अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

उत्तरकाशी में गंगनानी के पास हेलिकॉप्टर हादसा: सात यात्रियों को ले जा रहा हेलिकॉप्टर क्रैश, राहत एवं बचाव कार्य तेज़ी से जारी

On: May 8, 2025 4:09 AM
Follow Us:

उत्तरकाशी ज़िले में गुरुवार सुबह एक बड़ा हादसा सामने आया जब गंगनानी से कुछ किलोमीटर आगे एक प्राइवेट हेलिकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। शुरुआती जानकारी के मुताबिक यह हेलिकॉप्टर प्राइवेट एविएशन कंपनी एरो ट्रिंक का था, जिसमें कुल सात लोग सवार थे। हादसे की खबर मिलते ही पुलिस, प्रशासन और आपदा प्रबंधन की टीमें तुरंत मौके के लिए रवाना हो गईं।

घटनास्थल पर पहुंचकर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया है। अब तक दो लोगों के घायल होने की सूचना मिली है, जबकि बाकी यात्रियों की तलाश की जा रही है। घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल भेजा गया है। टीमों द्वारा आसपास के क्षेत्रों में सर्च ऑपरेशन जारी है, ताकि बाकी लापता यात्रियों का पता लगाया जा सके।

चारधाम यात्रा के बीच बड़ा हादसा, मौसम बना चुनौती

गौरतलब है कि इन दिनों उत्तराखंड में चारधाम यात्रा चल रही है और देशभर से श्रद्धालु बड़ी संख्या में केदारनाथ, बदरीनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री पहुंच रहे हैं। कई श्रद्धालु हेलिकॉप्टर सेवा का सहारा ले रहे हैं, जिससे यात्रा सुगम हो सके।

इस बीच मौसम विभाग ने राज्य में खराब मौसम की चेतावनी जारी की है। देहरादून, उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, टिहरी, पौड़ी, नैनीताल और चंपावत जिलों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ बिजली चमकने और तेज हवाएं चलने की संभावना जताई गई है। ऐसे में राहत और बचाव कार्यों में भी मौसम एक बड़ी चुनौती बनता जा रहा है।

प्रशासन की ओर से यात्रियों को सतर्क रहने और मौसम की जानकारी के अनुसार ही यात्रा करने की अपील की गई है।

यह भी पढें- रोहित शर्मा ने टेस्ट क्रिकेट को कहा अलविदा, इंस्टाग्राम पोस्ट में दी जानकारी – वनडे में खेलना जारी रखेंगे

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

​Uttarakhand Weather Update: दून समेत 3 जिलों में बारिश का रेड अलर्ट, 57 सड़कें बंद और चारधाम यात्रा स्थगित

​Dehradun Kidnapping Attempt Case: देहरादून में महिला के अपहरण की कोशिश का सनसनीखेज मामला, 11 लाख के विवाद में एक गिरफ्तार

​Roorkee Honor Killing Case: रुड़की के झबरेड़ा में सनसनीखेज दोहरा हत्याकांड, भाई ने बहन और पड़ोसी को गोलियों से भूना

​Harish Rawat ED Inquiry: मां की तस्वीर गले में लटकाकर ईडी दफ्तर पहुंचे पूर्व सीएम, 2016 VPDO भर्ती घोटाला मामले में बढ़ा शिकंजा

​Uttarakhand Weather Update: सीमांत पिथौरागढ़ में मूसलधार बारिश के बाद सीजन की पहली बर्फबारी, कड़ाके की ठंड से जनजीवन प्रभावित

Pitru Paksha 2026 Shradh and Pind Daan at Narayani Shila Haridwar

Pitru Paksha 2026: नारायणी शिला में श्राद्ध करने से पितरों को मिलता है मोक्ष, जानिए गयासुर से जुड़ी पौराणिक कथा

Leave a Comment