अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

चमोली के थराली में दर्दनाक हादसा: गधेरे में नहाते समय डूबे पांच बच्चे, दो की मौत, तीन को सुरक्षित निकाला गया

On: July 15, 2025 7:25 AM
Follow Us:

उत्तराखंड के चमोली जिले के थराली क्षेत्र से एक बेहद दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। गौचर इलाके में पनाई के पास स्थित लोडिया गधेरे में पांच बच्चे नहाते समय डूब गए। गनीमत रही कि तीन बच्चों को समय रहते बचा लिया गया, लेकिन दो मासूमों की डूबकर मौत हो गई।

मिली जानकारी के अनुसार, सभी बच्चे ट्यूशन जाने के लिए घर से निकले थे। रास्ते में गर्मी से राहत पाने के लिए वे लोडिया गधेरे में नहाने लगे। इसी दौरान एक बच्चा अचानक पानी में बहने लगा। उसे बचाने की कोशिश में चार अन्य बच्चे भी गधेरे में उतर गए। इस कोशिश में दो बच्चे पानी के तेज बहाव और भंवर में फंस गए, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची। रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया और डूबे हुए दोनों बच्चों को बाहर निकालकर नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

मृतक बच्चों की पहचान गौरव गोसाई, निवासी डूंगरी गांव (नारायणबगड़) और दिव्यांशु बिष्ट, निवासी श्रीकोर्ट (गौचर) के रूप में हुई है। हादसे के बाद पूरे इलाके में शोक की लहर है, और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

प्रशासन और पुलिस ने एक बार फिर आमजन से अपील की है कि मॉनसून के दौरान नदियों, गधेरों और बरसाती जलस्रोतों के नजदीक जाने से परहेज करें। इन दिनों जलस्तर अचानक बढ़ सकता है, जिससे ऐसे दुखद हादसे हो सकते हैं। इसके बावजूद लोग बार-बार चेतावनियों को नजरअंदाज कर अपनी जान जोखिम में डालते हैं।।

यह भी पढें- कांवड़ यात्रा के चलते परिवर्तित हुआ देहरादून से दिल्ली बस मार्ग, दूरी बढ़ने की संभावना

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

चमोली के ओडर गांव में जांच करती उत्तराखंड पुलिस की टीम।

चमोली में पारिवारिक कलह का खौफनाक अंत: सनकी पति ने पत्नी और बेटे को काट डाला, फिर जंगल में फंदे से झूलकर दी जान

मिशन 2027 का बिगुल: हरिद्वार पहुंचे गृह मंत्री अमित शाह, 1100 करोड़ की योजनाओं का लोकार्पण और संतों के साथ बड़ी बैठक

एक भारतीय महिला और एक हलवाई के पास रखे घरेलू और कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर जिन पर नई दरें 913 और 1883 रुपये लिखी हैं।

​बड़ी खबर: आज से महंगा हुआ रसोई गैस, घरेलू सिलेंडर पर ₹60 और कमर्शियल पर ₹115 की भारी बढ़ोत्तरी।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में उत्तराखंड कैबिनेट बैठक 2026 की फाइल फोटो

धामी कैबिनेट का बड़ा फैसला: उत्तराखंड में जुए और सट्टे पर लगेगी लगाम, पांच अहम विधेयकों को मिली मंजूरी

देहरादून: श्री झंडा जी के आरोहण पर यातायात पुलिस का बड़ा एक्शन, 8 मार्च को शहर का रूट प्लान बदला; घर से निकलने से पहले पढ़ लें ये गाइडलाइन

UPSC 2025 topper Anuj Agnihotri celebrating with family and media after securing AIR 1

UPSC CSE 2025 Final Result: कोटा के अनुज अग्निहोत्री ने किया देश में टॉप, टॉप 10 में 3 बेटियों का जलवा; यहाँ देखें पूरी टॉपर लिस्ट

Leave a Comment