"चारधाम यात्रा 2025: हरिद्वार-ऋषिकेश सहित कई स्थानों पर ऑफलाइन पंजीकरण शुरू, काउंटरों पर उमड़ी भीड़" - Doonprimenews
अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

“चारधाम यात्रा 2025: हरिद्वार-ऋषिकेश सहित कई स्थानों पर ऑफलाइन पंजीकरण शुरू, काउंटरों पर उमड़ी भीड़”

On: April 28, 2025 11:46 AM
Follow Us:

चारधाम यात्रा 2025 की शुरुआत 30 अप्रैल से हो रही है। इसी दिन अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोले जाएंगे। इसके बाद, दो मई को केदारनाथ और चार मई को बदरीनाथ धाम के कपाट विधिवत पूजन के साथ खुलेंगे।

सरकार ने इस बार यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए पंजीकरण प्रक्रिया को सरल बनाया है। कुल पंजीकरण में से 60 प्रतिशत ऑनलाइन माध्यम से पूरे किए गए हैं, वहीं शेष 40 प्रतिशत के लिए ऑफलाइन पंजीकरण की व्यवस्था की गई है। आज से ऑफलाइन पंजीकरण की प्रक्रिया शुरू हो गई है, जिसके लिए हरिद्वार, ऋषिकेश, हरबर्टपुर और विकासनगर समेत कई स्थानों पर विशेष पंजीकरण केंद्र स्थापित किए गए हैं।

हर दिशा से जुड़ रहा "उत्तराखण्ड"

पंजीकरण केंद्रों का वितरण इस प्रकार है:

स्वरोजगार एवं उद्यमिता योजनाएँ

ऋषिकेश में 30 केंद्र

हरिद्वार में 20 केंद्र

हरबर्टपुर व विकासनगर में 15 केंद्र

देशभर से तीर्थयात्री सुबह से ही इन काउंटरों पर पहुंचकर अपना पंजीकरण करवा रहे हैं। पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने बताया कि चारधाम यात्रा के लिए पंजीकरण अनिवार्य है और यात्रियों को ऑनलाइन व ऑफलाइन दोनों माध्यमों से पंजीकरण की सुविधा उपलब्ध कराई गई है।

धामवार ऑनलाइन पंजीकरण की स्थिति इस प्रकार है:

केदारनाथ : 7,30,951

बदरीनाथ : 6,50,184

गंगोत्री : 3,82,881

यमुनोत्री : 3,51,708

हेमकुंड साहिब : 39,185

चारधाम यात्रा के सुचारू संचालन के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं, जिससे श्रद्धालुओं को यात्रा के दौरान किसी भी प्रकार की असुविधा न हो।

यह भी पढें- Chardham Yatra 2025: ऑफलाइन पंजीकरण की प्रक्रिया शुरू, हरिद्वार-ऋषिकेश और अन्य स्थानों पर काउंटर पर पंहुचें लोग

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

​Uttarakhand Weather: दीपावली पर मैदानों में शुष्क मौसम, पहाड़ों में बारिश और ठंड का अलर्ट

Uttarakhand Sthapna Diwas 2026: धामी सरकार राज्य आंदोलनकारियों को देगी बड़ी सौगात, नियुक्तियों और पेंशन की अड़चन होगी दूर

Uttarakhand Weather Update: दीपावली पर पहाड़ों में बारिश-बर्फबारी के आसार, देहरादून समेत मैदानी इलाकों में रहेगा मौसम शुष्क

​Ethanol Policy 2026 Impact: मक्का पर बढ़ा दबाव, क्या महंगे हो जाएंगे अंडे, चिकन और दूध?

​Harak Singh Rawat Rape Case: 23 साल पुराने दुष्कर्म मामले में पूर्व मंत्री की बढ़ीं मुश्किलें, पुलिस ने दिए जांच के आदेश

Uttarakhand News: धामी सरकार का बड़ा फैसला! शैय्याग्रस्त राज्य आंदोलनकारियों को हर महीने मिलेंगे 20 हजार रुपये, सहायक की भी होगी व्यवस्था

Leave a Comment