अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

IND vs ENG Test Squad 2025: देहरादून से इंग्लैंड तक – अभिमन्यु ईश्वरन का टेस्ट टीम में चयन, पिता का सपना हुआ साकार

On: May 26, 2025 7:01 AM
Follow Us:

देहरादून। इंग्लैंड दौरे के लिए घोषित 18 सदस्यीय भारतीय टेस्ट टीम में देहरादून के लाल अभिमन्यु ईश्वरन को शामिल किया गया है। 20 जून से शुरू हो रहे इस दौरे के लिए भारतीय टीम की कप्तानी शुभमन गिल को सौंपी गई है, जबकि विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत उपकप्तान की भूमिका में नजर आएंगे। देहरादून में क्रिकेट की बुनियादी शिक्षा लेने वाले अभिमन्यु का चयन पूरे उत्तराखंड के लिए गर्व का विषय बन गया है।

अभिमन्यु ने अपने क्रिकेट करियर की शुरुआत देहरादून से की। गुनियाल गांव स्थित उनके पिता आरपी ईश्वरन द्वारा संचालित ‘अभिमन्यु क्रिकेट एकेडमी’ में उन्होंने बल्लेबाजी की बारीकियां सीखीं। क्रिकेट कोचिंग के लिए खास तौर पर बनाई गई यह एकेडमी कभी आरपी ईश्वरन का सपना थी, जिसे उन्होंने अपने बेटे के लिए साकार किया। पेशे से चार्टर्ड अकाउंटेंट रहे आरपी ईश्वरन ने अपने बेटे के भविष्य के लिए अकाउंटेंसी छोड़ दी और पूरी तरह से क्रिकेट कोचिंग में लग गए।

अभिमन्यु की प्रतिभा ने उन्हें 10 साल की उम्र में बंगाल पहुंचाया, जहां उन्होंने वर्षों तक घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन किया। बंगाल टीम के कप्तान रहते हुए उन्होंने रणजी ट्रॉफी 2022 में उत्तराखंड के खिलाफ नाबाद 141 रनों की यादगार पारी खेली थी। यह मैच खास इसलिए भी था क्योंकि यह उनके पिता द्वारा बनाए गए उसी ग्राउंड पर खेला गया, जहां से उन्होंने क्रिकेट की शुरुआत की थी।

उनके करियर का टर्निंग प्वाइंट 2013-14 की रणजी ट्रॉफी के क्वार्टर फाइनल में आया, जहां उन्होंने सुदीप चटर्जी के साथ 163 रनों की साझेदारी कर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया। इसके बाद उन्होंने 2016-17 में बंगाल की टीम से इंटरस्टेट टी-20 टूर्नामेंट में पदार्पण किया। देवधर ट्रॉफी और दलीप ट्रॉफी जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट में भी उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया। खासकर 2019-20 के दलीप ट्रॉफी फाइनल में ग्रीन टीम के खिलाफ उनकी 153 रनों की पारी आज भी याद की जाती है।

अभिमन्यु के चयन से न केवल उनके परिवार में खुशी का माहौल है, बल्कि पूरे उत्तराखंड में भी उत्साह की लहर है। उनके पिता का कहना है कि यह उपलब्धि उनके त्याग और मेहनत का फल है। मूल रूप से चेन्नई के रहने वाले आरपी ईश्वरन देहरादून आकर बस गए थे, जहां उनकी शादी बेला से हुई। अभिमन्यु उनके दो बच्चों में छोटे हैं, उनकी बड़ी बहन पल्लवी भी इस उपलब्धि से बेहद खुश हैं।

आज जब अभिमन्यु भारतीय टेस्ट टीम का हिस्सा हैं, तो देहरादून से लेकर बंगाल तक हर कोई उन्हें शुभकामनाएं दे रहा है। यह सफलता न सिर्फ एक खिलाड़ी की मेहनत की कहानी है, बल्कि एक पिता के समर्पण और सपनों की उड़ान भी है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में उत्तराखंड कैबिनेट बैठक 2026 की फाइल फोटो

धामी कैबिनेट का बड़ा फैसला: उत्तराखंड में जुए और सट्टे पर लगेगी लगाम, पांच अहम विधेयकों को मिली मंजूरी

देहरादून: श्री झंडा जी के आरोहण पर यातायात पुलिस का बड़ा एक्शन, 8 मार्च को शहर का रूट प्लान बदला; घर से निकलने से पहले पढ़ लें ये गाइडलाइन

Dehradun Police team with two arrested accused for molestation during Holi in Nehru Colony.

देहरादून: होली की आड़ में हुड़दंगियों ने पार की सीमा, युवती से छेड़छाड़ और मारपीट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

उत्तराखंड चारधाम यात्रा 2026 के लिए ऑनलाइन पंजीकरण करवाते श्रद्धालु और पंजीकरण केंद्र का दृश्य।

चारधाम यात्रा 2026: आज से ऑनलाइन पंजीकरण का शंखनाद, जानें रजिस्ट्रेशन की पूरी प्रक्रिया और ऑफलाइन सुविधा की तारीख

पिथौरागढ़ के गुरना में खाई में गिरे टिप्पर का रेस्क्यू ऑपरेशन करती पुलिस और SDRF की टीम।

पिथौरागढ़ हाईवे पर दर्दनाक हादसा: गुरना के पास गहरी खाई में गिरा टिप्पर, चालक की मौके पर ही मौत

पूर्व राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद का भीमताल आगमन और कंट्री इन रिसॉर्ट के बाहर स्वागत दृश्य।

पूर्व राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद चार दिवसीय उत्तराखंड प्रवास पर: भीमताल में सुरक्षा के कड़े इंतजाम, जानें पूरा कार्यक्रम

Leave a Comment