अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

हरिद्वार में निजी अस्पताल में डिलीवरी के दौरान दो महिलाओं की मौत, परिजनों ने किया जमकर हंगामा

On: August 4, 2025 7:07 AM
Follow Us:

प्रसव के दौरान निजी अस्पताल में दो महिलाओं की मौत हो गई | जिसमें एक महिला सहारनपुर और दूसरी नारसन की रहने वाली थी जिसके बाद परिजनों ने अस्पताल में खूब हंगामा किया और अस्पताल मे लापरवाही का आरोप लगाया | मौके पर पुलिस ने स्थिति को नियंत्रण में किया और शवों को पोस्टमार्टम के लिया भेजा गया | पुलिस मामले की जांच में जुट गई है|
डिलीवरी के दौरान कुछ घंटों के अंदर ही दो प्रसूताओं की मौत हो गई जिसके बाद अस्पताल मे अफरातफरी के बीच चिकित्सक और अस्पताल का स्टाफ फरार हो गया।
परिजनों ने करवाई ना होने तक शव को ना उठाने की जिद में अड़ गए | हंगामा इतना बढ़ गया की थानों की आस पास की पुलिस बुलानी पड़ी | पुलिस ने देर रात तक हंगामा शांत कराते हुए पोस्टमार्टम के लिए शवों को भिजवाया और पुलिस जांच में जुट गई | दोनों के नवजात सुरक्षित और स्वास्थ है |

इसी अस्पताल में भर्ती दूसरी महिला, खुशबू निवासी नारसन मंगलौर, की भी कुछ घंटों के भीतर प्रसव के दौरान ही मौत हो गई। नवजात को जब परिजनों को सौंपा गया, तब उन्हें खुशबू की मौत की सूचना दी गई। यह सुनकर खुशबू और मीनाक्षी दोनों के परिजन भड़क उठे और अस्पताल के बाहर भारी भीड़ जमा हो गई। देखते ही देखते भीम आर्मी से जुड़े कई कार्यकर्ता भी मौके पर पहुंच गए और पीड़ित परिवारों को समर्थन देने लगे।

हंगामे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने हालात को संभालने की कोशिश की। परिजनों का कहना था कि जब तक जिम्मेदार डॉक्टर और अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ कार्रवाई नहीं होती, वे शवों को नहीं उठने देंगे। देर रात तक पुलिस प्रशासन शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कवायद में जुटा रहा।

एसपी सिटी पंकज गैरोला ने बताया कि स्थिति को नियंत्रण में लिया गया है और पीड़ित परिवारों से लिखित शिकायत मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढें- “सीएम धामी का भरोसा: बहन-बेटियों को हो कोई परेशानी तो सीधे मेरे कार्यालय से करें संपर्क”

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

टिहरी के लाल का सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार: तिरंगे में लिपटे वीर सपूत रोहित रावत को देख हर आंख हुई नम, पैतृक गांव में बनेगा ‘स्मृति द्वार’

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का दो दिवसीय उत्तराखंड दौरा शुरू, कल IMA पासिंग आउट परेड में लेंगी जांबाज कैडेट्स की सलामी

खेल जगत में शोक की लहर: भारत के दिग्गज निशानेबाज और द्रोणाचार्य अवॉर्डी जसपाल राणा का 49 वर्ष की उम्र में निधन

चमोली में भीषण सड़क हादसा: कुंनार-गेस मार्ग पर कैल नदी में गिरी बोलेरो, 4 की मौत, 3 गंभीर घायल

नंदा राजजात यात्रा 2026: श्रद्धालुओं के लिए बड़ी खुशखबरी, यात्रा मार्ग को चमकाने के लिए करोड़ों की योजना मंजूर; जानें पूरा रूट और डिटेल

उत्तराखंड के पूर्व सीएम हरीश रावत की तबीयत बिगड़ी, देर रात सांस लेने में तकलीफ के बाद दून अस्पताल में भर्ती

Leave a Comment