अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

देहरादून में 12 अगस्त को भारी बारिश का ‘ऑरेंज अलर्ट’, सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद रहेंगे

On: August 11, 2025 5:06 PM
Follow Us:

देहरादून, भारत मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून और एनडीएमए के ‘नेशनल डिजास्टर अलर्ट पोर्टल’ द्वारा जारी पूर्वानुमान के अनुसार 12 अगस्त को जनपद में भारी से अत्यंत भारी वर्षा के साथ कुछ स्थानों पर गरज-चमक और आकाशीय बिजली गिरने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने इसके लिए ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया है।

प्रशासन ने चेतावनी दी है कि लगातार हो रही मध्यम से भारी बारिश के चलते संवेदनशील क्षेत्रों में भूस्खलन और त्वरित बाढ़ (फ्लैश फ्लड) का खतरा बढ़ गया है। किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना से बचाव के लिए जिला प्रशासन ने एहतियाती कदम उठाते हुए कक्षा 1 से 12 तक के सभी सरकारी, गैर-सरकारी और निजी स्कूलों के साथ-साथ सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में 12 अगस्त को एक दिन का अवकाश घोषित किया है।

मुख्य शिक्षा अधिकारी और जिला कार्यक्रम अधिकारी को आदेश दिया गया है कि इस निर्णय का पालन सुनिश्चित कराया जाए। यह आदेश विद्यालयी छात्र-छात्राओं के साथ-साथ विद्यालय प्रबंधन और स्टाफ पर भी समान रूप से लागू होगा।

आपदा प्रबंधन विभाग ने लोगों से अपील की है कि वे बारिश के दौरान अनावश्यक रूप से बाहर न निकलें और सुरक्षित स्थानों पर ही रहें।

यह भी पढें- उत्तराखंड में 1.63 लाख ‘लखपति दीदी’, सीएम धामी ने सम्मानित किए महिला समूह – ‘हाउस ऑफ हिमालयाज’ पहुंचेगा वैश्विक बाजार

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Vice President Uttarakhand Visit: दो दिवसीय दौरे पर देहरादून पहुंचे उपराष्ट्रपति, एलबीएसएनएए और आईजीएनएफए के कार्यक्रमों में करेंगे शिरकत

Ankita Bhandari Murder Case Uttarakhand High Court hearing and Pulkit Arya bail rejection news visual.

Ankita Bhandari Murder Case: पुलकित आर्य समेत तीनों दोषियों को बड़ा झटका, हाईकोर्ट ने खारिज की जमानत याचिका

​आज दून पहुंचेंगे उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन, घर से निकलने से पहले चेक कर लें रूट डायवर्जन प्लान

Damaged car and loader at road accident site near Manimai temple in Dehradun with emergency responders.

देहरादून में दर्दनाक सड़क हादसा: मणिमाई मंदिर के पास खड़े लोडर से टकराई तेज रफ्तार कार, 2 की मौके पर मौत, 3 की हालत नाजुक

Haridwar Murder Case crime scene investigation by police near Gangnahar in Manglaur.

​Haridwar Murder Case: मंगलौर में सौतेली मां की निर्मम हत्या, बेटी और उसका प्रेमी हिरासत में

Firefighters and rescue teams extinguishing the Kolkata hotel fire on Mirza Ghalib Street.

कोलकाता के होटल में आधी रात मचा हाहाकार: Kolkata Hotel Fire में 9 लोगों की दर्दनाक मौत, 6 झुलसे

Leave a Comment