अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

ITI गिरोह के 12 सदस्य हिरासत में, मुख्य आरोपी फरार – बाहरी राज्यों में छापेमारी जारी

On: June 25, 2025 6:34 AM
Follow Us:

हल्द्वानी में एक केटरिंग कारोबारी पर जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए आईटीआई गिरोह के 12 सदस्यों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। घटना के मुख्य आरोपी समेत उसका एक साथी अभी भी फरार है, जिनकी तलाश में एसओजी और पुलिस की विशेष टीमें बाहरी राज्यों में दबिश दे रही हैं। पुलिस का दावा है कि जल्द ही फरार आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

पुलिस के मुताबिक, यह हमला पुरानी रंजिश का नतीजा है। बीते सोमवार को चांदनी चौक घुड़दौड़ा निवासी भाष्कर बोरा अपने तीन साथियों के साथ आई-20 कार से मुखानी की ओर जा रहा था। जैसे ही उनकी कार बिड़ला स्कूल के पास पहुंची, बाइक सवार दो युवकों ने रास्ता रोक लिया। इनमें से एक, राजा नामक युवक ने पहले हवा में गोली चलाई, फिर भाष्कर पर दो गोलियां दागीं – एक पेट में और दूसरी पैर में। भाष्कर घायल होकर गिर पड़ा।

गोलियों की आवाज सुनते ही 20-30 युवक बाइक पर सवार होकर मौके पर पहुंच गए और उन्होंने कार सवारों पर ईंट-पत्थरों से हमला कर दिया। इस हमले में भाष्कर के दो साथी – हरीश और गणेश – भी गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां भाष्कर की हालत नाजुक बनी हुई है।

घटना के पीछे आईटीआई गिरोह और घुड़दौड़ा गिरोह के बीच चल रही वर्चस्व की लड़ाई को बताया जा रहा है। बताया जा रहा है कि कुछ दिन पहले साप्ताहिक बाजार में दोनों गुटों के बीच झड़प हुई थी, जिसके बाद बदले की धमकी दी गई थी। कोतवाल राजेश कुमार यादव ने बताया कि इस मामले में एफआईआर दर्ज की जा रही है और आरोपियों के घरों की कुर्की की कार्रवाई भी की जा सकती है।

यह भी पढ़ें : गुलदार के पंजों से मां ने बचाई बेटे की जान, आंगन में खेलते वक्त हुआ हमला

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment