अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

देहरादून में ऑनलाइन सेक्स वीडियो के जरिए 6.15 लाख की ठगी, डॉक्टर और क्राइम ब्रांच अधिकारी बनकर वसूले रुपये

On: October 7, 2025 11:20 AM
Follow Us:

डोईवाला में ऑनलाइन ब्लैकमेलिंग का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक व्यक्ति को अश्लील वीडियो के नाम पर धमकाकर करीब 6.15 लाख रुपये की ठगी कर ली गई। साइबर ठगों ने पहले डॉक्टर और बाद में खुद को दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच का अधिकारी बताकर पीड़ित से पैसे ऐंठ लिए। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

डोईवाला कोतवाली प्रभारी निरीक्षक कमल कुमार लुंठी के अनुसार, माजरीग्रांट क्षेत्र के शेरगढ़ निवासी एक व्यक्ति ने शिकायत दर्ज कराई है। पीड़ित ने बताया कि उन्हें निजी अंगों में एलर्जी की समस्या थी, जिसके उपचार के लिए उन्होंने एक वेबसाइट से ऑनलाइन दवा मंगाई थी।

कुछ दिन बाद पीड़ित के पास एक अनजान नंबर से व्हाट्सएप कॉल आई। कॉल करने वाले ने खुद को डॉक्टर बताते हुए दावा किया कि वह एलर्जी का स्थायी इलाज कर सकता है। बातचीत के दौरान उसने वीडियो कॉल पर एलर्जी प्रभावित स्थान दिखाने को कहा। भरोसे में आकर पीड़ित ने उसकी बात मान ली।

थोड़ी देर बाद एक महिला का कॉल आया, जिसने कहा कि उसके पास पीड़ित का अश्लील वीडियो है। महिला ने धमकी दी कि यदि पैसे नहीं दिए गए तो वह वीडियो पीड़ित के रिश्तेदारों और दोस्तों को भेज देगी। डर के कारण पीड़ित ने वीडियो डिलीट करने के बदले लाखों रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर कर दिए।

मामला यहीं नहीं रुका। कुछ दिन बाद एक अन्य व्यक्ति ने पीड़ित से संपर्क किया और खुद को दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच का अधिकारी बताया। उसने भी वीडियो को लेकर धमकाया और अलग-अलग खातों में रुपये जमा कराने को कहा। इस तरह ठगों ने कुल 6.15 लाख रुपये हड़प लिए।

पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर साइबर ठगी, ब्लैकमेलिंग और धमकी के आरोप में मामला दर्ज कर लिया है। जांच साइबर सेल के सहयोग से की जा रही है। पुलिस लोगों से अपील कर रही है कि इस तरह के कॉल या संदेशों से सावधान रहें और किसी अजनबी को निजी जानकारी या वीडियो साझा न करें।

यह भी पढ़ें – ऋषिकेश में तेज रफ्तार कार रेलवे फाटक से टकराई, हादसे के बाद चेन बांधकर रोका गया यातायात

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

हल्द्वानी में मीडिया सेंटर का शिलान्यास और खटीमा में दीदी की लाइब्रेरी का लोकार्पण करते मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

सीएम धामी का कुमाऊं दौरा: मीडिया जगत को मिला ₹6.75 करोड़ का हाईटेक सेंटर, सीमांत क्षेत्र में गूंजी विकास की गूंज

देहरादून में वन अनुसंधान संस्थान (FRI) के मुख्य ऐतिहासिक भवन का दृश्य, जहाँ सामने लगे एक लकड़ी के बोर्ड पर हिंदी में '४ माह बाद आज से पुनः खुला' और नई प्रवेश दरें ₹100 लिखी हैं, और परिसर में पर्यटक घूम रहे हैं।

देहरादून: 4 महीने के लंबे इंतजार के बाद आज से खुला FRI, पर्यटकों को देना होगा दोगुना शुल्क, जानें नई दरें

देहरादून के डालनवाला कोतवाली पुलिस स्टेशन के बाहर लापता जूडो खिलाड़ी कार्तिकेय मिश्रा का पोस्टर हाथ में लिए पुलिसकर्मी और रोते हुए परिजन

देहरादून में सनसनी: जूडो प्रतियोगिता खेलने आया 12 वर्षीय कार्तिकेय लापता, कौशांबी से आया था खिलाड़ी, तलाश में जुटी पुलिस

देहरादून के पेट्रोल पंप पर लगी वाहनों की कतार और डिजिटल बोर्ड पर ₹100 के पार पेट्रोल की नई कीमतें

उत्तराखंड में तेल की कीमतों में भारी उछाल: देहरादून समेत कई शहरों में पेट्रोल ₹100 के पार, जानें आज के नए रेट

Dehradun Premnagar students clash and hostel fight crime news update

देहरादून के प्रेमनगर में छात्रों के बीच खूनी संघर्ष: हॉस्टल में घुसकर युवक के सिर पर प्रेशर कुकर से किया जानलेवा हमला, हालत नाजुक

ऋषिकेश के त्रिवेणी घाट पर गंगा नदी के तेज बहाव के बीच नाव और लाइफ जैकेट के साथ लापता किशोर की तलाश करते हुए एसडीआरएफ और जल पुलिस के जवान, किनारे पर मौजूद श्रद्धालु। |

ऋषिकेश में बड़ा हादसा: गंगा में गिरा चश्मा उठाने के चक्कर में बहा देहरादून का किशोर, दोस्तों के सामने हुआ ओझल

Leave a Comment