अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

नैनीताल के ओल्ड लंदन हाउस में भीषण आग, बुजुर्ग महिला की मौत

On: August 28, 2025 9:12 AM
Follow Us:

रात भर धधकती रही आग

नैनीताल के मल्लीताल क्षेत्र में मोहन को चौराहे पर स्थित ऐतिहासिक ओल्ड लंदन हाउस की ऊपरी मंजिल बुधवार देर रात भीषण आग की चपेट में आ गई। 1863 में बने इस भवन में रह रहीं 86 वर्षीय शांता बिष्ट की आग में जलकर मौत हो गई। कई घंटों तक चले राहत-बचाव अभियान के बाद देर रात करीब एक बजे उनका शव बरामद किया गया।

तीन विभागों के 40 कर्मचारी जुटे

बुधवार रात करीब 10 बजे लगी आग देर रात दो बजे तक भी पूरी तरह काबू में नहीं आ पाई थी। लपटों से घिरी इमारत को बचाने के लिए तीन विभागों के 40 से अधिक कर्मचारी लगातार जुटे रहे। जब तक 90 प्रतिशत आग बुझाई गई, तब तक शांता बिष्ट की मौत हो चुकी थी।

प्रत्यक्षदर्शी ने बताया घटनाक्रम

पास ही मोबाइल की दुकान चलाने वाले विनोद कुमार वर्मा ने सबसे पहले आग देखी। उन्होंने बताया कि रात 9:54 बजे उन्हें जलने की गंध आई। बाहर आकर देखा तो धुआं उठ रहा था, फिर अचानक आग की लपटें तेज हो गईं। उन्होंने तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचना दी।

लकड़ी का बना पुराना भवन

जिस भवन में आग लगी, वह 1863 में बनाया गया था। यह काल नैनीताल में ग्रीष्मकालीन राजधानी की स्थापना का समय था। उस वक्त इसमें ब्रिटिश अधिकारी रहते थे। चूंकि मकान लकड़ी का बना था, आग फैलने में समय नहीं लगा। यहां प्रो. अजय रावत की बहनें कर्णलता रावत (पूर्व प्रधानाचार्य) और शांता बिष्ट रहती थीं।

“हाय मेरी मां…” कहते बेहोश हुआ बेटा

विनोद ने बताया कि उन्होंने शांता बिष्ट के बेटे निखिल को बरामदे में देखा, जो आग के बीच बेसुध होकर “हाय मेरी मां, हाय मेरी मां” की रट लगाए था। निखिल फिल्मों से जुड़े हैं और फिल्म बर्फी में बतौर आर्ट डायरेक्टर काम कर चुके हैं। बाद में वह मां की देखभाल के लिए नैनीताल में रहने लगे थे।

पानी की कमी से बिगड़े हालात

फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची लेकिन पानी की मात्रा कम थी। जब टीम पास के हाइड्रेंट से पानी लेने पहुंची तो वह चालू नहीं हुआ। इस वजह से पंप हाउस जाना पड़ा और आग बुझाने में देरी हो गई। करीब आधे घंटे बाद जल संस्थान ने पानी छोड़ा तो हाइड्रेंट काम करने लगा।

देरी से पहुंची मदद पर सवाल

स्थानीय लोगों का आरोप है कि आग की सूचना तुरंत पुलिस व फायर ब्रिगेड को दी गई थी, जबकि घटनास्थल फायर स्टेशन से मात्र 500 मीटर दूर था। बावजूद इसके गाड़ियां देर से पहुंचीं और शुरुआती वाहन में पर्याप्त पानी नहीं था। हाइड्रेंट ढूंढने और चालू करने में 45 मिनट से ज्यादा लग गए। इसी देरी की वजह से आग ने भयावह रूप ले लिया और आसपास के भवन भी इसकी चपेट में आते-आते बचे।

प्रशासन का बयान

एडीएम नैनीताल शैलेंद्र नेगी ने बताया कि रात 10 बजे कंट्रोल रूम से सूचना मिलते ही जल संस्थान के सभी पंप चालू कर दिए गए थे। भीमताल, रामनगर, ऊधमसिंह नगर और रानीखेत से फायर टेंडर बुलाए गए। फिलहाल आग पर काबू पा लिया गया है।

यह भी पढें- देहरादून-पंतनगर के बीच सीधी हवाई सेवा शुरू होने को तैयार, सफर सिर्फ 40-50 मिनट में पूरा; किराया तय

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

देहरादून में शराब की दुकान के पास घायल युवक और पुलिस जांच की प्रतीकात्मक तस्वीर

देहरादून में ‘प्रहार’ और ‘स्ट्राइक’ फेल! शराब की दुकान के बाहर अस्पतालकर्मी पर जानलेवा हमला, कांच की बोतल से रेता गला

Uttarakhand Summer Heatwave Yellow Alert Dehradun Pantnagar

उत्तराखंड में मौसम का ‘रौद्र रूप’: 39 डिग्री पहुंचा पारा, अगले 48 घंटे भारी

शहीद जवान दीपक कुमार जेठी की तस्वीर और श्रद्धांजलि।

सियाचिन में तैनात पिथौरागढ़ का लाल शहीद: दिल्ली के RR अस्पताल में ली अंतिम सांस, क्षेत्र में शोक की लहर

टांडा जंगल रुद्रपुर में स्कॉर्पियो और स्कूटी की टक्कर का दुर्घटना स्थल

ऊधम सिंह नगर: टांडा के घने जंगल में भीषण सड़क हादसा, शादी से लौट रहे तीन दोस्तों की दर्दनाक मौत

देहरादून पुलिस द्वारा गिरफ्तार आरोपी पति-पत्नी पुलिस स्टेशन के अंदर।

देहरादून: कानून का खौफ खत्म! महिला दारोगा को थप्पड़ मारने वाले पति-पत्नी गिरफ्तार, 55 लाख की धोखाधड़ी का भी खुलासा

बेंगलुरु पुलिस और उत्तराखंड पुलिस के जवान रुड़की से किडनैप बच्ची को बरामद कर आरोपी महिला राबिया को ले जाते हुए.

रुड़की से अगवा मासूम बेंगलुरु में बरामद: भीख मंगवाई और श्रीलंका ले जाने की थी तैयारी, पुलिस ने लखनऊ की महिला को दबोचा

Leave a Comment