अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

उत्तराखंड में घोटालेबाज़ दीपक मित्तल पर शिकंजा और कसा, करोड़ों की ठगी में नया मुकदमा दर्ज

On: August 1, 2025 11:23 AM
Follow Us:

देहरादून: उत्तराखंड में रियल एस्टेट घोटाले से जुड़े एक बड़े मामले में भू-माफिया दीपक मित्तल के खिलाफ एक और आपराधिक मुकदमा दर्ज किया गया है। इस बार आरोप है कि मित्तल ने अपनी कंपनी पुष्पांजली रियल्म्स एंड इंफ्रा टेक के खातों से करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी कर रकम का गबन किया और उसे फ्लैटों की बुकिंग में दर्शाकर धन को दोबारा कंपनी में ही घुमाया।

वादी आर्यन वालिया, निवासी 48 बी, रेसकोर्स, देहरादून द्वारा थाना राजपुर में दर्ज कराई गई शिकायत के अनुसार, उनके पिता राजपाल वालिया ने अपनी बहुमूल्य ज़मीन कंपनी को दी थी। इसके एवज में उन्हें कंपनी का निदेशक और साझेदार बनाया गया। कंपनी में रहते हुए दीपक मित्तल ने मनिष गुप्ता (AMV डेवलपर्स), मनीष गर्ग और उनकी पत्नी विनीता गर्ग के साथ मिलकर कंपनी से करोड़ों रुपये निकालकर पहले निजी खातों में ट्रांसफर किए और फिर उन्हीं पैसों से फ्लैटों की बुकिंग के नाम पर रकम को कंपनी में दोबारा जमा किया।

गबन की गई धनराशि का ब्योरा:

₹3.32 करोड़ की निकासी मनीष गुप्ता के सहयोग से

₹2.47 करोड़ की निकासी मनीष गर्ग के सहयोग से

₹1.71 करोड़ की निकासी विनीता गर्ग के सहयोग से

इन आरोपियों पर आरोप है कि उन्होंने मिलीभगत से फ्लैट खरीददारों से रकम लेकर फ्लैट भी नहीं दिए और कंपनी की पूंजी का निजी हित में इस्तेमाल किया।

पंजीकृत अभियोग:
थाना राजपुर में मु.अ.सं. 140/25 धारा 406, 420, 120बी IPC के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

अभियुक्त दीपक मित्तल पर पहले से दर्ज हैं कई गंभीर मुकदमे

दीपक मित्तल और उनकी पत्नी राखी मित्तल पर पूर्व में भी धोखाधड़ी व गैंगस्टर एक्ट के कुल 9 मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध LOC (Look Out Circular) जारी कर दी है और रेड कॉर्नर नोटिस की प्रक्रिया जिला स्तर से पूर्ण की जा चुकी है।

दीपक मित्तल का आपराधिक इतिहास:

मु.अ.सं. 178/20 – धारा 406, 420 – थाना डालनवाला

मु.अ.सं. 179/20 – धारा 406, 420 – थाना डालनवाला

मु.अ.सं. 112/20 – धारा 406, 420 – थाना डालनवाला

मु.अ.सं. 93/20 – धारा 406, 420, 120बी – थाना राजपुर

मु.अ.सं. 86/21 – धारा 406, 420 – थाना डालनवाला

मु.अ.सं. 88/21 – धारा 406, 420, 120बी – थाना डालनवाला

मु.अ.सं. 167/21 – धारा 406, 420 – थाना डालनवाला

मु.अ.सं. 05/22 – धारा 406, 420, 120बी – थाना डालनवाला

मु.अ.सं. 312/22 – धारा 2/3 गैंगस्टर एक्ट – थाना डालनवाला

पुलिस इस हाई-प्रोफाइल धोखाधड़ी मामले में सभी एंगल से जांच कर रही है और जल्द गिरफ्तारी की संभावना जताई जा रही है।

यह भी पढें- Uttarakhand Election: गैरसैंण की 21 वर्षीय प्रियंका नेगी को सीएम धामी ने दी जीत की शुभकामनाएं, कहा- गांव के विकास के लिए मिलकर करेंगे काम

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Vice President Uttarakhand Visit: दो दिवसीय दौरे पर देहरादून पहुंचे उपराष्ट्रपति, एलबीएसएनएए और आईजीएनएफए के कार्यक्रमों में करेंगे शिरकत

Ankita Bhandari Murder Case Uttarakhand High Court hearing and Pulkit Arya bail rejection news visual.

Ankita Bhandari Murder Case: पुलकित आर्य समेत तीनों दोषियों को बड़ा झटका, हाईकोर्ट ने खारिज की जमानत याचिका

​आज दून पहुंचेंगे उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन, घर से निकलने से पहले चेक कर लें रूट डायवर्जन प्लान

Damaged car and loader at road accident site near Manimai temple in Dehradun with emergency responders.

देहरादून में दर्दनाक सड़क हादसा: मणिमाई मंदिर के पास खड़े लोडर से टकराई तेज रफ्तार कार, 2 की मौके पर मौत, 3 की हालत नाजुक

Haridwar Murder Case crime scene investigation by police near Gangnahar in Manglaur.

​Haridwar Murder Case: मंगलौर में सौतेली मां की निर्मम हत्या, बेटी और उसका प्रेमी हिरासत में

Uttarakhand Tunnel Collapse: Death toll rises, two workers still missing; search operation underway.

Uttarakhand Tunnel Collapse: मौतों का आंकड़ा बढ़ा, दो मजदूर अब भी लापता, तलाश अभियान जारी

Leave a Comment