अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

देहरादून: सेंचुरियन डिफेंस एकेडमी के शिक्षक पर छात्र से 400 उठक-बैठक कराने का आरोप, तबीयत बिगड़ने पर अस्पताल में भर्ती

On: July 23, 2025 7:24 AM
Follow Us:

देहरादून। नेशनल डिफेंस एकेडमी (NDA) की तैयारी के लिए शिलांग से देहरादून आए एक छात्र के साथ सेंचुरियन डिफेंस एकेडमी में अमानवीय व्यवहार का मामला सामने आया है। आरोप है कि एकेडमी के शिक्षक ने अनुशासनात्मक कार्रवाई के नाम पर छात्र को 400 उठक-बैठक लगाने का आदेश दिया, जिससे उसकी तबीयत बिगड़ गई और उसे अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा।

पीड़ित छात्र वर्गव बर्मन, निवासी लुमशातसंगी (शिलांग, मेघालय), बीते 18 दिनों से अस्पताल में भर्ती है। मामला सामने आने के बाद उसके पिता बनजीत कुमार बर्मन, जो स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय में फायर फाइटर के पद पर कार्यरत हैं, ने शिलांग पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। प्रारंभिक जांच के बाद यह मामला देहरादून के वसंत विहार थाना क्षेत्रांतर्गत आने के चलते शून्य एफआईआर के तहत ट्रांसफर कर दिया गया।

पुलिस के अनुसार, छात्र के पिता ने बताया कि उन्होंने अपने बेटे का इस वर्ष 15 अप्रैल को बल्लूपुर चौक स्थित सेंचुरियन डिफेंस एकेडमी में एनडीए परीक्षा की तैयारी के लिए दाखिला कराया था। 4 जुलाई को क्लास के दौरान छात्र और उसके सहपाठी को बातचीत करते देख शिक्षक जय ने दोनों को डांटा और क्लास के बाद 400 उठक-बैठक करने का निर्देश दिया।

आरोप है कि शिक्षक ने सहपाठी को कुछ समय बाद छोड़ दिया, लेकिन वर्गव को पूरे 400 उठक-बैठक लगाने के लिए मजबूर किया। अत्यधिक शारीरिक परिश्रम के कारण छात्र की पीठ और घुटनों में सूजन और दर्द उत्पन्न हो गया। भयवश छात्र ने घर पर जानकारी नहीं दी और स्वयं ही दर्दनिवारक दवाएं लेकर कष्ट सहता रहा। जब स्थिति गंभीर हो गई, तब उसने परिजनों को घटना की जानकारी दी।

छात्र के पिता तुरंत देहरादून पहुंचे और 10 जुलाई को एकेडमी को ईमेल के माध्यम से घटना की शिकायत करते हुए संबंधित शिक्षक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। लेकिन एकेडमी प्रशासन ने मामले को केवल एक माफीनामे के जरिए निपटाने की कोशिश की और कोई ठोस कदम नहीं उठाया।

वर्गव अपने पीजी में ही रह रहा था, जहां उसके पिता ने उसकी देखरेख की और अस्पताल में भर्ती कराया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने अब आरोपी शिक्षक जय के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

वसंत विहार थानाध्यक्ष प्रदीप रावत ने बताया कि प्राप्त शिकायत और प्राथमिक जांच के आधार पर शिक्षक के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस अब आगे की कार्रवाई में जुटी है।

यह भी पढें- “मुख्यमंत्री धामी की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक, तीन महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मिली मंजूरी

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

चमोली के ओडर गांव में जांच करती उत्तराखंड पुलिस की टीम।

चमोली में पारिवारिक कलह का खौफनाक अंत: सनकी पति ने पत्नी और बेटे को काट डाला, फिर जंगल में फंदे से झूलकर दी जान

मिशन 2027 का बिगुल: हरिद्वार पहुंचे गृह मंत्री अमित शाह, 1100 करोड़ की योजनाओं का लोकार्पण और संतों के साथ बड़ी बैठक

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में उत्तराखंड कैबिनेट बैठक 2026 की फाइल फोटो

धामी कैबिनेट का बड़ा फैसला: उत्तराखंड में जुए और सट्टे पर लगेगी लगाम, पांच अहम विधेयकों को मिली मंजूरी

देहरादून: श्री झंडा जी के आरोहण पर यातायात पुलिस का बड़ा एक्शन, 8 मार्च को शहर का रूट प्लान बदला; घर से निकलने से पहले पढ़ लें ये गाइडलाइन

Dehradun Police team with two arrested accused for molestation during Holi in Nehru Colony.

देहरादून: होली की आड़ में हुड़दंगियों ने पार की सीमा, युवती से छेड़छाड़ और मारपीट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

उत्तराखंड चारधाम यात्रा 2026 के लिए ऑनलाइन पंजीकरण करवाते श्रद्धालु और पंजीकरण केंद्र का दृश्य।

चारधाम यात्रा 2026: आज से ऑनलाइन पंजीकरण का शंखनाद, जानें रजिस्ट्रेशन की पूरी प्रक्रिया और ऑफलाइन सुविधा की तारीख

Leave a Comment