अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

गुड़ वाली चाय और पुराने दोस्तों के साथ सीएम धामी की सुबह, ताजा की यादें; टी-स्टॉल पर की ये घोषणा

On: October 29, 2025 8:26 AM
Follow Us:

मुनस्यारी में बुधवार की सुबह मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के लिए बेहद खास रही। सीएम धामी सुबह-सुबह अपनी सैर के दौरान रोडवेज बस स्टेशन पर स्थित मशहूर हीरा टी स्टॉल पहुंचे, जहां उन्होंने अपने पुराने दोस्तों और सहपाठियों के साथ गुड़ वाली चाय का आनंद लिया। गुड़ की चाय की चुस्कियों के साथ उन्होंने अपने छात्र जीवन की यादों को भी ताजा किया।
इस दौरान माहौल पूरी तरह अपनापन से भर गया। मुख्यमंत्री ने चाय की तारीफ करते हुए कहा कि हीरा टी स्टॉल की चाय का स्वाद उन्हें हमेशा अपनी पुरानी यादों में ले जाता है। इसी बीच वहां मौजूद बैडमिंटन खिलाड़ी कृष्ण कुमार आर्या ने सीएम धामी से क्षेत्र के युवाओं के लिए एक इंडोर बैडमिंटन हॉल बनाए जाने की मांग रखी।
सीएम धामी ने बिना किसी देरी के तुरंत टी-स्टॉल पर ही इस मांग को स्वीकार करते हुए इंडोर बैडमिंटन हॉल बनाने की घोषणा कर दी। मुख्यमंत्री के इस त्वरित निर्णय से स्थानीय लोगों और युवाओं में खुशी की लहर दौड़ गई।
लोगों ने सीएम धामी के इस कदम के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री हमेशा क्षेत्र के विकास और युवाओं की प्रगति के लिए तत्पर रहते हैं। गुड़ वाली चाय के साथ पुरानी दोस्ती की गर्माहट और नई सौगात की घोषणा ने बुधवार की सुबह को यादगार बना दिया।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

खेल जगत में शोक की लहर: भारत के दिग्गज निशानेबाज और द्रोणाचार्य अवॉर्डी जसपाल राणा का 49 वर्ष की उम्र में निधन

चमोली में भीषण सड़क हादसा: कुंनार-गेस मार्ग पर कैल नदी में गिरी बोलेरो, 4 की मौत, 3 गंभीर घायल

नंदा राजजात यात्रा 2026: श्रद्धालुओं के लिए बड़ी खुशखबरी, यात्रा मार्ग को चमकाने के लिए करोड़ों की योजना मंजूर; जानें पूरा रूट और डिटेल

उत्तराखंड के पूर्व सीएम हरीश रावत की तबीयत बिगड़ी, देर रात सांस लेने में तकलीफ के बाद दून अस्पताल में भर्ती

नैनीताल हाईवे पर ‘पहाड़ी मटन’ का ज़ायका पड़ा भारी: 50 लाख का टर्नओवर, फिर भी नहीं भरा GST; टैक्स विभाग ने कसा शिकंजा

प्रशासनिक फेरबदल और पत्राचार की जंग में उलझा नैनीताल के 944 पुलिसकर्मियों का वेतन, पूर्व IG के एक आदेश से मचा हड़कंप

Leave a Comment