अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

हरिद्वार में दामाद ने सास और साले को मारी गोली, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती; आरोपी फरार

On: May 2, 2025 5:57 AM
Follow Us:

हरिद्वार। ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया जब एक व्यक्ति ने घरेलू विवाद के चलते अपनी सास और साले को घर बुलाकर गोली मार दी। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया, जबकि दोनों घायल अवस्था में जिला अस्पताल में भर्ती हैं। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है और फरार आरोपी की तलाश जारी है।

घटना बृहस्पतिवार देर रात की बताई जा रही है। तीर्थ पुरोहित पराग चाकलान, जो देवतान मोहल्ला का रहने वाला है, ने किसी बहाने से अपनी सास सरिता शर्मा और साले पारस शर्मा को घर बुलाया। बताया गया कि पराग ने पहले सीसीटीवी कैमरे बंद किए और फिर असलहे से दोनों पर गोली चला दी। गोली लगने से दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।

वारदात के वक्त पराग की पत्नी भी घर पर मौजूद थी। गोली चलने की आवाज सुनते ही उसने शोर मचाया, जिससे आसपास के लोग सतर्क हो गए। लेकिन भीड़ जुटने से पहले ही आरोपी पराग मौके से फरार हो गया।

स्थानीय लोगों ने तुरंत घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज जारी है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल की छानबीन की। कोतवाली प्रभारी प्रदीप बिष्ट ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आपसी विवाद का प्रतीत हो रहा है। पुलिस विभिन्न पहलुओं पर जांच कर रही है और जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

इस सनसनीखेज वारदात से इलाके में दहशत का माहौल है, वहीं पुलिस ने लोगों से अपील की है कि किसी भी प्रकार की जानकारी हो तो तुरंत साझा करें ताकि आरोपी को जल्द पकड़ा जा सके।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

उत्तराखंड के पूर्व सीएम हरीश रावत की तबीयत बिगड़ी, देर रात सांस लेने में तकलीफ के बाद दून अस्पताल में भर्ती

नैनीताल हाईवे पर ‘पहाड़ी मटन’ का ज़ायका पड़ा भारी: 50 लाख का टर्नओवर, फिर भी नहीं भरा GST; टैक्स विभाग ने कसा शिकंजा

प्रशासनिक फेरबदल और पत्राचार की जंग में उलझा नैनीताल के 944 पुलिसकर्मियों का वेतन, पूर्व IG के एक आदेश से मचा हड़कंप

उत्तराखंड में मौसम का ऑरेंज अलर्ट: देहरादून समेत 6 जिलों में भारी ओलावृष्टि और अंधड़ की चेतावनी, मैदानी इलाकों में पारा 40 पार

मसूरी में दर्दनाक हादसा: झड़ीपानी शॉर्टकट मार्ग पर गहरी खाई में गिरी सैलानियों की कार, एक महिला का शव बरामद, रेस्क्यू जारी

उत्तराखंड: बागेश्वर के कपकोट में दर्दनाक सड़क हादसा, टाटा 407 खाई में गिरने से ड्राइवर समेत दो की मौत, 4 महिलाएं घायल

Leave a Comment