अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

हरिद्वार में कांवड़िए के वेश में घूम रहे लुटेरे, महिला को बना लिया निशाना

On: July 18, 2025 7:51 AM
Follow Us:

हरिद्वार में जारी कांवड़ मेले के बीच बदमाशों ने भीड़भाड़ का फायदा उठाकर लूट की एक वारदात को अंजाम दे डाला। भगत सिंह चौक के पास उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब कांवड़ यात्री का भेष धारण किए दो बाइक सवार बदमाशों ने एक महिला की गर्दन से चेन झपट ली और मौके से फरार हो गए।

घटना शिवलोक कॉलोनी की रहने वाली ममता यादव के साथ हुई, जो शुक्रवार को किसी कार्य से पैदल रानीपुर मोड़ की ओर जा रही थीं। जैसे ही वह भगत सिंह चौक से कुछ आगे बढ़ीं, पीछे से बाइक पर सवार दो युवकों ने आकर उन्हें निशाना बना लिया। उनमें से एक युवक ने तेजी से उनके गले में झपट्टा मारा और चेन छीन ली।

अचानक हुए इस हमले से ममता यादव बुरी तरह घबरा गईं। उन्होंने लुटेरे को पकड़ने और अपनी चेन बचाने की कोशिश की, लेकिन छीना-झपटी में उनके गले में खरोंच आ गई। चंद सेकंड में ही दोनों आरोपी बाइक समेत भीड़ में गुम हो गए, जिससे उनकी पहचान करना मुश्किल हो गया।

पुलिस को घटना की सूचना दी गई, जिसके बाद मौके पर पहुंची टीम ने ममता यादव से पूछताछ कर लूट का केस दर्ज कर लिया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी कांवड़ यात्रियों के भेष में थे और उन्होंने पूरी वारदात बेहद चालाकी से अंजाम दी। शहर की सीमाओं पर चेकिंग बढ़ा दी गई है और सीसीटीवी फुटेज के जरिए बदमाशों की पहचान की जा रही है।

कांवड़ मेले के दौरान हरिद्वार में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं, लेकिन इस घटना ने एक बार फिर भीड़ में शामिल संदिग्ध लोगों की पहचान को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस ने अपील की है कि श्रद्धालु सतर्क रहें और संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तुरंत दें।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

चमोली के ओडर गांव में जांच करती उत्तराखंड पुलिस की टीम।

चमोली में पारिवारिक कलह का खौफनाक अंत: सनकी पति ने पत्नी और बेटे को काट डाला, फिर जंगल में फंदे से झूलकर दी जान

मिशन 2027 का बिगुल: हरिद्वार पहुंचे गृह मंत्री अमित शाह, 1100 करोड़ की योजनाओं का लोकार्पण और संतों के साथ बड़ी बैठक

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में उत्तराखंड कैबिनेट बैठक 2026 की फाइल फोटो

धामी कैबिनेट का बड़ा फैसला: उत्तराखंड में जुए और सट्टे पर लगेगी लगाम, पांच अहम विधेयकों को मिली मंजूरी

देहरादून: श्री झंडा जी के आरोहण पर यातायात पुलिस का बड़ा एक्शन, 8 मार्च को शहर का रूट प्लान बदला; घर से निकलने से पहले पढ़ लें ये गाइडलाइन

Dehradun Police team with two arrested accused for molestation during Holi in Nehru Colony.

देहरादून: होली की आड़ में हुड़दंगियों ने पार की सीमा, युवती से छेड़छाड़ और मारपीट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

उत्तराखंड चारधाम यात्रा 2026 के लिए ऑनलाइन पंजीकरण करवाते श्रद्धालु और पंजीकरण केंद्र का दृश्य।

चारधाम यात्रा 2026: आज से ऑनलाइन पंजीकरण का शंखनाद, जानें रजिस्ट्रेशन की पूरी प्रक्रिया और ऑफलाइन सुविधा की तारीख

Leave a Comment