अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

छात्रों के लिए जरूरी खबर! घोषित हुई उत्तराखंड बोर्ड इम्प्रूवमेंट परीक्षा की तिथि, यहां जानें पूरी जानकारी

On: July 11, 2025 3:38 PM
Follow Us:

रामनगर (नैनीताल): उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद द्वारा आयोजित परीक्षाफल सुधार परीक्षा (इम्प्रूवमेंट एग्जाम) आगामी 4 अगस्त 2025 से शुरू होकर 11 अगस्त 2025 तक संचालित होगी। इस परीक्षा का आयोजन उन विद्यार्थियों के लिए किया जा रहा है, जो उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा में अनुत्तीर्ण हो गए थे और अब उन्हें पास होने का एक और अवसर दिया जा रहा है।

उत्तराखंड बोर्ड के हाईस्कूल में 13,513 और इंटरमीडिएट में 17,727 छात्र-छात्राएं परीक्षा में असफल रहे थे। अब इन सभी विद्यार्थियों को सुधार परीक्षा में शामिल होकर अपनी परीक्षा परिणामों को बेहतर बनाने का मौका मिलेगा।

इस विषय में परिषद सभागार, रामनगर में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता निदेशक, माध्यमिक शिक्षा एवं परिषद के सभापति डॉ. मुकुल कुमार सती ने की। बैठक के दौरान वर्ष 2025 की प्रथम और वर्ष 2024 की तृतीय परीक्षाफल सुधार परीक्षा के आयोजन संबंधी कार्यक्रमों पर विस्तार से चर्चा हुई।

परीक्षा समिति द्वारा विद्यार्थियों की सुविधा और परीक्षा परिणामों के शीघ्र मूल्यांकन को ध्यान में रखते हुए सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि लिखित परीक्षाएं निर्धारित समयानुसार 4 से 11 अगस्त 2025 तक आयोजित की जाएंगी।

परीक्षा से जुड़ी विस्तृत जानकारी उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध कराई जाएगी, जिससे छात्र-छात्राएं समय पर सभी आवश्यक जानकारी प्राप्त कर सकें।

यह भी पढें- सड़क हादसे में घायलों की मदद करने वाले कहलाएंगे ‘राहवीर’, मिलेंगे 25 हजार रुपये का इनाम

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

चमोली के ओडर गांव में जांच करती उत्तराखंड पुलिस की टीम।

चमोली में पारिवारिक कलह का खौफनाक अंत: सनकी पति ने पत्नी और बेटे को काट डाला, फिर जंगल में फंदे से झूलकर दी जान

मिशन 2027 का बिगुल: हरिद्वार पहुंचे गृह मंत्री अमित शाह, 1100 करोड़ की योजनाओं का लोकार्पण और संतों के साथ बड़ी बैठक

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में उत्तराखंड कैबिनेट बैठक 2026 की फाइल फोटो

धामी कैबिनेट का बड़ा फैसला: उत्तराखंड में जुए और सट्टे पर लगेगी लगाम, पांच अहम विधेयकों को मिली मंजूरी

देहरादून: श्री झंडा जी के आरोहण पर यातायात पुलिस का बड़ा एक्शन, 8 मार्च को शहर का रूट प्लान बदला; घर से निकलने से पहले पढ़ लें ये गाइडलाइन

Dehradun Police team with two arrested accused for molestation during Holi in Nehru Colony.

देहरादून: होली की आड़ में हुड़दंगियों ने पार की सीमा, युवती से छेड़छाड़ और मारपीट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

उत्तराखंड चारधाम यात्रा 2026 के लिए ऑनलाइन पंजीकरण करवाते श्रद्धालु और पंजीकरण केंद्र का दृश्य।

चारधाम यात्रा 2026: आज से ऑनलाइन पंजीकरण का शंखनाद, जानें रजिस्ट्रेशन की पूरी प्रक्रिया और ऑफलाइन सुविधा की तारीख

Leave a Comment