अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

उत्तराखंड को मिली पहली योग नीति की सौगात, सीएम धामी ने दो योग नगर और आध्यात्मिक आर्थिक क्षेत्रों की घोषणा की

On: June 22, 2025 3:58 AM
Follow Us:

उत्तराखंड की ग्रीष्मकालीन राजधानी भराड़ीसैंण में 11वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस ऐतिहासिक क्षणों का साक्षी बना। इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देश की पहली योग नीति का औपचारिक शुभारंभ किया। उन्होंने घोषणा की कि राज्य के पर्वतीय क्षेत्रों में दो नए योग नगर बसाए जाएंगे, जो न केवल योग, आयुर्वेद और अध्यात्म के केंद्र बनेंगे, बल्कि उत्तराखंड को वैश्विक वेलनेस मानचित्र पर नई पहचान भी दिलाएंगे।

मुख्यमंत्री ने बताया कि इन योग नगरों में अंतरराष्ट्रीय स्तर के आध्यात्मिक गुरु, संस्थान और वेलनेस सेक्टर के विशेषज्ञ आमंत्रित किए जाएंगे, जिससे राज्य को वैश्विक आयाम मिलेगा। साथ ही गढ़वाल और कुमाऊं मंडल में एक-एक “आध्यात्मिक आर्थिक क्षेत्र” (Spiritual Economic Zone) की स्थापना की जाएगी, जो आयुर्वेद, प्राकृतिक चिकित्सा, योग और आध्यात्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के प्रमुख केंद्र होंगे।

सीएम धामी ने कहा कि यह नीति उत्तराखंड की पारंपरिक चिकित्सा पद्धतियों और योग परंपरा को वैश्विक मंच पर स्थापित करने की दिशा में मील का पत्थर साबित होगी। उन्होंने आगे कहा कि राज्य सरकार का लक्ष्य है कि वर्ष 2030 तक उत्तराखंड में पांच नए योग हब स्थापित किए जाएं। इसके अलावा मार्च 2026 तक राज्य के सभी आयुष हेल्थ और वेलनेस सेंटरों में योग सेवाएं सुनिश्चित की जाएंगी।

इस ऐतिहासिक कार्यक्रम में आठ मित्र देशों के राजदूत, उच्चायुक्त और अन्य प्रतिनिधियों की उपस्थिति ने योग दिवस को और भी विशेष बना दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि योग उत्तराखंड जैसे पर्वतीय राज्य की जीवनशैली का हिस्सा रहा है और अब समय आ गया है कि इस ‘संजीवनी’ का लाभ पूरी दुनिया को दिया जाए।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में उत्तराखंड कैबिनेट बैठक 2026 की फाइल फोटो

धामी कैबिनेट का बड़ा फैसला: उत्तराखंड में जुए और सट्टे पर लगेगी लगाम, पांच अहम विधेयकों को मिली मंजूरी

देहरादून: श्री झंडा जी के आरोहण पर यातायात पुलिस का बड़ा एक्शन, 8 मार्च को शहर का रूट प्लान बदला; घर से निकलने से पहले पढ़ लें ये गाइडलाइन

Dehradun Police team with two arrested accused for molestation during Holi in Nehru Colony.

देहरादून: होली की आड़ में हुड़दंगियों ने पार की सीमा, युवती से छेड़छाड़ और मारपीट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

उत्तराखंड चारधाम यात्रा 2026 के लिए ऑनलाइन पंजीकरण करवाते श्रद्धालु और पंजीकरण केंद्र का दृश्य।

चारधाम यात्रा 2026: आज से ऑनलाइन पंजीकरण का शंखनाद, जानें रजिस्ट्रेशन की पूरी प्रक्रिया और ऑफलाइन सुविधा की तारीख

पिथौरागढ़ के गुरना में खाई में गिरे टिप्पर का रेस्क्यू ऑपरेशन करती पुलिस और SDRF की टीम।

पिथौरागढ़ हाईवे पर दर्दनाक हादसा: गुरना के पास गहरी खाई में गिरा टिप्पर, चालक की मौके पर ही मौत

पूर्व राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद का भीमताल आगमन और कंट्री इन रिसॉर्ट के बाहर स्वागत दृश्य।

पूर्व राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद चार दिवसीय उत्तराखंड प्रवास पर: भीमताल में सुरक्षा के कड़े इंतजाम, जानें पूरा कार्यक्रम

Leave a Comment