अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

हरिद्वार में भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने गश्त कर रहे पुलिसकर्मियों को रौंदा, PRD जवान की मौके पर मौत

On: June 16, 2025 5:01 PM
Follow Us:

रुड़की। नारसन कला मार्ग पर सोमवार तड़के एक दर्दनाक सड़क हादसे में गश्त कर रहे पीआरडी जवान की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक होमगार्ड गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा उस वक्त हुआ जब दोनों जवान बाइक से गश्त पर थे और एक तेज़ रफ्तार स्कॉर्पियो ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे के बाद वाहन चालक को हिरासत में ले लिया गया है और मामले की जांच जारी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, नारसन पुलिस चौकी में तैनात पीआरडी जवान धनपाल (40 वर्ष), निवासी ग्राम टिकौला, मंगलौर और होमगार्ड प्रदीप (45 वर्ष) सोमवार तड़के लगभग चार बजे बाइक से गश्त पर निकले थे। जैसे ही वे नारसन कला रोड पर लखनौता चौराहे के पास पहुंचे, पीछे से तेज़ गति से आई स्कॉर्पियो ने उनकी बाइक को ज़ोरदार टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों सड़क पर जा गिरे। इस दौरान धनपाल गंभीर रूप से घायल हो गए और मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि प्रदीप बुरी तरह जख्मी हो गए। हादसे के बाद स्कॉर्पियो चालक ने घायल प्रदीप को नजदीकी नारसन अस्पताल पहुंचाया और पुलिस को सूचना दी।

सूचना मिलते ही नारसन चौकी प्रभारी हेमदत्त भारद्वाज पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और धनपाल के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। घटनास्थल का मुआयना करने के बाद पुलिस ने स्कॉर्पियो को कब्जे में ले लिया और चालक को हिरासत में ले लिया है। हालांकि समाचार लिखे जाने तक मामले में कोई मुकदमा दर्ज नहीं हुआ था।

इस बीच, एसपी देहात शेखर सुयाल, सीओ विवेक कुमार सहित अन्य वरिष्ठ पुलिस अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। एसपी देहात ने अस्पताल जाकर घायल होमगार्ड का हालचाल जाना और शोक संतप्त परिवार को हरसंभव सहायता का भरोसा दिलाया। घायल होमगार्ड प्रदीप का इलाज वर्तमान में रुड़की के एक निजी अस्पताल में चल रहा है, जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

स्थानीय लोगों और पुलिस कर्मियों में इस घटना को लेकर शोक और आक्रोश व्याप्त है। तेज़ रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई की मांग उठ रही है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

​पिथौरागढ़ के छेड़ा क्षेत्र में स्थित होटल में लगी भीषण आग, 40 लाख से अधिक की संपत्ति जलकर खाक; एक व्यक्ति झुलसा

​कर्णप्रयाग-नैनीताल हाईवे पर भारी भूस्खलन, टला बड़ा हादसा: सिरोली के पास पहाड़ी खिसकने से यातायात ठप, दो युवा बाल-बाल बचे

Angan Ka Milan 2026 at Anganwadi centres across Uttarakhand

Angan Ka Milan 2026: 20,067 आंगनबाड़ी केंद्रों में होगा खास आयोजन, बेहतर काम करने वाली कार्यकत्रियां होंगी सम्मानित

Anti-Mobile Exercise school drama video involving children in Khatima Uttarakhand

Anti-Mobile Exercise: मोबाइल छुड़ाने के लिए स्कूल ने कराया ऐसा ड्रामा, बच्चों के चीखने-रोने का वीडियो वायरल

​Dehradun Crime News: देहरादून में बेखौफ बदमाशों की दबंगई, सहस्रधारा रोड पर स्कूटी सवार महिला के अपहरण की कोशिश

​Dehradun Crime News: दिल्ली के सिद्धू गैंग के पैडलर निकले देहरादून के 6 छात्र, 4 लाख की एमडीएमए ड्रग्स के साथ गिरफ्तार

Leave a Comment