अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

देहरादून में डीजे बंद कराने पहुंचे पुलिसकर्मियों पर हमला, वर्दी फाड़ी, एक कांस्टेबल घायल, सात लोगों पर मुकदमा दर्ज

On: April 16, 2025 10:16 AM
Follow Us:

देहरादून: राजधानी देहरादून के हर्रावाला क्षेत्र में बीती 14 अप्रैल की रात एक जागरण के दौरान तेज डीजे की आवाज बंद कराने पहुंचे दो पुलिसकर्मियों पर भीड़ ने हमला कर दिया। इस हमले में एक कांस्टेबल की वर्दी फाड़ दी गई, जबकि दूसरे के सिर पर वार कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। घटना के बाद पुलिस ने सात नामजद समेत कई अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, हर्रावाला क्षेत्र में स्थित एक मंदिर में जागरण कार्यक्रम का आयोजन चल रहा था, जहां देर रात तक डीजे तेज आवाज में बजाया जा रहा था। डीजे की आवाज से परेशान होकर एक स्थानीय निवासी ने 112 नंबर पर शिकायत दर्ज कराई। शिकायतकर्ता ने बताया कि उसकी पांच दिन की नवजात बच्ची है, जो तेज आवाज के कारण लगातार रो रही है।

शिकायत पर कार्रवाई करते हुए हर्रावाला चौकी से कांस्टेबल आशीष राठी और मंजीत सिंह मौके पर पहुंचे और डीजे संचालक को आवाज कम करने के निर्देश दिए। पहली बार समझाने के बाद डीजे की आवाज कम कर दी गई और पुलिस वहां से लौट गई।

हालांकि कुछ समय बाद फिर से डीजे की आवाज तेज कर दी गई, जिससे परेशान होकर शिकायतकर्ता ने दोबारा पुलिस को सूचना दी। दोबारा मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने जब डीजे बंद करने को कहा तो वहां मौजूद गोलू, सागर, निक्कू और अन्य लोगों ने पुलिस से बहस शुरू कर दी। बहस के बाद स्थिति बिगड़ गई और कुछ लोगों ने पुलिसकर्मियों के साथ मारपीट शुरू कर दी।

आरोप है कि हमलावरों में अनिल, सौरव, अंकित पासवान, विनय पासवान समेत कई पुरुष और महिलाएं शामिल थीं। इन सभी ने पुलिसकर्मियों से गाली-गलौज करने के साथ-साथ उन्हें जान से मारने की धमकियां भी दीं। इस दौरान कांस्टेबल आशीष राठी की वर्दी फाड़ दी गई और उनके सिर पर किसी भारी वस्तु से वार किया गया, जिससे उनके सिर से खून बहने लगा।

हर्रावाला चौकी प्रभारी साहिल वशिष्ठ ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए कांस्टेबल आशीष राठी की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस अब नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए प्रयास कर रही है।

यह भी पढें- उत्तरकाशी में 853 करोड़ की सिलक्यारा टनल परियोजना का ऐतिहासिक ब्रेकथ्रू, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की मौजूदगी में गूंजा विकास का शंखनाद – गंगोत्री-यमुनोत्री के बीच यात्रा होगी अब 26 किलोमीटर कम”

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

पिथौरागढ़: जौलजीबी क्षेत्र के जंगल में पुलिस टीम की जांच और संदिग्ध हिरासत में।

पिथौरागढ़ में रिश्तों का कत्ल: मामूली विवाद में पड़ोसियों ने युवक को पीट-पीटकर मारा, जंगल में दफनाया शव; 4 गिरफ्तार

AIIMS Delhi hospital building and medical symbols

13 साल का दर्द और 4745 दिनों का इंतज़ार खत्म: SC से ‘इच्छा मृत्यु’ की इजाजत पाने वाले हरीश राणा का AIIMS में निधन

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस-वे का विहंगम दृश्य, राजाजी नेशनल पार्क वन्यजीव कॉरिडोर और हिमालय की पहाड़ियां।

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस-वे: अप्रैल में PM मोदी करेंगे महा-उद्घाटन, केदारनाथ कपाट खुलने के दिन भी बन सकता है प्रोग्राम

ईरान-इजरायल युद्ध के दौरान होर्मुज जलडमरूमध्य और मिसाइल हमलों का दृश्य।

​”US-Israel-Iran War : इज़राइल पर ईरान का मिसाइल तांडव, ट्रंप के ‘सीज़फ़ायर’ के बीच तेहरान में मची भारी तबाही!”

कोलंबिया सेना विमान हादसा हरक्यूलिस C-130 मलबा और रेस्क्यू।

कोलंबिया में भीषण विमान हादसा: सेना का हरक्यूलिस C-130 दुर्घटनाग्रस्त, 66 सैनिकों की मौत, कई लापता

विकासनगर के धर्मावाला चौक पर पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए आरोपी और घटनास्थल।

विकासनगर में खूनी संघर्ष: धर्मावाला चौक पर नशे में धुत दबंगों का तांडव, युवक को सरेराह पीटा और कार से मारी टक्कर

Leave a Comment