अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

देहरादून में नकली रैपर लगाकर कर रहे थे दवाइयों की सप्लाई… एसटीएफ की छापेमारी में 4 कंपनी मालिक और प्लांट हेड गिरफ्तार

On: September 2, 2025 6:04 AM
Follow Us:

देहरादून: उत्तराखंड पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने नकली दवा निर्माण और सप्लाई करने वाले गैंग पर एक और बड़ी कार्रवाई की है। एसटीएफ ने इस मामले में चार और लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपितों में तीन देहरादून जनपद के निवासी हैं जबकि एक मेरठ का रहने वाला है। सभी आरोपी विभिन्न फार्मा कंपनियों के मालिक हैं और कंपनियों की आड़ लेकर बाजार में नकली दवाइयां बेच रहे थे।

पहले भी हो चुकीं कई गिरफ्तारियां

एसटीएफ के एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर ने बताया कि बाजार में नकली दवाइयों की सप्लाई की शिकायत मिलते ही इस गिरोह की पहचान की गई थी। लगातार कार्रवाई करते हुए एसटीएफ अब तक मास्टरमाइंड समेत 10 आरोपितों को गिरफ्तार कर चुकी है। इससे पहले संतोष कुमार, नवीन बंसल, आदित्य काला, देवी दयाल गुप्ता, पंकज शर्मा और विजय कुमार पांडेय को भी पकड़ा जा चुका है।

नकली दवाइयों से जनता के स्वास्थ्य को खतरा

एसएसपी भुल्लर ने कहा कि नकली दवाइयों का इस्तेमाल जीवन रक्षक औषधियों की जगह हो रहा था, जिससे आम जनता की सेहत पर गंभीर असर पड़ सकता था। इसके साथ ही सरकार को राजस्व की भारी हानि भी हो रही थी।

बिना लाइसेंस के कारोबार का खुलासा

जांच कर रहे एसटीएफ निरीक्षक यशपाल बिष्ट के अनुसार, कई कंपनियों ने बिना ड्रग लाइसेंस के करीब 18 लाख टैबलेट्स आरोपित नवीन बंसल उर्फ अक्षय की फर्जी फर्म बीचम बायोटेक को बेचीं। इन दवाइयों को बिना स्ट्रिप पैकिंग के भिवाड़ी (राजस्थान) से मंगाया गया और बाद में नकली स्ट्रिप व रैपर लगाकर बाजार में उतार दिया गया।

सरकारी सप्लाई के नाम पर धोखाधड़ी

जांच में यह भी सामने आया कि दवा बिल पर कंपनियों ने एमआरपी ‘00’ अंकित किया था, ताकि यह दिखाया जा सके कि दवाइयां सरकारी अस्पतालों में सप्लाई के लिए हैं। लेकिन आरोपित नवीन बंसल के पास किसी तरह का सरकारी करार या अनुमति नहीं थी। फर्जीवाड़ा कर वह इन दवाइयों को निजी बाजार में बेच रहा था।

गिरफ्तार हुए आरोपित

एसटीएफ ने जिन चार लोगों को गिरफ्तार किया है, उनमें शामिल हैं:

प्रदीप गौड़, मालिक – आक्सी फार्मा प्राइवेट लिमिटेड (निवासी केवी थापा मार्ग, सेलाकुई)

शैलेंद्र सिंह, मालिक – बीएलबीके फार्मास्यूटिकल प्राइवेट लिमिटेड (निवासी उत्तमनगर, टीपी नगर, मेरठ)

शिशिर सिंह, प्लांट हेड – जेंटिक फार्मास्यूटिकल प्राइवेट लिमिटेड (निवासी प्रेमनगर, देहरादून)

तेजेंद्र कौर, मालिक – किरोन लाइफ साइंस प्राइवेट लिमिटेड (निवासी इंदिरापुरम, जीएमएस रोड, देहरादून)

ड्रग विभाग से भी मांगी गई रिपोर्ट

एसएसपी ने बताया कि दवाइयों के असली स्रोत और अन्य कंपनियों की संलिप्तता का पता लगाने के लिए ड्रग विभाग से जानकारी मांगी गई है। जांच में और भी अहम तथ्य सामने आने की संभावना है।

यह भी पढें- उत्तराखंड विधानसभा में आठ विधेयक पारित, अब राजभवन से मिलेगी मंजूरी

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

उत्तराखंड विधानसभा के गैरसैंण सत्र में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा 1.10 लाख करोड़ रुपये का वार्षिक बजट 2026-27 पेश करते हुए एक दृश्य

उत्तराखंड का ‘चुनावी’ दांव: गैरसैंण में CM धामी ने पेश किया ₹1.10 लाख करोड़ का ऐतिहासिक बजट

"देहरादून झंडा मेला दरबार साहिब में झंडे जी का आरोहण और श्रद्धालुओं की भारी भीड़।"

आस्था का सैलाब: देहरादून में ऐतिहासिक झंडा मेला शुरू, 94 फीट ऊंचे झंडे जी के आरोहण से गुंजायमान हुआ दरबार साहिब

रुद्रप्रयाग के मुख्य बाजार स्थित 'होटल हिमालयन इन' के बाहर खड़ी उत्तराखंड पुलिस की बोलेरो गाड़ी और जांच करते पुलिस अधिकारी। होटल के बाहर पीली क्राइम सीन टेप लगी है और स्थानीय लोग जमा हैं।

रुद्रप्रयाग के होटल में महिला की संदिग्ध मौत: साथ आए दो युवक चाबी लेकर फरार, हत्या की आशंका से इलाके में सनसनी

रात के समय हाईवे पर हुई अनुराग डोभाल की कार दुर्घटना का दृश्य, जहाँ पुलिस और बचावकर्मी क्षतिग्रस्त काली कार के पास घायल अनुराग को स्ट्रेचर पर ले जा रहे हैं और पीछे न्यूज़ बिलबोर्ड लगा है।

बिग बॉस फेम अनुराग डोभाल ने की खुदकुशी की कोशिश? इंस्टाग्राम लाइव के दौरान हुआ भीषण सड़क हादसा, हालत नाजुक

दिल्ली-यमुनोत्री हाईवे, खुशहालपुर पर सड़क दुर्घटना के बाद का दृश्य। सड़क पर एक चादर से ढका हुआ शव पड़ा है, पुलिस अधिकारी मौजूद हैं और दुखी परिजन तथा ग्रामीण सड़क के किनारे जमा हैं। पृष्ठभूमि में एक गुरुद्वारा और सड़क के संकेत बोर्ड दिखाई दे रहे हैं।

दिल्ली-यमुनोत्री हाईवे पर काल बनी तेज रफ्तार जीप: बिना नंबर की गाड़ी ने 7 साल की बच्ची को रौंदा, मौके पर ही मौत

चमोली के ओडर गांव में जांच करती उत्तराखंड पुलिस की टीम।

चमोली में पारिवारिक कलह का खौफनाक अंत: सनकी पति ने पत्नी और बेटे को काट डाला, फिर जंगल में फंदे से झूलकर दी जान

Leave a Comment