अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

मसूरी मे कोलुखेत के पास अनियंत्रित कार गहरी खाई में गिरी, दो युवक गंभीर रूप से घायल

On: June 8, 2025 4:22 AM
Follow Us:

उत्तराखंड में सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा मामला मसूरी-देहरादून मार्ग का है, जहां कोलुखेत के पानी वाले बैंड के पास एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। इस दर्दनाक हादसे में कार सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही मसूरी पुलिस, एसडीआरएफ और 108 एंबुलेंस की टीम मौके पर पहुंची। मसूरी पुलिस उपनिरीक्षक पंकज सिंह महिपाल के नेतृत्व में रेस्क्यू अभियान चलाया गया। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को खाई से बाहर निकालकर तुरंत 108 एंबुलेंस के ज़रिए देहरादून के उच्च चिकित्सा केंद्र भेजा गया।

पुलिस के अनुसार, हादसा सुबह उस वक्त हुआ जब कार (नंबर बीआर 06 डीएच 3402) देहरादून से मसूरी की ओर जा रही थी। कोलुखेत के पास मोड़ पर वाहन चालक संतुलन खो बैठा और कार गहरी खाई में गिर गई। कार में सवार नैतिक राजपत्र रणधीर कुमार सिंह (32 वर्ष), निवासी ग्रेटर नोएडा (उत्तर प्रदेश) और अनुराग चौधरी (31 वर्ष), निवासी हिल व्यू अपार्टमेंट, नालापानी चौक, थाना रायपुर, देहरादून गंभीर रूप से घायल हुए हैं।

एसआई पंकज सिंह महिपाल ने बताया कि घटना की जानकारी घायलों के परिजनों को दे दी गई है और पूरे मामले की जांच की जा रही है। मौके पर समय से पहुंची टीम और स्थानीय लोगों की सतर्कता से बड़ा हादसा टल गया, वरना परिणाम और भी गंभीर हो सकते थे।

यह भी पढें- उत्तराखंड में बाहरी वाहनों पर लगेगा ग्रीन सेस: सीमाओं पर हाईटेक कैमरों की नजर से नहीं बच पाएंगे वाहन

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

चमोली में भीषण सड़क हादसा: कुंनार-गेस मार्ग पर कैल नदी में गिरी बोलेरो, 4 की मौत, 3 गंभीर घायल

नंदा राजजात यात्रा 2026: श्रद्धालुओं के लिए बड़ी खुशखबरी, यात्रा मार्ग को चमकाने के लिए करोड़ों की योजना मंजूर; जानें पूरा रूट और डिटेल

उत्तराखंड के पूर्व सीएम हरीश रावत की तबीयत बिगड़ी, देर रात सांस लेने में तकलीफ के बाद दून अस्पताल में भर्ती

नैनीताल हाईवे पर ‘पहाड़ी मटन’ का ज़ायका पड़ा भारी: 50 लाख का टर्नओवर, फिर भी नहीं भरा GST; टैक्स विभाग ने कसा शिकंजा

प्रशासनिक फेरबदल और पत्राचार की जंग में उलझा नैनीताल के 944 पुलिसकर्मियों का वेतन, पूर्व IG के एक आदेश से मचा हड़कंप

उत्तराखंड में मौसम का ऑरेंज अलर्ट: देहरादून समेत 6 जिलों में भारी ओलावृष्टि और अंधड़ की चेतावनी, मैदानी इलाकों में पारा 40 पार

Leave a Comment