अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

कर्णप्रयाग में फिर तबाही का मंजर, भूस्खलन से घरों में घुसा मलबा, हाईवे ठप

On: July 3, 2025 5:34 AM
Follow Us:

उत्तराखंड के चमोली ज़िले के कर्णप्रयाग क्षेत्र में एक बार फिर भूस्खलन की गंभीर घटना सामने आई है। उमटा के पास पहाड़ी से भारी मलबा खिसककर हाईवे किनारे बने मकान में घुस गया, जिससे अफरातफरी मच गई। राहत और बचाव दल की मदद से घर में फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया और उन्हें सुरक्षित स्थान पर शिफ्ट कर दिया गया। घटना के चलते राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात पूरी तरह बाधित हो गया है।

रविवार को भी इसी क्षेत्र में एक बड़ा बोल्डर और भारी मात्रा में मलबा हाईवे पर गिरा था, जिससे बदरीनाथ मार्ग पर आवागमन रुक गया था। इसी तरह नेनीसैंण मोटर मार्ग पर आईटीआई से आगे चट्टान टूटकर सड़क पर आ गिरी, जिससे स्थानीय ग्रामीणों को वैकल्पिक मार्गों से सफर करना पड़ रहा है। इस क्षेत्र के कपीरीपट्टी के लोग अब डिम्मर और सिमली होते हुए कर्णप्रयाग पहुंच रहे हैं।

इसी बीच मौसम विभाग ने देहरादून, टिहरी, नैनीताल और चंपावत में येलो अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में अगले कुछ दिनों तक गरज और बिजली के साथ तेज बारिश के कई दौर देखने को मिल सकते हैं। मौसम विज्ञानी रोहित थपलियाल के अनुसार, आने वाले पांच दिनों तक पर्वतीय क्षेत्रों में तेज बौछारें पड़ने की संभावना बनी हुई है, जिससे भूस्खलन की घटनाएं और बढ़ सकती हैं।

राजधानी देहरादून में बुधवार को हल्की बारिश के बाद निकली धूप ने तापमान को प्रभावित किया है। अधिकतम तापमान में 2.5 डिग्री और न्यूनतम में 1.1 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। बृहस्पतिवार को फिर गरज के साथ वर्षा होने की संभावना है, जिससे अधिकतम तापमान में गिरावट की उम्मीद जताई जा रही है। बुधवार को देहरादून का अधिकतम तापमान 34.4 डिग्री और न्यूनतम 24.3 डिग्री सेल्सियस रहा।

यह भी पढ़ें : केदारनाथ यात्रा अस्थायी रूप से रोकी गई, SDRF ने 40 श्रद्धालुओं को किया रेस्क्यू

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

​Uttarakhand Weather Update: दून समेत 3 जिलों में बारिश का रेड अलर्ट, 57 सड़कें बंद और चारधाम यात्रा स्थगित

​Dehradun Kidnapping Attempt Case: देहरादून में महिला के अपहरण की कोशिश का सनसनीखेज मामला, 11 लाख के विवाद में एक गिरफ्तार

​Roorkee Honor Killing Case: रुड़की के झबरेड़ा में सनसनीखेज दोहरा हत्याकांड, भाई ने बहन और पड़ोसी को गोलियों से भूना

​Harish Rawat ED Inquiry: मां की तस्वीर गले में लटकाकर ईडी दफ्तर पहुंचे पूर्व सीएम, 2016 VPDO भर्ती घोटाला मामले में बढ़ा शिकंजा

​Uttarakhand Weather Update: सीमांत पिथौरागढ़ में मूसलधार बारिश के बाद सीजन की पहली बर्फबारी, कड़ाके की ठंड से जनजीवन प्रभावित

Pitru Paksha 2026 Shradh and Pind Daan at Narayani Shila Haridwar

Pitru Paksha 2026: नारायणी शिला में श्राद्ध करने से पितरों को मिलता है मोक्ष, जानिए गयासुर से जुड़ी पौराणिक कथा

Leave a Comment