अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

देहरादून में आरटीओ का एक्शन मोड, चेकिंग अभियान से मचा हड़कंप; 804 चालान, 19 वाहन किए सीज

On: April 15, 2025 7:12 AM
Follow Us:

देहरादून। चारधाम यात्रा की शुरुआत से पूर्व परिवहन विभाग ने यात्रा मार्गों पर दुर्घटनाओं पर नियंत्रण एवं सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से विशेष चेकिंग अभियान चलाया। दो दिवसीय इस सघन अभियान के दौरान देहरादून संभाग में 804 वाहनों के चालान किए गए, जबकि 19 वाहनों को जब्त किया गया।

संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) डॉ. अनीता चमोला के नेतृत्व में देहरादून शहर, विकासनगर, ऋषिकेश, हरिद्वार, रुड़की, टिहरी और उत्तरकाशी क्षेत्रों में प्रवर्तन दल, इंटरसेप्टर यूनिट और बाइक स्क्वाड की कुल 24 टीमों ने मिलकर यह अभियान चलाया।

मुख्य मार्गों पर व्यापक कार्रवाई
यह अभियान देहरादून-मसूरी-कैम्पटी रोड, विकासनगर-बाड़वाला मार्ग, हरिद्वार-ऋषिकेश, रुड़की-हरिद्वार, ऋषिकेश-देवप्रयाग, ऋषिकेश-चम्बा-टिहरी और टिहरी-उत्तरकाशी जैसे महत्वपूर्ण यात्रा मार्गों पर केंद्रित रहा। यहां बस, टैक्सी, मैक्सी और निजी वाहनों की जांच की गई।

चालान और सस्पेंशन की कार्रवाई
आरटीओ के अनुसार, यात्री वाहनों में ओवरलोडिंग के 176 मामले पकड़े गए। ओवरस्पीड के चलते 107, बिना फिटनेस के 31, बिना परमिट के 42, ड्राइविंग लाइसेंस न होने पर 62, और टैक्स न चुकाने वाले 97 वाहनों का चालान किया गया। साथ ही, 22 चालकों के लाइसेंस निलंबन की संस्तुति की गई है।

अब होंगे औचक निरीक्षण
आरटीओ ने जानकारी दी कि आगे भी औचक निरीक्षण किए जाएंगे। किसी भी प्रकार की अनियमितता—जैसे ओवरलोडिंग, तेज रफ्तार, नशे की हालत में वाहन चलाना, या बिना वैध दस्तावेजों के वाहन संचालन—पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढें- ऋषिकेश एम्स के दीक्षांत समारोह में शामिल हुए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी रहे मौजूद

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

पश्चिम बंगाल में भाजपा की परिवर्तन यात्रा के दौरान रथ पर सवार मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और समर्थकों की भीड़।

चुनाव हुंकार: होली के तुरंत बाद पश्चिम बंगाल के रण में उतरे सीएम धामी, परिवर्तन यात्रा में भरेंगे जोश

उत्तरकाशी के कुटेटी मंदिर के पास जसपुर सिल्याण मार्ग पर पहाड़ी से गिरने के बाद रेस्क्यू ऑपरेशन का दृश्य।

उत्तरकाशी में दर्दनाक हादसा: पहाड़ी से गिरकर 23 वर्षीय युवक की मौत, जोशी मोहल्ला में छाया मातम

"रुड़की में गंगनहर के किनारे कूड़े के ढेर के पास जांच करती पुलिस टीम और लाल कपड़े में लिपटे भ्रूण की बरामदगी का दृश्य।"

इंसानियत शर्मसार: रुड़की में कूड़े के ढेर में मिला लाल कपड़े में लिपटा मासूम का भ्रूण, गंगनहर किनारे मची सनसनी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी हरिद्वार कुंभ 2027 के लिए 500 करोड़ रुपये के बजट की घोषणा करते हुए और बैकग्राउंड में कुंभ मेले का दृश्य।

हरिद्वार कुंभ 2027: केंद्र से मिले 500 करोड़, CM धामी बोले- ‘दिव्य और भव्य’ होगा आयोजन

Dehradun Police and BDS team conducting a search operation at the Regional Passport Office after a bomb threat.

देहरादून: पासपोर्ट कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी से मचा हड़कंप, पुलिस और BDS का सघन सर्च ऑपरेशन

​"Police and FSL team investigating a crime scene in Khatima, Udham Singh Nagar, Uttarakhand with an ambulance and police vehicle."

ऊधम सिंह नगर: खटीमा में खौफनाक वारदात, मानसिक तनाव के चलते युवक ने ब्लेड से गला रेतकर की आत्महत्या

Leave a Comment