अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

उत्तराखंड कैबिनेट के अहम फैसले: जैव प्रौद्योगिकी, खनन, एसटीपी निर्माण और बाढ़ क्षेत्र से जुड़े प्रस्तावों को मिली मंजूरी

On: June 11, 2025 9:04 AM
Follow Us:

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में बुधवार को सचिवालय में आयोजित कैबिनेट बैठक में राज्य हित से जुड़े कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। जैव प्रौद्योगिकी से लेकर खनन, बाढ़ सुरक्षा और महिला सशक्तिकरण तक कई विषयों पर अहम निर्णय लिए गए। बैठक में कुल छह प्रमुख प्रस्तावों पर सहमति बनी।

  1. जैव प्रौद्योगिकी परिषद के तहत दो नए सेंटर को मंजूरी

कैबिनेट ने उत्तराखंड जैव प्रौद्योगिकी परिषद के अंतर्गत दो नए सेंटर स्थापित करने और इससे संबंधित विभागीय नियमावली को स्वीकृति प्रदान की। पहले इन केंद्रों के लिए सेवा नियमों में शोध की व्यवस्था नहीं थी, जिसे अब स्पष्ट किया गया है।

  1. बागेश्वर क्षेत्र में खनन विभाग के 18 नए पद स्वीकृत

औद्योगिक विकास और खनन विभाग के अंतर्गत बागेश्वर क्षेत्र में निरीक्षण और कार्यक्षमता बढ़ाने के उद्देश्य से 18 नए पदों के सृजन को मंजूरी दी गई है। इससे खनन कार्यों की निगरानी अधिक प्रभावी हो सकेगी।

  1. 53 किमी क्षेत्र को बाढ़ परिक्षेत्र घोषित करने की स्वीकृति

कैबिनेट ने उत्तराखंड बाढ़ मैदान परिक्षेत्रण अधिनियम 2012 के तहत भट्टाफॉल से आसन बैराज तक लगभग 53 किलोमीटर के नदी क्षेत्र को बाढ़ परिक्षेत्र घोषित करने की अधिसूचना को स्वीकृति दी। यह क्षेत्र जल प्रवाह और संभावित खतरे को ध्यान में रखते हुए चिह्नित किया गया है।

  1. रिस्पना और बिंदाल नदी क्षेत्रों में एसटीपी व संरचनाओं के निर्माण को हरी झंडी

देहरादून की रिस्पना और बिंदाल नदियों के किनारे बाढ़ परिक्षेत्र में एसटीपी (सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट), एलिवेटेड रोड की नींव, रोपवे टावर, मोबाइल टावर और हाई टेंशन विद्युत लाइन जैसे निर्माण कार्यों की मंजूरी दी गई है।

  1. पीडब्ल्यूडी निरीक्षण भवनों को विश्व स्तरीय गेस्ट हाउस के रूप में विकसित किया जाएगा

लोक निर्माण विभाग (PWD) के पांच निरीक्षण भवन—रानीखेत, उत्तरकाशी, दुगलबिट्टा, हर्षिल और ऋषिकेश में स्थित—को PPP मॉडल पर विश्वस्तरीय गेस्ट हाउस के रूप में विकसित करने का निर्णय लिया गया है। इससे पर्यटन और स्थानीय विकास को बढ़ावा मिलेगा।

  1. पैरामेडिकल कोर्सेज के लिए बनेगी नई राज्य परिषद

राज्य में पैरामेडिकल स्नातक और डिप्लोमा पाठ्यक्रमों के लिए शिक्षा, पंजीकरण और मानकों के एकीकरण को सुनिश्चित करने हेतु ‘उत्तराखंड राज्य सहायक और स्वास्थ्य देखरेख परिषद’ (State Allied and Healthcare Council) के गठन को स्वीकृति दी गई है। यह परिषद नेशनल कमीशन फॉर एलाइड एंड हेल्थ केयर प्रोफेशन एक्ट 2021 के तहत काम करेगी।

  1. महिला सशक्तिकरण विभाग को आबकारी सेस का मिलेगा लाभ

महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग को आबकारी विभाग से मिलने वाले एक प्रतिशत सेस की धनराशि उपयोग में लाने हेतु नियमावली बनाने की मंजूरी भी दी गई है। यह राशि महिला और बाल कल्याण कार्यक्रमों के लिए इस्तेमाल की जाएगी।

यह भी पढें- उत्तराखंड में पंचायत आरक्षण का फॉर्मूला तय, 12 जिलों में लागू होंगे नए नियम

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

मिशन 2027 का बिगुल: हरिद्वार पहुंचे गृह मंत्री अमित शाह, 1100 करोड़ की योजनाओं का लोकार्पण और संतों के साथ बड़ी बैठक

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में उत्तराखंड कैबिनेट बैठक 2026 की फाइल फोटो

धामी कैबिनेट का बड़ा फैसला: उत्तराखंड में जुए और सट्टे पर लगेगी लगाम, पांच अहम विधेयकों को मिली मंजूरी

देहरादून: श्री झंडा जी के आरोहण पर यातायात पुलिस का बड़ा एक्शन, 8 मार्च को शहर का रूट प्लान बदला; घर से निकलने से पहले पढ़ लें ये गाइडलाइन

Dehradun Police team with two arrested accused for molestation during Holi in Nehru Colony.

देहरादून: होली की आड़ में हुड़दंगियों ने पार की सीमा, युवती से छेड़छाड़ और मारपीट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

उत्तराखंड चारधाम यात्रा 2026 के लिए ऑनलाइन पंजीकरण करवाते श्रद्धालु और पंजीकरण केंद्र का दृश्य।

चारधाम यात्रा 2026: आज से ऑनलाइन पंजीकरण का शंखनाद, जानें रजिस्ट्रेशन की पूरी प्रक्रिया और ऑफलाइन सुविधा की तारीख

पिथौरागढ़ के गुरना में खाई में गिरे टिप्पर का रेस्क्यू ऑपरेशन करती पुलिस और SDRF की टीम।

पिथौरागढ़ हाईवे पर दर्दनाक हादसा: गुरना के पास गहरी खाई में गिरा टिप्पर, चालक की मौके पर ही मौत

Leave a Comment