अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

Uttarakhand में STF और पुलिस की बड़ी कार्रवाई: कंटेनर से 434 किलो गांजा बरामद, अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत एक करोड़ से अधिक

On: April 11, 2025 9:50 AM
Follow Us:

उधमसिंह नगर जिले के किच्छा क्षेत्र अंतर्गत पुलभट्टा में पुलिस और स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) की संयुक्त टीम ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। टीम ने एक कंटेनर से भारी मात्रा में गांजा बरामद करते हुए तस्करी के एक बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। कार्रवाई के दौरान कुल 434.738 किलोग्राम गांजा जब्त किया गया, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत एक करोड़ रुपये से ज्यादा बताई जा रही है।

इस तस्करी में संलिप्त कंटेनर चालक की पहचान राजू के रूप में हुई है, जो कि ग्राम बेलवा, थाना फरधान, जिला लखीमपुर खीरी (उत्तर प्रदेश) का निवासी है। प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया है कि आरोपी झारखंड से गांजा लेकर आ रहा था, जिसे बाजपुर पहुंचाना था। उसने यह अवैध कार्य सुरेश गुप्ता नामक व्यक्ति के कहने पर किया, जिसकी भूमिका की भी जांच की जा रही है।

इस कार्रवाई के संबंध में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) मणिकांत मिश्रा ने जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी से गहन पूछताछ की जा रही है। पुलिस यह भी पता लगाने का प्रयास कर रही है कि राजू का आपराधिक रिकॉर्ड पहले से है या नहीं। साथ ही, इस पूरे नेटवर्क में और कौन-कौन लोग शामिल हैं, इसकी भी छानबीन की जा रही है।

STF और पुलिस की इस संयुक्त कार्रवाई से क्षेत्र में मादक पदार्थों की तस्करी करने वालों के खिलाफ बड़ा संदेश गया है। प्रशासन ने भी इस प्रकार की कार्रवाइयों को आगे भी लगातार जारी रखने की बात कही है।

यह भी पढें- उत्तराखंड को मिली नई एलिवेटेड रोड की सौगात, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने दी मंजूरी, चारधाम यात्रा होगी और आसान

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

देहरादून में शराब की दुकान के पास घायल युवक और पुलिस जांच की प्रतीकात्मक तस्वीर

देहरादून में ‘प्रहार’ और ‘स्ट्राइक’ फेल! शराब की दुकान के बाहर अस्पतालकर्मी पर जानलेवा हमला, कांच की बोतल से रेता गला

Uttarakhand Summer Heatwave Yellow Alert Dehradun Pantnagar

उत्तराखंड में मौसम का ‘रौद्र रूप’: 39 डिग्री पहुंचा पारा, अगले 48 घंटे भारी

शहीद जवान दीपक कुमार जेठी की तस्वीर और श्रद्धांजलि।

सियाचिन में तैनात पिथौरागढ़ का लाल शहीद: दिल्ली के RR अस्पताल में ली अंतिम सांस, क्षेत्र में शोक की लहर

टांडा जंगल रुद्रपुर में स्कॉर्पियो और स्कूटी की टक्कर का दुर्घटना स्थल

ऊधम सिंह नगर: टांडा के घने जंगल में भीषण सड़क हादसा, शादी से लौट रहे तीन दोस्तों की दर्दनाक मौत

देहरादून पुलिस द्वारा गिरफ्तार आरोपी पति-पत्नी पुलिस स्टेशन के अंदर।

देहरादून: कानून का खौफ खत्म! महिला दारोगा को थप्पड़ मारने वाले पति-पत्नी गिरफ्तार, 55 लाख की धोखाधड़ी का भी खुलासा

बेंगलुरु पुलिस और उत्तराखंड पुलिस के जवान रुड़की से किडनैप बच्ची को बरामद कर आरोपी महिला राबिया को ले जाते हुए.

रुड़की से अगवा मासूम बेंगलुरु में बरामद: भीख मंगवाई और श्रीलंका ले जाने की थी तैयारी, पुलिस ने लखनऊ की महिला को दबोचा

Leave a Comment