अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

ऋषिकेश से शिवपुरी तक बढ़ेगा बाईपास, हाईवे परियोजनाओं को समय पर पूरा करने के निर्देश

On: July 4, 2025 6:54 AM
Follow Us:

उत्तराखंड में सड़क बुनियादी ढांचे को मजबूती देने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया गया है। मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने ऋषिकेश बाईपास को अब शिवपुरी तक विस्तार देने के निर्देश दिए हैं। यह बाईपास चारधाम ऑल वेदर रोड परियोजना के अंतर्गत बनाया जा रहा है। उन्होंने सभी संबंधित विभागों को समयसीमा के भीतर निर्माण कार्य पूर्ण करने के निर्देश भी दिए हैं, साथ ही केंद्र से जरूरी स्वीकृतियां प्राप्त करने के लिए निरंतर प्रयास जारी रखने को कहा है।

मुख्य सचिव ने सचिवालय में आयोजित समीक्षा बैठक में प्रदेश के भीतर राष्ट्रीय राजमार्गों पर चल रहे कार्यों की प्रगति की विस्तार से समीक्षा की। उन्होंने कहा कि सभी निर्माण कार्यों की नियमित निगरानी हो और कोई भी कार्य समय से पीछे न रहे। विशेष रूप से बल्लूपुर-पांवटा साहिब पैकेज, झाझरा-आशारोड़ी फोर लेन और हरिद्वार बाईपास जैसी परियोजनाओं को तय समय में पूरा करने पर बल दिया गया।

बैठक में यह भी निर्देश दिए गए कि वन और वन्य जीव संबंधी स्वीकृतियों को तेजी से प्राप्त करने के लिए केंद्र और राज्य के संबंधित विभागों के साथ समन्वय बनाया जाए। बाटल नेक वाले स्थानों को चिन्हित कर समय पर समाधान करने के लिए लोक निर्माण विभाग को निर्देशित किया गया है। लंबित मामलों के समाधान के लिए जिलाधिकारियों और वन विभाग के अधिकारियों के साथ लगातार बैठकें करने पर जोर दिया गया।

बैठक के दौरान लोनिवि सचिव डॉ. पंकज कुमार पांडेय ने बताया कि राज्य में कुल 3589 किलोमीटर लंबे राष्ट्रीय राजमार्ग हैं, जिनमें से सबसे अधिक हिस्सेदारी पीडब्ल्यूडी (2028.19 किमी) के पास है। चारधाम यात्रा मार्ग के अंतर्गत अभी 53 कार्य शेष हैं, जिनमें से 30 पूर्ण हो चुके हैं और 12 कार्य प्रगति पर हैं। कुछ कार्यों को स्वीकृति और आवंटन की प्रक्रिया में लाया जा रहा है। बैठक में अपर सचिव विनीत कुमार और एनएचएआई के क्षेत्रीय अधिकारी विशाल गुप्ता भी उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें : बारिश ने रोकी केदारनाथ यात्रा की रफ्तार, गौरीकुंड के आगे पैदल मार्ग क्षतिग्रस्त

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

मिशन 2027 का बिगुल: हरिद्वार पहुंचे गृह मंत्री अमित शाह, 1100 करोड़ की योजनाओं का लोकार्पण और संतों के साथ बड़ी बैठक

एक भारतीय महिला और एक हलवाई के पास रखे घरेलू और कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर जिन पर नई दरें 913 और 1883 रुपये लिखी हैं।

​बड़ी खबर: आज से महंगा हुआ रसोई गैस, घरेलू सिलेंडर पर ₹60 और कमर्शियल पर ₹115 की भारी बढ़ोत्तरी।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में उत्तराखंड कैबिनेट बैठक 2026 की फाइल फोटो

धामी कैबिनेट का बड़ा फैसला: उत्तराखंड में जुए और सट्टे पर लगेगी लगाम, पांच अहम विधेयकों को मिली मंजूरी

देहरादून: श्री झंडा जी के आरोहण पर यातायात पुलिस का बड़ा एक्शन, 8 मार्च को शहर का रूट प्लान बदला; घर से निकलने से पहले पढ़ लें ये गाइडलाइन

UPSC 2025 topper Anuj Agnihotri celebrating with family and media after securing AIR 1

UPSC CSE 2025 Final Result: कोटा के अनुज अग्निहोत्री ने किया देश में टॉप, टॉप 10 में 3 बेटियों का जलवा; यहाँ देखें पूरी टॉपर लिस्ट

Dehradun Police team with two arrested accused for molestation during Holi in Nehru Colony.

देहरादून: होली की आड़ में हुड़दंगियों ने पार की सीमा, युवती से छेड़छाड़ और मारपीट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

Leave a Comment