है कि यदि आगे कांवड़ियों की भीड़ और अधिक बढ़ती है या मौजूदा वैकल्पिक मार्ग बंद होता है, तो बसों को सहारनपुर एक्सप्रेस-वे से होते हुए यमुनानगर, करनाल और पानीपत के रास्ते दिल्ली रवाना किया जाएगा।

इस बदलाव से देहरादून से दिल्ली की दूरी लगभग 59 किलोमीटर बढ़ जाएगी। अभी तक बस किराए में कोई बदलाव नहीं किया गया है, लेकिन यदि करनाल मार्ग से संचालन शुरू होता है, तो दूरी बढ़ने के कारण किराये में हल्की-फुल्की बढ़ोतरी की संभावना जताई गई है। निगम ने संकेत दिए हैं कि अगर यह विकल्प अपनाना पड़ा, तो किराये में मामूली बढ़ोतरी की जाएगी।

बीते साल भी हुआ था किराया बदलाव
वर्ष 2024 की कांवड़ यात्रा के दौरान जब बसों को करनाल मार्ग से संचालित किया गया था, उस समय वॉल्वो बसों का किराया सिर्फ 1 रुपये और साधारण बसों का किराया 10 रुपये बढ़ाया गया था। इस वर्ष भी परिस्थितियों के अनुसार यही नीति अपनाई जा सकती है।

GM ने जारी किए सख्त निर्देश
उत्तराखंड परिवहन निगम के महाप्रबंधक पवन मेहरा ने सभी डिपो एजीएम को सख्त निर्देश दिए हैं कि बसें केवल प्रशासन द्वारा निर्धारित मार्गों से ही संचालित हों। गुरुवार देर रात तक बसें देहरादून-रुड़की-मेरठ होते हुए दिल्ली जा रही थीं, लेकिन शुक्रवार सुबह उत्तर प्रदेश पुलिस ने छुटमलपुर से रुड़की मार्ग को कांवड़ यात्रा के चलते पूरी तरह बंद कर दिया, जिससे रूट में बदलाव अनिवार्य हो गया।

गुरुग्राम, फरीदाबाद, जयपुर जाने वाली बसों पर भी असर
दिल्ली के अलावा देहरादून से गुरुग्राम, जयपुर, फरीदाबाद, अलवर और आगरा के लिए जाने वाली बसों के मार्ग में भी बदलाव किया गया है। अब इन सभी बसों को भी सहारनपुर एक्सप्रेस-वे होकर देवबंद मार्ग से रवाना किया जा रहा है।

हरिद्वार और ऋषिकेश की ओर जाने वाली बसें भी हुईं डायवर्ट
कांवड़ यात्रा को देखते हुए हरिद्वार और ऋषिकेश की ओर जाने वाली बसों को जानसठ-मीरापुर मार्ग या करनाल होते हुए भेजने के निर्देश भी जारी किए गए हैं, जिससे तीर्थयात्रियों की आवाजाही पर असर न पड़े और यातायात सुचारू बना रहे।

यह भी पढें- रुड़की में कांवड़ पटरी पर दो श्रद्धालुओं के शव मिलने से सनसनी, एक की पहचान अब तक नहीं

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

चमोली के ओडर गांव में जांच करती उत्तराखंड पुलिस की टीम।

चमोली में पारिवारिक कलह का खौफनाक अंत: सनकी पति ने पत्नी और बेटे को काट डाला, फिर जंगल में फंदे से झूलकर दी जान

मिशन 2027 का बिगुल: हरिद्वार पहुंचे गृह मंत्री अमित शाह, 1100 करोड़ की योजनाओं का लोकार्पण और संतों के साथ बड़ी बैठक

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में उत्तराखंड कैबिनेट बैठक 2026 की फाइल फोटो

धामी कैबिनेट का बड़ा फैसला: उत्तराखंड में जुए और सट्टे पर लगेगी लगाम, पांच अहम विधेयकों को मिली मंजूरी

देहरादून: श्री झंडा जी के आरोहण पर यातायात पुलिस का बड़ा एक्शन, 8 मार्च को शहर का रूट प्लान बदला; घर से निकलने से पहले पढ़ लें ये गाइडलाइन

Dehradun Police team with two arrested accused for molestation during Holi in Nehru Colony.

देहरादून: होली की आड़ में हुड़दंगियों ने पार की सीमा, युवती से छेड़छाड़ और मारपीट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

उत्तराखंड चारधाम यात्रा 2026 के लिए ऑनलाइन पंजीकरण करवाते श्रद्धालु और पंजीकरण केंद्र का दृश्य।

चारधाम यात्रा 2026: आज से ऑनलाइन पंजीकरण का शंखनाद, जानें रजिस्ट्रेशन की पूरी प्रक्रिया और ऑफलाइन सुविधा की तारीख

Leave a Comment