अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

उत्तराखंड में जैविक और प्राकृतिक खेती को बढ़ावा, किसानों की उपज बिकेगी नई मंडियों में, गणेश जोशी ने साझा की रूपरेखा

On: August 28, 2025 7:14 AM
Follow Us:

देहरादून: उत्तराखंड जैविक उत्पाद परिषद ने अब राज्य में जैविक खेती के साथ प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने का निर्णय लिया है। इसके साथ ही परिषद के नाम में भी बदलाव किया जाएगा। नई व्यवस्था के तहत प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में जैविक और प्राकृतिक उत्पादों की बिक्री के लिए मंडियां स्थापित की जाएंगी, जो राष्ट्रीय ई-बाजार (e-NAM) की तर्ज पर संचालित होंगी।

कृषि मंत्री गणेश जोशी की अध्यक्षता में बुधवार को परिषद की 26वीं बोर्ड बैठक रिंग रोड स्थित किसान भवन में आयोजित हुई। बैठक में कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर चर्चा कर सहमति दी गई। इसी क्रम में परिषद का नाम बदलकर “उत्तराखंड जैविक एवं प्राकृतिक उत्पाद परिषद” करने का निर्णय लिया गया।

बैठक में यह भी तय हुआ कि किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य मिल सके, इसके लिए चुनिंदा स्थानों पर विशेष मंडियों की स्थापना होगी। साथ ही एपीडा की गाइडलाइन के अनुसार, प्रत्येक जिले में परिषद के तकनीकी अधिकारी, सहायक विपणन अधिकारी और आंतरिक निरीक्षक को कार्य संचालन के लिए कार्यालय उपलब्ध कराने का प्रस्ताव भी पारित किया गया।

कृषि मंत्री गणेश जोशी ने बैठक में कहा कि उत्तराखंड में प्राकृतिक खेती की परंपरा रही है, जिसे दोबारा मजबूत करना समय की जरूरत है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि किसानों को प्राकृतिक और जैविक खेती अपनाने के लिए योजनाबद्ध ढंग से प्रोत्साहित किया जाए, ताकि राज्य को इस क्षेत्र में राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाई जा सके।

बैठक का संचालन परिषद के प्रबंध निदेशक विनय कुमार ने किया। इस अवसर पर परिषद के उपाध्यक्ष भूपेश कुमार, सदस्य निरंजन डोभाल, गिरीश बलूनी, कृषि एवं उद्यान विभाग, रेशम, सगंध पौधा केंद्र, जड़ी-बूटी केंद्र और पंतनगर विश्वविद्यालय के प्रतिनिधि भी मौजूद रहे।

यह भी पढें- “देहरादून में प्रशासन ने अतिक्रमण के खिलाफ बुलडोजर कार्रवाई की, जंगल में बनी अवैध मजार को ध्वस्त किया गया।”

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

उत्तराखंड विधानसभा के गैरसैंण सत्र में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा 1.10 लाख करोड़ रुपये का वार्षिक बजट 2026-27 पेश करते हुए एक दृश्य

उत्तराखंड का ‘चुनावी’ दांव: गैरसैंण में CM धामी ने पेश किया ₹1.10 लाख करोड़ का ऐतिहासिक बजट

"देहरादून झंडा मेला दरबार साहिब में झंडे जी का आरोहण और श्रद्धालुओं की भारी भीड़।"

आस्था का सैलाब: देहरादून में ऐतिहासिक झंडा मेला शुरू, 94 फीट ऊंचे झंडे जी के आरोहण से गुंजायमान हुआ दरबार साहिब

रुद्रप्रयाग के मुख्य बाजार स्थित 'होटल हिमालयन इन' के बाहर खड़ी उत्तराखंड पुलिस की बोलेरो गाड़ी और जांच करते पुलिस अधिकारी। होटल के बाहर पीली क्राइम सीन टेप लगी है और स्थानीय लोग जमा हैं।

रुद्रप्रयाग के होटल में महिला की संदिग्ध मौत: साथ आए दो युवक चाबी लेकर फरार, हत्या की आशंका से इलाके में सनसनी

रात के समय हाईवे पर हुई अनुराग डोभाल की कार दुर्घटना का दृश्य, जहाँ पुलिस और बचावकर्मी क्षतिग्रस्त काली कार के पास घायल अनुराग को स्ट्रेचर पर ले जा रहे हैं और पीछे न्यूज़ बिलबोर्ड लगा है।

बिग बॉस फेम अनुराग डोभाल ने की खुदकुशी की कोशिश? इंस्टाग्राम लाइव के दौरान हुआ भीषण सड़क हादसा, हालत नाजुक

दिल्ली-यमुनोत्री हाईवे, खुशहालपुर पर सड़क दुर्घटना के बाद का दृश्य। सड़क पर एक चादर से ढका हुआ शव पड़ा है, पुलिस अधिकारी मौजूद हैं और दुखी परिजन तथा ग्रामीण सड़क के किनारे जमा हैं। पृष्ठभूमि में एक गुरुद्वारा और सड़क के संकेत बोर्ड दिखाई दे रहे हैं।

दिल्ली-यमुनोत्री हाईवे पर काल बनी तेज रफ्तार जीप: बिना नंबर की गाड़ी ने 7 साल की बच्ची को रौंदा, मौके पर ही मौत

चमोली के ओडर गांव में जांच करती उत्तराखंड पुलिस की टीम।

चमोली में पारिवारिक कलह का खौफनाक अंत: सनकी पति ने पत्नी और बेटे को काट डाला, फिर जंगल में फंदे से झूलकर दी जान

Leave a Comment