अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

मोटी-पतली के विवाद में भाभी ने ननद पर किया चाकू हमला, महिला गंभीर रूप से घायल

On: August 23, 2025 12:57 PM
Follow Us:

हल्द्वानी: नैनीताल जिला मुख्यालय हल्द्वानी में दो महिलाओं के आपसी विवाद ने खतरनाक रूप ले लिया। जानकारी के अनुसार, एक महिला ने दूसरे महिला को पेट में चाकू मार दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। परिवार वालों ने पहले घायल महिला को डॉक्टर सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। दोनों महिलाएं रिश्ते में ननद-भाभी बताई जा रही हैं।

पीड़ित महिला के परिवार की तहरीर पर पुलिस ने ननद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। घटना हल्द्वानी कोतवाली क्षेत्र के मंडी पुलिस चौकी इलाके की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, हाथीखाल किशनपुर सकुलिया गांव में ननद पुष्पा देवी और भाभी दीपा देवी आस-पड़ोस में रहती हैं। पिछले कुछ दिनों से दोनों के बीच मोटी-पतली कहने को लेकर विवाद चल रहा था।

परिवार ने बताया कि शुक्रवार देर शाम ननद पुष्पा देवी अपने घर के बाहर टहल रही थी, तभी भाभी दीपा देवी चाकू लेकर आई। विवाद बढ़ने पर दीपा देवी ने पुष्पा देवी के पेट में चाकू घोंप दिया। गंभीर रूप से घायल पुष्पा देवी को तुरंत सुशीला तिवारी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया।

घटना के बाद पीड़ित परिवार ने हल्द्वानी कोतवाली पहुंचकर आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। हल्द्वानी कोतवाली प्रभारी राजेश यादव ने बताया कि तहरीर मिलने के बाद मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। घटना से आसपास के इलाकों की महिलाओं में भी दहशत फैल गई है और बड़ी संख्या में गांव की महिलाएं थाने पहुंचीं। बताया जा रहा है कि आरोपी महिला का परिवार हाल ही में पहाड़ से आकर मोतीनगर सकुलिया में अपना मकान बनाकर आया है, और भाभी व ननद का घर पास-पास ही है।

यह भी पढें- हल्द्वानी : मुनाफे का सपना दिखाकर शेयर मार्केटिंग में 1.16 करोड़ की ठगी, रिटायर्ड बैंक मैनेजर बने शिकार

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Dehradun Traffic Plan route diversion map for Tapkeshwar Mahadev and Barawafat Shobhayatra

​देहरादून में टपकेश्वर महादेव और बारावफात शोभायात्रा कल: सुबह 8 बजे से बदलेगा रूट, घर से निकलने से पहले जान लें पूरा ट्रैफिक डायवर्जन प्लान

Uttarakhand SIR: Hearing on notices issued to voters intensifies; final list to be released on the 15th.

Uttarakhand SIR: मतदाताओं को जारी नोटिस पर सुनवाई तेज, 15 को जारी होगी अंतिम सूची

Uttarakhand BJP: State President attacks Congress during press conference; targets the party over several issues, including 'Vande Mataram'.

Uttarakhand BJP: प्रदेश अध्यक्ष की प्रेसवार्ता में कांग्रेस पर हमला, वंदे मातरम समेत कई मुद्दों को लेकर साधा निशाना

BD Pandey Hospital: Nainital's main district hospital set for a major overhaul; preparations underway to expand facilities.

BD Pandey Hospital: नैनीताल के प्रमुख जिला अस्पताल का होगा बड़ा कायाकल्प, सुविधाओं के विस्तार की तैयारी

Uttarakhand startup scheme ke antargat yuvaon ko 2 lakh ki sahayata aur startup ecosystem ki jankari

​Uttarakhand Startup Scheme: 10 नए स्टार्टअप आइडिया का चयन, धामी सरकार देगी 2 लाख रुपये का पुरस्कार

​Haldwani:बेटे ने पड़ोसी से कहा ‘मां सुबह से उठी नहीं’, पति ने पीट-पीटकर की पत्नी की हत्या; चार बच्चों के सिर से उठा साया

Leave a Comment