अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

उत्तरकाशी में यमुना का उफान, नदी का पानी घरों और होटलों में घुसा, मकानों और स्कूल पर खतरा मंडराया

On: August 2, 2025 3:38 AM
Follow Us:

बड़कोट। यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग से लगे स्यानाचट्टी क्षेत्र में यमुना नदी एक बार फिर भयावह रूप में नजर आ रही है। शुक्रवार को नदी का जलस्तर अचानक तेजी से बढ़ गया, जिससे किनारे बसे मकानों और होटलों के निचले हिस्सों में पानी घुस गया। इस घटनाक्रम से स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है और उन्होंने प्रशासन से तत्काल सुरक्षा के उपाय करने की मांग की है।

स्थानीय निवासियों के अनुसार, यमुना नदी का प्रवाह गुरुवार रात से ही बेहद डरावना हो चला था। भारी मात्रा में सिल्ट बहकर आने के कारण नदी तल की ऊंचाई काफी बढ़ गई है, जिससे स्याना चट्टी पुल भी खतरे की जद में आ गया है। पानी के दबाव और बहाव ने क्षेत्र के बुनियादी ढांचे पर गंभीर संकट पैदा कर दिया है।

स्थिति की गंभीरता का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि यमुना नदी के बिलकुल करीब एक माध्यमिक विद्यालय भी स्थित है, जहां आसपास के गांवों के बच्चे पढ़ाई करते हैं। यदि हालात पर जल्द नियंत्रण नहीं पाया गया तो बड़ा हादसा हो सकता है।

स्थानीय निवासी गोपाल, पंकज और कुलदीप ने प्रशासन से मांग की है कि यमुना के प्रवाह को नियंत्रित करने, किनारों की सुरक्षा मजबूत करने और प्रभावित घरों को सुरक्षित करने के लिए तत्काल कदम उठाए जाएं। उन्होंने चेताया कि यदि समय रहते ठोस कार्रवाई नहीं हुई, तो जान-माल के नुकसान की आशंका से इंकार नहीं किया जा सकता।

जनता को उम्मीद है कि प्रशासन संवेदनशीलता दिखाते हुए आपदा प्रबंधन की ठोस रणनीति अपनाएगा और किसी भी संभावित अनहोनी को टालने के लिए तेजी से कार्य करेगा।

यह भी पढें- देहरादून में नॉनवेज कारोबार बेकाबू: 2000 रेस्टोरेंट बिना अनुमति परोस रहे मांस, 700 से ज्यादा दुकानें बिना लाइसेंस

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

दिल्ली-यमुनोत्री हाईवे, खुशहालपुर पर सड़क दुर्घटना के बाद का दृश्य। सड़क पर एक चादर से ढका हुआ शव पड़ा है, पुलिस अधिकारी मौजूद हैं और दुखी परिजन तथा ग्रामीण सड़क के किनारे जमा हैं। पृष्ठभूमि में एक गुरुद्वारा और सड़क के संकेत बोर्ड दिखाई दे रहे हैं।

दिल्ली-यमुनोत्री हाईवे पर काल बनी तेज रफ्तार जीप: बिना नंबर की गाड़ी ने 7 साल की बच्ची को रौंदा, मौके पर ही मौत

चमोली के ओडर गांव में जांच करती उत्तराखंड पुलिस की टीम।

चमोली में पारिवारिक कलह का खौफनाक अंत: सनकी पति ने पत्नी और बेटे को काट डाला, फिर जंगल में फंदे से झूलकर दी जान

मिशन 2027 का बिगुल: हरिद्वार पहुंचे गृह मंत्री अमित शाह, 1100 करोड़ की योजनाओं का लोकार्पण और संतों के साथ बड़ी बैठक

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में उत्तराखंड कैबिनेट बैठक 2026 की फाइल फोटो

धामी कैबिनेट का बड़ा फैसला: उत्तराखंड में जुए और सट्टे पर लगेगी लगाम, पांच अहम विधेयकों को मिली मंजूरी

देहरादून: श्री झंडा जी के आरोहण पर यातायात पुलिस का बड़ा एक्शन, 8 मार्च को शहर का रूट प्लान बदला; घर से निकलने से पहले पढ़ लें ये गाइडलाइन

Dehradun Police team with two arrested accused for molestation during Holi in Nehru Colony.

देहरादून: होली की आड़ में हुड़दंगियों ने पार की सीमा, युवती से छेड़छाड़ और मारपीट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

Leave a Comment