NE

News Elementor

What's Hot

Tokyo olympics: आज है 12 वा दिन ,आज मिलेगा मेडल ?,जानिए किन खिलाड़ियों पर आज टिकी है नजर।

भारत के हिसाब से टोक्यो ओलंपिक का 11वां दिन शानदार रहा। शानदार इसलिए रहा क्योंकि भारतीय महिला हॉकी टीम ने ऑस्ट्रेलिया को 1-0 से हराकर इतिहास रच दिया। ओलंपिक इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है जब भारत की महिला टीम ने ओलंपिक के सेमीफाइनल में जगह बनाई है। हॉकी

Tokyo olympics: आज है 12 वा दिन ,आज मिलेगा मेडल ?,जानिए किन खिलाड़ियों पर आज  टिकी है नजर।

भारत के  हिसाब  से टोक्यो ओलंपिक का 11वां दिन शानदार रहा। शानदार इसलिए रहा क्योंकि भारतीय महिला हॉकी टीम ने ऑस्ट्रेलिया को 1-0 से हराकर इतिहास रच दिया। ओलंपिक इतिहास में ऐसा पहली बार  हुआ है  जब भारत की महिला टीम ने ओलंपिक के सेमीफाइनल में जगह बनाई है। हॉकी के अलावा बाकी खेलों में भी  निराशा हाथ लगीं। डिस्कस थ्रोअर कमलप्रीत कौर पदक से चूक गईं। उधर, भारतीय निशानेबाजों ने निराशा किया। भारतीय धाविका दुती चंद टोक्यो ओलंपिक में महिलाओं की 200 मीटर रेस में भारत की चुनौती पेश की।

वह हीट 2 में अंतिम स्थान पर रहीं। अब भारत के लिए 12वां दिन बेहद खास होने वाला है। भारतीय पुरुष हॉकी टीम  ने मंगलवार को सेमीफाइनल में विश्व चैंपियन बेल्जियम को हराकर फाइनल में जगह बनाने के लक्ष्य से  साथ उतरेगी। आठ स्वर्ण पदक सहित 11 ओलंपिक पदक जीतने वाले भारत  के ओलंपिक में यह समृद्ध इतिहास है और मनप्रीत सिंह की अगुवाई वाली टीम उस गौरव को लौटाने की राह पर है। ऐसे में आइए जानते हैं 12वें दिन का पूरा कार्यक्रम और शेड्यूल।

यह भी  पढ़े-Breaking: उत्तराखंड सरकार ने फिर आगे बढ़ाया कर्फ्यू,जानिए क्या खुलेगा क्या रहेगा बंद,देखिए SOP 

एथलेटिक्स

अनु रानी, महिला भाला फेंक क्वालीफिकेशन ग्रुप ए, सुबह 05.50 बजे

तेजिंदरपाल सिंह तूर, पुरूष गोला फेंक क्वालीफिकेशन ग्रुप ए, सुबह 03:45 बजे

हॉकी

भारत बनाम बेल्जियम, पुरुष हॉकी सेमीफाइनल, सुबह सात बजे।

कुश्ती

सोनम मलिक बनान बोलोरतुया खुरेलखू (मंगोलिया), सुबह 8:30 बजे से शुरू होने के बाद सातवां बाउट 

फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए  यहां क्लिक करें, साथ ही और भी Hindi News ( हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें. व्हाट्सएप ग्रुप को जॉइन करने के लिए  यहां क्लिक करें,

Share this story

Doon Prime News is a dynamic news website delivering fast, reliable, and in-depth coverage of current affairs, politics, sports, and more. Stay informed with accurate and unbiased reporting.

Quick Links

Popular Categories

Must Read