अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

देहरादून में दर्दनाक हादसा: तेज रफ्तार कार ने 19 साल की एलएलबी छात्रा को मारी टक्कर, जिंदगी और मौत के बीच जूझ रही प्रज्ञा

On: October 29, 2025 7:31 AM
Follow Us:

देहरादून में 23 अक्तूबर की शाम एक दिल दहला देने वाला हादसा सामने आया, जिसने एक परिवार की खुशियों को पल भर में उजाड़ दिया। सरोवर होटल के पास हुई इस घटना में उत्तरांचल यूनिवर्सिटी में एलएलबी की पढ़ाई कर रही 19 वर्षीय छात्रा प्रज्ञा सिंह तेज रफ्तार कार की चपेट में आ गई। हादसे के बाद से प्रज्ञा कोमा में है और अस्पताल के आईसीयू में जिंदगी और मौत से जूझ रही है।
पुलिस के अनुसार यह हिट एंड रन केस है। पटेलनगर थानाध्यक्ष चंद्रभान अधिकारी ने बताया कि हादसा शाम चार से साढ़े चार बजे के बीच हुआ। प्रज्ञा दिल्ली से लौटकर बस से उतरी ही थी और पैदल अपने घर की ओर जा रही थी, तभी पीछे से आती एक तेज रफ्तार कार ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि प्रज्ञा सड़क पर दूर तक घिसटती चली गई। चालक गाड़ी समेत मौके से फरार हो गया।
प्रज्ञा की मां आशा सिंह ने बताया कि यह हादसा उनके परिवार के लिए किसी बुरे सपने से कम नहीं है। पति के निधन के बाद वे अकेले ही अपने तीन बच्चों की परवरिश कर रही हैं। बड़ी बेटी प्रज्ञा ही परिवार की उम्मीद थी, लेकिन अब वही जिंदगी और मौत के बीच झूल रही है। आशा सिंह दिन-रात अस्पताल में बेटी के पास बैठी रहती हैं और कभी-कभी पुलिस थाने के चक्कर भी लगाने पड़ते हैं।
उन्होंने बताया कि प्रज्ञा का 13 साल का छोटा भाई सदमे में है और घर पर अकेला रहता है। परिवार की हालत बेहद खराब है और आर्थिक तंगी के साथ-साथ मानसिक रूप से भी सब टूट चुके हैं।
पुलिस ने बताया कि आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि आरोपी वाहन और चालक की पहचान की जा सके। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और फरार चालक की तलाश तेज कर दी गई है।
देहरादून में यह घटना एक बार फिर से तेज रफ्तार और लापरवाही के खतरनाक परिणामों की ओर इशारा करती है। एक लापरवाह ड्राइवर की वजह से एक होनहार छात्रा की जिंदगी दांव पर लग गई है और एक मां अपने बच्चों के साथ असहाय होकर इंसाफ की उम्मीद में बैठी है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

जौलीग्रांट पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया हत्या का आरोपी और घटनास्थल का दृश्य |

जौलीग्रांट में खूनी संघर्ष: आपसी विवाद में पति ने पत्नी को उतारा मौत के घाट, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

चम्पावत पॉलिटेक्निक मैदान जहाँ छात्र को भाला लगा और पुलिस जांच की प्रतीकात्मक तस्वीर |

चम्पावत में खेल के मैदान में पसरा मातम: भाला लगने से पॉलिटेक्निक छात्र की दर्दनाक मौत, परिजनों में कोहराम

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी चारधाम यात्रा के वाहनों को हरी झंडी दिखाते हुए।

उत्तराखंड में चारधाम यात्रा का शंखनाद: सीएम धामी दिखाएंगे वाहनों को हरी झंडी, पंजीकरण केंद्रों पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

उत्तराखंड के पहाड़ों में बन रही आधुनिक टनल और झाझरा-मसूरी नया हाईवे प्रोजेक्ट का निर्माण कार्य।

मसूरी का सफर अब मात्र 30 मिनट में: देहरादून को जाम से मिलेगी मुक्ति, नितिन गडकरी के ड्रीम प्रोजेक्ट ‘झाझरा-मसूरी हाईवे’ पर काम तेज

देहरादून के एक मदरसे में जांच करते सरकारी अधिकारी और बैठे हुए छात्र।

देहरादून में अवैध मदरसों पर कसता शिकंजा: बाहरी बच्चों को ‘कट्टर’ बनाने की आशंका, 35 संस्थानों की फाइलें दोबारा खुलीं

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर चलती उत्तराखंड परिवहन निगम की वाल्वो बस और नए किराए की सूची।

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर रोडवेज का धमाका; कम किराए में लग्जरी सफर, यहाँ देखें बसों की पूरी रेट लिस्ट और टाइम टेबल

Leave a Comment