अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

देहरादून में नाबालिग से दो साल से दुष्कर्म और लाखों की ठगी करने वाला आरोपी को यूपी से दबोचा

On: April 11, 2025 3:28 PM
Follow Us:


देहरादून के बसंत विहार थाना क्षेत्र की एक युवती के साथ दुष्कर्म, ब्लैकमेलिंग और लाखों की ठगी करने वाले आरोपी को दून पुलिस ने उत्तर प्रदेश के रामपुर से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पिछले दो वर्षों से पीड़िता को डराकर, धमकाकर और वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उसका शोषण कर रहा था।

क्या है पूरा मामला:
4 अप्रैल 2025 को पीड़िता ने थाना बसंत विहार में एक लिखित शिकायत दर्ज करवाई। शिकायत के अनुसार, विजय नामक युवक ने जब वह नाबालिग थी, तभी से उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। इस दौरान आरोपी ने उसका वीडियो और फोटो बना लिए और उसे वायरल करने की धमकी देकर लगातार शोषण करता रहा। आरोपी ने ब्लैकमेल कर पीड़िता से कुल 3.5 लाख रुपए हड़प लिए और और भी पैसों की मांग कर रहा था।

शिकायत के आधार पर धारा 376/384 IPC तथा पॉक्सो अधिनियम की धारा 5L/6 के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया।

गिरफ्तारी की कार्रवाई:
घटना की गंभीरता को देखते हुए बसंत विहार पुलिस द्वारा एक विशेष टीम गठित की गई, जिसने आरोपी की तलाश शुरू की। तकनीकी और स्थानीय सुरागों की मदद से 10 अप्रैल 2025 को आरोपी विजय पुत्र बालकिशन (उम्र 20 वर्ष), निवासी ग्राम कोड का मंजर, अजीमनगर, जिला रामपुर (उत्तर प्रदेश) को गिरफ्तार कर लिया गया।

गिरफ्तारी के बाद आरोपी को कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया है।

देहरादून पुलिस ने जनता से अपील की है कि इस तरह की किसी भी घटना की सूचना तुरंत नजदीकी थाने या हेल्पलाइन पर दें, ताकि त्वरित कार्रवाई की जा सके।

यह भी पढें- Breaking News :कल देहरादून मे शोभायात्रा के चलते बदले रहेंगे शहर के रूट – घर से निकलने से पहले पढ़ें ये खबर इन रास्तों से बचकर निकलें”

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

​देहरादून में बेखौफ बदमाशों का तांडव: शिमला बाईपास रोड पर स्कूटी सवार युवक पर झोंकी गोली, इलाके में फैली सनसनी

​Nitin Nabin Haldwani Visit: उत्तराखंड में 2027 चुनाव की बिसात बिछाने हल्द्वानी पहुंचे बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष

​UKSSSC Exam Calendar: उत्तराखंड में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर, समूह-ग की 7 भर्तियों की तिथियां बदलीं

​बाजपुर में 10वीं की छात्रा से गैंगरेप और ब्लैकमेल: नशीला पदार्थ पिलाकर बनाई अश्लील वीडियो, सोशल मीडिया पर की वायरल

Haldwani Railway Land Encroachment Case security deployment in Banbhulpura

Haldwani Railway Land Encroachment Case: सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई से पहले हाई अलर्ट, बनभूलपुरा में चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात

​Dehradun PG Student Suicide Case: देहराखास के पीजी में बिहार के छात्र ने लगाया फंदा, जांच में जुटी पुलिस

Leave a Comment