अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

रानीखेत-खैरना हाईवे पर बमस्यूं में भूस्खलन, पेट्रोल पंप का कार्यालय मलबे में दबा

On: August 18, 2025 7:01 AM
Follow Us:

रानीखेत। रानीखेत-खैरना स्टेट हाईवे पर बमस्यूं गांव में देर रात भारी भूस्खलन से अफरा-तफरी मच गई। पहाड़ी दरकने से सड़क किनारे बना पेट्रोल पंप का कार्यालय मलबे में दबकर ध्वस्त हो गया। हादसे के समय भीतर मौजूद कर्मचारी गजेंद्र सिंह बाल-बाल बच गए, हालांकि उन्हें हल्की चोटें आई हैं। बाहर पंप पर तैनात अन्य कर्मचारियों ने भागकर अपनी जान बचाई।

पेट्रोल पंप का कार्यालय मलबे में समाया

भूस्खलन के दौरान पहाड़ी से भारी मात्रा में मलबा और पत्थर नीचे आ गिरे। उनकी चपेट में आने से पेट्रोल पंप का नया निर्मित कार्यालय पूरी तरह से नेस्तनाबूद हो गया। बताया जा रहा है कि इस पंप की स्थापना पिछले वर्ष ही की गई थी और सड़क किनारे पहाड़ी का कटान कर कार्यालय बनाया गया था।

लोहे के एंगल ने बचाई जान

घटना के वक्त कर्मचारी गजेंद्र सिंह कार्यालय के भीतर हिसाब-किताब देख रहे थे। तभी अचानक गिरे मलबे से दफ्तर भर गया। गनीमत रही कि लोहे के मजबूत एंगल ने सहारा दे दिया, जिससे वह दबने से बच गए। खिड़की से रास्ता बनाकर उन्होंने किसी तरह बाहर निकलकर अपनी जान बचाई। हालांकि उनके पैर पर चोट आई है और स्थानीय लोगों ने उन्हें उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया।

अन्य कर्मचारियों ने भागकर बचाई जान

पंप पर मौजूद अन्य कर्मचारी भी मलबे के गिरने की आवाज सुनते ही बाहर की ओर दौड़े और समय रहते सुरक्षित स्थान पर पहुंच गए। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल रहा और लंबे समय तक हाईवे पर आवाजाही बाधित रही।

खतरा बरकरार, पंप बंद

प्रधान प्रतिनिधि श्याम सिंह मेहरा के मुताबिक, पहाड़ी से लगातार मलबा गिरने का खतरा बना हुआ है। एहतियातन पेट्रोल पंप को अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया है। फिलहाल प्रशासन हालात पर नजर बनाए हुए है।

यह भी पढें- मेरठ के बाद अब हरियाणा में नीले ड्रम से बरामद हुई युवक की लाश, पत्नी-बच्चों के गायब होने से क्षेत्र में सनसनी

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Vice President Uttarakhand Visit: दो दिवसीय दौरे पर देहरादून पहुंचे उपराष्ट्रपति, एलबीएसएनएए और आईजीएनएफए के कार्यक्रमों में करेंगे शिरकत

Ankita Bhandari Murder Case Uttarakhand High Court hearing and Pulkit Arya bail rejection news visual.

Ankita Bhandari Murder Case: पुलकित आर्य समेत तीनों दोषियों को बड़ा झटका, हाईकोर्ट ने खारिज की जमानत याचिका

​आज दून पहुंचेंगे उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन, घर से निकलने से पहले चेक कर लें रूट डायवर्जन प्लान

Damaged car and loader at road accident site near Manimai temple in Dehradun with emergency responders.

देहरादून में दर्दनाक सड़क हादसा: मणिमाई मंदिर के पास खड़े लोडर से टकराई तेज रफ्तार कार, 2 की मौके पर मौत, 3 की हालत नाजुक

Haridwar Murder Case crime scene investigation by police near Gangnahar in Manglaur.

​Haridwar Murder Case: मंगलौर में सौतेली मां की निर्मम हत्या, बेटी और उसका प्रेमी हिरासत में

Uttarakhand Tunnel Collapse: Death toll rises, two workers still missing; search operation underway.

Uttarakhand Tunnel Collapse: मौतों का आंकड़ा बढ़ा, दो मजदूर अब भी लापता, तलाश अभियान जारी

Leave a Comment