अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

भाऊवाला में देर रात खौफनाक हत्या, रंजिश में युवक को गोली मारकर उतारा मौत के घाट

On: June 3, 2025 4:56 AM
Follow Us:

देहरादून के भाऊवाला क्षेत्र में मंगलवार तड़के एक सनसनीखेज हत्या ने पूरे इलाके में दहशत फैला दी। देर रात करीब ढाई बजे सेलाकुई निवासी रोहित नेगी को बहाने से डीबीआईटी चौक बुलाया गया, जहां बदमाश ने उसकी गर्दन पर पिस्तौल तानकर गोली मार दी। गोली लगते ही रोहित की मौके पर ही मौत हो गई। 

प्राथमिक जांच में सामने आया है कि हत्या की जड़ें एक युवती से जुड़ी पुरानी रंजिश में छुपी हैं। बताया जा रहा है कि रोहित नेगी का एक दोस्त मुस्लिम समुदाय की युवती के साथ रह रहा था, जिससे आरोपी अजहर मलिक नाराज था। इसी कारण दोनों के बीच विवाद शुरू हुआ था, जो आखिरकार हत्या तक पहुंच गया।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, आरोपी अजहर मलिक मूल रूप से मुजफ्फरनगर का निवासी है और घटना के समय मोटरसाइकिल पर डीबीआईटी चौक पर पहले से मौजूद था। जैसे ही रोहित अपनी कार से वहां पहुंचा, अजहर ने उसे निशाना बना लिया। हत्या के बाद से अजहर फरार है और उसकी तलाश में पुलिस ने चार टीमें गठित की हैं।

एसपी सिटी प्रमोद शाह ने बताया कि घटना स्थल के आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। पुलिस का मानना है कि जल्द ही आरोपी की लोकेशन ट्रेस कर ली जाएगी। इस निर्मम हत्या ने न सिर्फ क्षेत्र में सनसनी फैलाई है, बल्कि आपसी रंजिशों के खतरनाक अंजाम की एक और मिसाल भी पेश कर दी है।

यह भी पढ़ें : राष्ट्रीय खेल पुरस्कारों के लिए रिकॉर्ड आवेदन, अब जांच समिति करेगी आवेदनों की छंटनी

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

​आज दून पहुंचेंगे उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन, घर से निकलने से पहले चेक कर लें रूट डायवर्जन प्लान

Damaged car and loader at road accident site near Manimai temple in Dehradun with emergency responders.

देहरादून में दर्दनाक सड़क हादसा: मणिमाई मंदिर के पास खड़े लोडर से टकराई तेज रफ्तार कार, 2 की मौके पर मौत, 3 की हालत नाजुक

Firefighters and rescue teams extinguishing the Kolkata hotel fire on Mirza Ghalib Street.

कोलकाता के होटल में आधी रात मचा हाहाकार: Kolkata Hotel Fire में 9 लोगों की दर्दनाक मौत, 6 झुलसे

ACB arrests Satyendar Jain in Delhi Jal Board Scam case

Delhi Jal Board Scam: पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन और पूर्व IAS अधिकारी समेत 6 गिरफ्तार, एसीबी की बड़ी कार्रवाई

​इमरान खान को पाक सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत: जेल से अस्पताल शिफ्ट करने का आदेश

BJP New State Incharges 2026 press release details

​चुनावी राज्यों में BJP का बड़ा दांव: UP के प्रभारी बने विनोद तावड़े, पंजाब में सतीश पूनिया और गुजरात में तरुण चुघ को कमान

Leave a Comment