अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

प्रदेश में पंचायती राज को लेकर गहराया संकट, राजभवन ने अध्यादेश पर लगाई रोक

On: June 3, 2025 5:01 AM
Follow Us:

राज्य में त्रिस्तरीय पंचायत व्यवस्था इस समय गहरे संवैधानिक संकट से गुजर रही है। 10760 पंचायतें वर्तमान में नेतृत्व विहीन हो चुकी हैं क्योंकि प्रशासकों का कार्यकाल समाप्त हो चुका है और उनके पुनर्नियुक्ति के अध्यादेश को राजभवन ने मंजूरी देने से इनकार कर दिया है। इस निर्णय के चलते गांव से लेकर ज़िला स्तर तक की पंचायती संरचना ठप पड़ी हुई है।

पंचायती राज विभाग ने प्रशासनिक खालीपन को भरने के लिए तुरंत एक नया अध्यादेश तैयार किया था, ताकि प्रशासकों की पुनर्नियुक्ति की जा सके। लेकिन विधायी विभाग ने इसे पहले ही यह कहकर खारिज कर दिया था कि एक बार अस्वीकृत अध्यादेश को उसी रूप में दोबारा लाना संविधान की भावना के खिलाफ होगा। इसके बावजूद विभाग ने अध्यादेश को राजभवन को भेज दिया।

राज्यपाल सचिवालय ने स्पष्ट किया कि विधायी विभाग की आपत्तियों को हल किए बिना यह प्रस्ताव भेजा गया था, जिसे कानूनी अस्पष्टताओं के चलते वापस कर दिया गया है। राजभवन की ओर से यह भी बताया गया कि कुछ कानूनी बिंदुओं की जांच की जा रही है और जब तक सब कुछ स्पष्ट नहीं होता, अध्यादेश को मंजूरी नहीं दी जा सकती।

इस पूरे घटनाक्रम के बीच, हरिद्वार को छोड़कर प्रदेश की 7478 ग्राम पंचायतें, 2941 क्षेत्र पंचायतें और 341 जिला पंचायतें बिना मुखिया के रह गई हैं। राज्य के इतिहास में यह पहली बार है जब इतनी बड़ी संख्या में पंचायतें एक साथ खाली हुई हैं। यह स्थिति न केवल प्रशासनिक स्तर पर चुनौतियां पैदा कर रही है, बल्कि ग्रामीण विकास योजनाओं के क्रियान्वयन पर भी गंभीर असर डाल सकती है।

यह भी पढ़ें : भाऊवाला में देर रात खौफनाक हत्या, रंजिश में युवक को गोली मारकर उतारा मौत के घाट

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में उत्तराखंड कैबिनेट बैठक 2026 की फाइल फोटो

धामी कैबिनेट का बड़ा फैसला: उत्तराखंड में जुए और सट्टे पर लगेगी लगाम, पांच अहम विधेयकों को मिली मंजूरी

देहरादून: श्री झंडा जी के आरोहण पर यातायात पुलिस का बड़ा एक्शन, 8 मार्च को शहर का रूट प्लान बदला; घर से निकलने से पहले पढ़ लें ये गाइडलाइन

Dehradun Police team with two arrested accused for molestation during Holi in Nehru Colony.

देहरादून: होली की आड़ में हुड़दंगियों ने पार की सीमा, युवती से छेड़छाड़ और मारपीट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

उत्तराखंड चारधाम यात्रा 2026 के लिए ऑनलाइन पंजीकरण करवाते श्रद्धालु और पंजीकरण केंद्र का दृश्य।

चारधाम यात्रा 2026: आज से ऑनलाइन पंजीकरण का शंखनाद, जानें रजिस्ट्रेशन की पूरी प्रक्रिया और ऑफलाइन सुविधा की तारीख

पिथौरागढ़ के गुरना में खाई में गिरे टिप्पर का रेस्क्यू ऑपरेशन करती पुलिस और SDRF की टीम।

पिथौरागढ़ हाईवे पर दर्दनाक हादसा: गुरना के पास गहरी खाई में गिरा टिप्पर, चालक की मौके पर ही मौत

पूर्व राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद का भीमताल आगमन और कंट्री इन रिसॉर्ट के बाहर स्वागत दृश्य।

पूर्व राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद चार दिवसीय उत्तराखंड प्रवास पर: भीमताल में सुरक्षा के कड़े इंतजाम, जानें पूरा कार्यक्रम

Leave a Comment