अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

पलटन बाजार में नहीं थम रहीं छेड़छाड़ की घटनाएं, छात्रा से बदसलूकी पर डीएम ने जताई सख्ती, दिए तत्काल कार्रवाई के निर्देश

On: April 29, 2025 5:06 AM
Follow Us:

देहरादून। शहर के सबसे व्यस्त इलाकों में से एक पलटन बाजार में महिलाओं और छात्राओं के साथ छेड़छाड़ की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। इस गंभीर मसले को लेकर हाल ही में जिलाधिकारी की जनसुनवाई में एक शिकायत दर्ज की गई, जिसे जिला प्रशासन ने तुरंत संज्ञान में लेते हुए पुलिस प्रशासन को सख्त निर्देश दिए हैं कि ऐसे मामलों में तत्काल और ठोस कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

महिला सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए बाजार क्षेत्र में पिंक बूथ की स्थापना की गई है। यह बूथ सीएनआई गर्ल्स इंटर कॉलेज के समीप बनाया गया है। इसके अतिरिक्त, बाजार में कई स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे भी लगाए गए हैं, लेकिन इसके बावजूद छेड़छाड़ की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। हाल ही में एक युवती के साथ जूते-चप्पल की दुकान में सेल्समैन द्वारा की गई छेड़छाड़ की घटना ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

सोमवार को जिलाधिकारी सविन बंसल के निर्देशानुसार अपर जिलाधिकारी प्रशासन जयभारत सिंह द्वारा जनसुनवाई का आयोजन किया गया। इस जनसुनवाई में न सिर्फ महिला सुरक्षा से जुड़े मामले उठे, बल्कि बिजली, पानी, अतिक्रमण और भूमि विवाद जैसी जनसमस्याओं की भी भरमार रही।

जनसुनवाई में प्रमुख शिकायतें:

अवैध कब्जा: मोहल्ला ईदगाह कुमार मंडी में नगर निगम की जमीन और सार्वजनिक रास्ते पर अवैध कब्जे की शिकायत मिली। इस पर एडीएम ने नगर निगम और तहसीलदार सदर को संयुक्त निरीक्षण कर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

भूमि पर कब्जा दिलाने की मांग: पछुवा दून के एक 71 वर्षीय वृद्ध ने कोर्ट आदेश के तहत आवंटित भूमि पर कब्जा दिलाने की मांग की। तहसीलदार को इस मामले में 15 दिन के भीतर निस्तारण करने का आदेश दिया गया।

सिंचाई की समस्या: ग्राम माजरा के कृषकों ने कुलावा नहर में पानी न आने से फसलें और सब्जियां खराब होने की शिकायत की, जिस पर सिंचाई विभाग को तत्काल समाधान के लिए कहा गया।

सड़क और पेयजल समस्या: चकराता क्षेत्र के खारसी मोटर मार्ग की खराब हालत, मांडूवाला में पेयजल किल्लत, नत्थनपुर में प्राचीन जल टंकी को तोड़े जाने तथा नालापानी क्षेत्र में सीवर लाइन को सीधे नाले में छोड़ने जैसी समस्याओं पर संबंधित विभागों को निर्देश दिए गए।

व्यवसायिक गतिविधियों पर शिकायत: मोती बाजार में आवासीय क्षेत्र में मिठाई की दुकान संचालन और कमर्शियल सिलेंडर के उपयोग की शिकायत भी जनसुनवाई में सामने आई।

जनसुनवाई के दौरान कुल 119 शिकायतें दर्ज की गईं, जिनमें से अधिकांश का मौके पर ही समाधान कर दिया गया। इस मौके पर उपजिलाधिकारी अनामिका, कुमकुम जोशी, उप नगर आयुक्त गोपाल राम बिनवाल सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

यह भी पढें- “चारधाम यात्रा 2025: हरिद्वार-ऋषिकेश सहित कई स्थानों पर ऑफलाइन पंजीकरण शुरू, काउंटरों पर उमड़ी भीड़”

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

देहरादून पुलिस द्वारा एक महिला को गिरफ्तार कर ले जाते हुए एक न्यूज़-स्टाइल फोटो। महिला रो रही है और पुलिस उसे पटेलनगर कोतवाली के बाहर ले जा रही है। बगल में एक सूचना बोर्ड लगा है जिस पर घटना से जुड़ी जानकारी हिंदी में लिखी है।"

प्यार में अंधी पत्नी की खौफनाक साजिश: प्रेमी के साथ मिलकर पति को दिया जहर, देहरादून के दून अस्पताल में जिंदगी की जंग लड़ रहा युवक

हरिद्वार मोतीचूर फ्लाईओवर पर दुर्घटनाग्रस्त और जलती हुई उत्तराखंड रोडवेज की बस और क्षतिग्रस्त वाहन, चारों ओर धुआं और बचाव दल।

हरिद्वार में मौत का तांडव: मोतीचूर फ्लाईओवर पर टकराए चार वाहन, बस और कार में लगी भीषण आग; एक महिला की मौत, 15 घायल

उत्तरकाशी के कुटेटी मंदिर के पास जसपुर सिल्याण मार्ग पर पहाड़ी से गिरने के बाद रेस्क्यू ऑपरेशन का दृश्य।

उत्तरकाशी में दर्दनाक हादसा: पहाड़ी से गिरकर 23 वर्षीय युवक की मौत, जोशी मोहल्ला में छाया मातम

उत्तरकाशी: यमुनोत्री हाईवे पर भीषण हादसा, यमुना नदी में गिरी कार; दो युवाओं की दर्दनाक मौत से पसरा मातम

उत्तराखंड के उत्तरकाशी और नैनीताल में कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी के बाद मची अफरा-तफरी

उत्तराखंड के उत्तरकाशी में  दर्दनाक हादसा- नौगांव पुरोला मार्ग पर  बोलेरो गाड़ी  गहरी खाई में गिरी, 4 युवक गम्भीर रूप से घायल

Leave a Comment