अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

हरिद्वार और देहरादून में दौड़ेंगी 150 ई-बसें, 750 युवाओं को मिलेगा रोज़गार का मौका

On: July 23, 2025 9:21 AM
Follow Us:

देहरादून:
प्रधानमंत्री ई-बस सेवा योजना के तहत उत्तराखंड के दो प्रमुख शहरों—हरिद्वार और देहरादून में कुल 150 इलेक्ट्रिक बसों का संचालन किया जाएगा। इस परियोजना का उद्देश्य राज्य में पर्यावरण के अनुकूल, किफायती और आधुनिक सार्वजनिक परिवहन सुविधा को बढ़ावा देना है। इसके लिए दोनों शहरों में बस अड्डों और ई-व्हीकल चार्जिंग स्टेशनों के निर्माण कार्य को गति दी गई है।

अब तक 28 स्थानों पर चार्जिंग स्टेशन स्थापित किए जा चुके हैं, जबकि शेष पर कार्य प्रगति पर है। योजना के तहत इलेक्ट्रिक बसों की खरीद प्रक्रिया भी जल्द शुरू की जाएगी। इससे प्रदेश में लगभग 750 नए रोजगार के अवसर सृजित होने की उम्मीद है। यह परियोजना इसी वित्तीय वर्ष में धरातल पर उतरने की संभावना है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को सचिवालय में परिवहन विभाग की योजनाओं की समीक्षा के दौरान अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी निर्माण कार्य समयबद्ध तरीके से पूरे किए जाएं। उन्होंने कहा कि इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देने के लिए बस अड्डों, पार्किंग स्थलों, सरकारी भवनों, गेस्ट हाउस और पेट्रोल पंपों के पास चार्जिंग स्टेशन अनिवार्य रूप से स्थापित किए जाएं।

मुख्यमंत्री ने अन्य राज्यों से उत्तराखंड आने वाले वाहनों पर ग्रीन सेस लगाने की प्रक्रिया को भी शीघ्रता से आगे बढ़ाने को कहा। साथ ही परिवहन निगम की आय में वृद्धि के लिए ठोस रणनीति अपनाने पर बल दिया।

बैठक में परिवहन निगम की प्रबंध निदेशक रीना जोशी ने जानकारी दी कि इस योजना के माध्यम से नागरिकों को सरल, सुविधाजनक और पर्यावरण के प्रति संवेदनशील यातायात विकल्प मिलेगा। राज्य सरकार ने वायु प्रदूषण में कमी लाने और इलेक्ट्रिक वाहनों के उपयोग को प्रोत्साहित करने के लिए चार्जिंग अवसंरचना के विस्तार पर विशेष फोकस किया है।

भारत सरकार से इस योजना के लिए 27.38 करोड़ रुपये की स्वीकृति भी प्राप्त हो चुकी है। बैठक में अवस्थापना अनुश्रवण परिषद के उपाध्यक्ष विश्वास डाबर, मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन, प्रमुख सचिव आरके सुधांशु, आर. मीनाक्षी सुंदरम और परिवहन विभाग के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे।

यह भी पढें- Uttarakhand Update: जनजातीय क्षेत्रों में विकसित होंगे 1000 होम स्टे, केंद्र से मिलेगी 5 करोड़ तक की सहायता

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

चमोली के ओडर गांव में जांच करती उत्तराखंड पुलिस की टीम।

चमोली में पारिवारिक कलह का खौफनाक अंत: सनकी पति ने पत्नी और बेटे को काट डाला, फिर जंगल में फंदे से झूलकर दी जान

मिशन 2027 का बिगुल: हरिद्वार पहुंचे गृह मंत्री अमित शाह, 1100 करोड़ की योजनाओं का लोकार्पण और संतों के साथ बड़ी बैठक

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में उत्तराखंड कैबिनेट बैठक 2026 की फाइल फोटो

धामी कैबिनेट का बड़ा फैसला: उत्तराखंड में जुए और सट्टे पर लगेगी लगाम, पांच अहम विधेयकों को मिली मंजूरी

देहरादून: श्री झंडा जी के आरोहण पर यातायात पुलिस का बड़ा एक्शन, 8 मार्च को शहर का रूट प्लान बदला; घर से निकलने से पहले पढ़ लें ये गाइडलाइन

Dehradun Police team with two arrested accused for molestation during Holi in Nehru Colony.

देहरादून: होली की आड़ में हुड़दंगियों ने पार की सीमा, युवती से छेड़छाड़ और मारपीट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

उत्तराखंड चारधाम यात्रा 2026 के लिए ऑनलाइन पंजीकरण करवाते श्रद्धालु और पंजीकरण केंद्र का दृश्य।

चारधाम यात्रा 2026: आज से ऑनलाइन पंजीकरण का शंखनाद, जानें रजिस्ट्रेशन की पूरी प्रक्रिया और ऑफलाइन सुविधा की तारीख

Leave a Comment