अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

देहरादून में हथियारों के सौदागर का भंडाफोड़: एसटीएफ और महाराष्ट्र क्राइम ब्रांच की संयुक्त कार्रवाई में कामरान अहमद गिरफ्तार

On: July 3, 2025 12:32 PM
Follow Us:

देहरादून: उत्तराखंड एसटीएफ और महाराष्ट्र क्राइम ब्रांच ने संयुक्त अभियान चलाकर देहरादून से हथियारों के बड़े सौदागर को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। कार्रवाई के दौरान आरोपी के कब्जे से भारी मात्रा में अवैध हथियार बरामद किए गए हैं। एसएसपी एसटीएफ नवनीत भुल्लर ने बताया कि पकड़ा गया आरोपी कामरान अहमद वन्यजीव तस्करों को हथियार सप्लाई करता था, जिनका इस्तेमाल वन्यजीवों के अवैध शिकार में किया जाता था।

महाराष्ट्र क्राइम ब्रांच ने हाल ही में दो वन्यजीव तस्करों को गिरफ्तार किया था, जिनसे पूछताछ के दौरान खुलासा हुआ कि उन्हें हथियार देहरादून निवासी कामरान अहमद द्वारा सप्लाई किए गए थे। इस इनपुट के आधार पर एसटीएफ ने कामरान के खिलाफ छानबीन शुरू की। जांच में सामने आया कि कामरान अहमद को दिल्ली के प्रतापगंज इंडस्ट्रियल एरिया पुलिस ने वर्ष 2022 में 2000 अवैध कारतूस के साथ गिरफ्तार किया था। इसके बावजूद वह फिर से हथियारों की अवैध आपूर्ति में सक्रिय था।

गुरुवार को एसटीएफ और महाराष्ट्र क्राइम ब्रांच की संयुक्त टीम ने देहरादून के क्लेमेनटाउन क्षेत्र के केशवकुंज इलाके में छापेमारी कर कामरान अहमद को दबोच लिया। कामरान मूल रूप से दिल्ली के यमुना विहार का निवासी है और वर्तमान में क्लेमेनटाउन में रह रहा था। गिरफ्तारी के दौरान उसके पास से बड़ी संख्या में हथियार बरामद हुए हैं।

फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और यह पता लगाने में जुटी है कि उसके नेटवर्क में और कौन-कौन लोग शामिल हैं। टीम यह भी जांच कर रही है कि हथियारों की यह सप्लाई किन-किन राज्यों और अपराधियों तक पहुंच रही थी।

यह भी पढे:- रुड़की में पूर्व सैनिक की संदिग्ध मौत, घर के अंदर खून से सनी लाश मिली, पुलिस कर रही जांच

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

​देहरादून में बेखौफ बदमाशों का तांडव: शिमला बाईपास रोड पर स्कूटी सवार युवक पर झोंकी गोली, इलाके में फैली सनसनी

​Nitin Nabin Haldwani Visit: उत्तराखंड में 2027 चुनाव की बिसात बिछाने हल्द्वानी पहुंचे बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष

​UKSSSC Exam Calendar: उत्तराखंड में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर, समूह-ग की 7 भर्तियों की तिथियां बदलीं

​बाजपुर में 10वीं की छात्रा से गैंगरेप और ब्लैकमेल: नशीला पदार्थ पिलाकर बनाई अश्लील वीडियो, सोशल मीडिया पर की वायरल

Haldwani Railway Land Encroachment Case security deployment in Banbhulpura

Haldwani Railway Land Encroachment Case: सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई से पहले हाई अलर्ट, बनभूलपुरा में चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात

​Dehradun PG Student Suicide Case: देहराखास के पीजी में बिहार के छात्र ने लगाया फंदा, जांच में जुटी पुलिस

Leave a Comment