अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी पर गंभीर आरोप, हाईकोर्ट ने 23 जुलाई तक मांगा जवाब

On: June 14, 2025 9:51 AM
Follow Us:

उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी पर बागवानी, जैविक खेती, विदेशी दौरों और निर्माणाधीन सैन्य धाम परियोजना में अनियमितताओं के आरोप लगे हैं। इसके साथ ही उन पर आय से अधिक संपत्ति रखने का भी संदेह जताया गया है।

इन सभी आरोपों को लेकर दायर याचिका पर उत्तराखंड हाईकोर्ट ने सुनवाई की और मंत्री गणेश जोशी को 23 जुलाई तक अपना पक्ष पेश करने का निर्देश दिया है। कोर्ट ने याचिकाकर्ता से भी जवाब का प्रत्युत्तर मांगा है और अगली सुनवाई की तिथि 23 जुलाई तय की है।

यह सुनवाई न्यायमूर्ति विवेक भारती शर्मा की एकलपीठ के समक्ष हुई, जो गुरुवार को सेवानिवृत्त हो गए।

याचिका देहरादून निवासी आरटीआई कार्यकर्ता विकेश सिंह द्वारा दाखिल की गई है। याचिका में आरोप है कि मंत्री ने सरकारी धन का दुरुपयोग किया है। उन्होंने 2022 के विधानसभा चुनावों में अपने शपथपत्र में नौ करोड़ रुपये की सार्वजनिक संपत्ति घोषित की थी, जबकि उनकी संपत्ति वास्तविकता में इससे अधिक बताई जा रही है।

इसके अलावा, याचिका में यह भी कहा गया है कि मंत्री ने बागवानी और जैविक खेती से संबंधित योजनाओं के नाम पर विदेश यात्राएं कीं और सैन्य धाम निर्माण में भारी गड़बड़ी की गई है।

हाईकोर्ट अब इन सभी मामलों की विस्तार से जांच करेगा और मंत्री के जवाब के आधार पर आगे की कार्यवाही तय की जाएगी।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

मिशन 2027 का बिगुल: हरिद्वार पहुंचे गृह मंत्री अमित शाह, 1100 करोड़ की योजनाओं का लोकार्पण और संतों के साथ बड़ी बैठक

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में उत्तराखंड कैबिनेट बैठक 2026 की फाइल फोटो

धामी कैबिनेट का बड़ा फैसला: उत्तराखंड में जुए और सट्टे पर लगेगी लगाम, पांच अहम विधेयकों को मिली मंजूरी

देहरादून: श्री झंडा जी के आरोहण पर यातायात पुलिस का बड़ा एक्शन, 8 मार्च को शहर का रूट प्लान बदला; घर से निकलने से पहले पढ़ लें ये गाइडलाइन

Dehradun Police team with two arrested accused for molestation during Holi in Nehru Colony.

देहरादून: होली की आड़ में हुड़दंगियों ने पार की सीमा, युवती से छेड़छाड़ और मारपीट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

उत्तराखंड चारधाम यात्रा 2026 के लिए ऑनलाइन पंजीकरण करवाते श्रद्धालु और पंजीकरण केंद्र का दृश्य।

चारधाम यात्रा 2026: आज से ऑनलाइन पंजीकरण का शंखनाद, जानें रजिस्ट्रेशन की पूरी प्रक्रिया और ऑफलाइन सुविधा की तारीख

पिथौरागढ़ के गुरना में खाई में गिरे टिप्पर का रेस्क्यू ऑपरेशन करती पुलिस और SDRF की टीम।

पिथौरागढ़ हाईवे पर दर्दनाक हादसा: गुरना के पास गहरी खाई में गिरा टिप्पर, चालक की मौके पर ही मौत

Leave a Comment