अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

सावन सोमवार: शिवालयों में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, ‘हर-हर महादेव’ के जयघोष से गूंजा वातावरण, सीएम धामी ने पत्नी संग की शिवभक्ति

On: July 28, 2025 7:51 AM
Follow Us:

सावन के पवित्र सोमवार पर पूरे उत्तराखंड में भक्ति और आस्था का अद्भुत नजारा देखने को मिला। प्रदेशभर के प्रमुख शिवालयों में सुबह से ही भक्तों की लंबी कतारें लग गईं। ‘हर-हर महादेव’ और ‘बोल बम’ के जयघोष के बीच श्रद्धालु जल कलश लेकर भोलेनाथ का जलाभिषेक करने पहुंचे।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी इस शुभ अवसर पर अपनी धर्मपत्नी गीता धामी के साथ पूजा-अर्चना की और भगवान शिव का जलाभिषेक किया। उन्होंने प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि और कल्याण की कामना करते हुए सावन सोमवार की शुभकामनाएं दीं।

राज्य के अलग-अलग हिस्सों में स्थित शिव मंदिरों में भी श्रद्धालुओं का भारी सैलाब उमड़ा। श्रीनगर स्थित कटकेश्वर महादेव मंदिर में जलाभिषेक के लिए विशेष व्यवस्था की गई थी, जहां भक्तों ने विधिविधान से पूजा कर भगवान शिव से अपने जीवन के कष्टों को दूर करने की प्रार्थना की।

देहरादून के आराघर क्षेत्र में स्थित पंचायती मंदिर में भी शिवभक्तों ने पूरे श्रद्धा भाव से भगवान शिव का जलाभिषेक किया। मंदिर समिति द्वारा विशेष पूजा और भजन-कीर्तन का आयोजन किया गया।

सावन का यह पावन पर्व शिवभक्ति की गहराई को और प्रबल करता है। हर सोमवार को श्रद्धालु व्रत रखते हुए शिवालयों में जाकर भगवान शंकर की आराधना कर रहे हैं। इस पावन अवसर ने पूरे प्रदेश को भक्ति के रंग में रंग दिया।

यह भी पढें- घटिया दवाएं बना रहीं थीं कंपनियां, उत्तराखंड सरकार ने तीन पर लगाई रोक

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

चमोली के ओडर गांव में जांच करती उत्तराखंड पुलिस की टीम।

चमोली में पारिवारिक कलह का खौफनाक अंत: सनकी पति ने पत्नी और बेटे को काट डाला, फिर जंगल में फंदे से झूलकर दी जान

मिशन 2027 का बिगुल: हरिद्वार पहुंचे गृह मंत्री अमित शाह, 1100 करोड़ की योजनाओं का लोकार्पण और संतों के साथ बड़ी बैठक

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में उत्तराखंड कैबिनेट बैठक 2026 की फाइल फोटो

धामी कैबिनेट का बड़ा फैसला: उत्तराखंड में जुए और सट्टे पर लगेगी लगाम, पांच अहम विधेयकों को मिली मंजूरी

देहरादून: श्री झंडा जी के आरोहण पर यातायात पुलिस का बड़ा एक्शन, 8 मार्च को शहर का रूट प्लान बदला; घर से निकलने से पहले पढ़ लें ये गाइडलाइन

Dehradun Police team with two arrested accused for molestation during Holi in Nehru Colony.

देहरादून: होली की आड़ में हुड़दंगियों ने पार की सीमा, युवती से छेड़छाड़ और मारपीट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

उत्तराखंड चारधाम यात्रा 2026 के लिए ऑनलाइन पंजीकरण करवाते श्रद्धालु और पंजीकरण केंद्र का दृश्य।

चारधाम यात्रा 2026: आज से ऑनलाइन पंजीकरण का शंखनाद, जानें रजिस्ट्रेशन की पूरी प्रक्रिया और ऑफलाइन सुविधा की तारीख

Leave a Comment